मप्र: 55 करोड़ की वसूली के लिए गोपीकॉन की संपत्तियों पर जल निगम की नजर
Ravi Awasthi | Nov 06, 2025, 22:58 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्यप्रदेश जल निगम फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ का चूना लगाने वाली इंदौर की तीर्थ गोपीकॉन कंपनी से वसूली में जुटा है, आरोपी व रिश्तेदारों की संपत्ति खंगाली जा रही है।
BHOPAL. मध्यप्रदेश जल निगम फर्जी बैंक गारंटी के जरिये 55 करोड़ रुपए का चूना लगाने वाली इंदौर की तीर्थ गोपीकॉन कंपनी से रकम वसूलने में जुट गया है। सीबीआई जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने और कंपनी प्रमुख समेत चार लोगों के जेल जाने के बाद अब निगम ने कंपनी से जुड़ी संपत्तियों की खोज शुरू की है। इसके लिए इंदौर व उज्जैन के कलेक्टरों से भी आरोपी कंपनी व उसके सगे संबंधियों की संपत्तियों की जानकारी मांगी गई है।
मामला इंदौर की तीर्थ गोपीकॉन कंपनी से जुड़ा है। जो नल से जल योजना अंतर्गत मप्र के 973 गांवों का ठेका पाने में सफल रही थी। करीब 311 करोड़ रुपए के इस ठेके के बदले कंपनी ने 173 करोड़ की जो बैंक गारंटी दी,वह जांच में फर्जी पाई गई।
इसके बाद जांच एजेंसी सीबीआई ने कंपनी के प्रमुख महेश कुंभानी,गौरव धाकड़,पंजाब नेशनल बैंक कोलकाता के वरिष्ठ प्रबंधक गोविंदचंद्र हंसदा व मो.फिरोजखान की गिरफ्तारी की। जो वर्तमान में जेल में हैं।
यह भी पढ़ें.. मध्य प्रदेश: जाति प्रमाण पत्र में उलझी एसपीएस की डीपीसी,आईपीएस बनने का सपना अधर में
मामले का खुलासा होने पर निगम ने तीर्थ गोपीकॉन का ठेका निरस्त कर दिया,लेकिन इस दरम्यान कंपनी निगम से करीब 55 करोड़ रुपए का भुगतान हासिल करने में सफल रही।
अब इसी रकम की वसूली के लिए निगम प्रबंधन गोपी तीर्थकॉन की संपत्ति खंगाल रहा है,ताकि 55 करोड़ की रिकवरी की जा सके।
यह भी पढ़ें.. बिजली कंपनी के सीजीएम को भारी पड़ी लापरवाही, पद से हटाया, आदेश भी निरस्त
यह भी पढ़ें.. फटकार के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग: अब 4728 नर्सिंग और अस्पताल सहायकों की भर्ती तय
सूत्रों के मुताबिक,अब तक हुई जांच पड़ताल में कंपनी के नाम सीधे तौर पर कोई चल-अचल संपत्ति नहीं पाई गई है। यहां तक कि इसके प्रमुख पदाधिकारियों के नाम कोई संपत्ति नहीं मिलीं।
इसी कंपनी ने इंदौर मेट्रो व उज्जैन स्मार्ट सिटी के लिए भी काम किया,लेकिन वहां से यह भुगतान पहले ही हासिल कर चुका है।
इसी तरह,राजस्थान के एक सार्वजनिक उपक्रम से भी कंपनी ने सीबीआई की गिरफ्त में आने से दो माह पहले ही 46 करोड़ का भुगतान हासिल कर लिया था। इसके चलते मप्र जल निगम प्रबंधन इस भुगतान पर रोक लगवाने में भी असफल रहा।
यह भी पढ़ें.. ओंकारेश्वर में गूंजेगी बाघों की दहाड़- मध्यप्रदेश को मिली 25वीं वन सेंचुरी
मप्र जल निगम प्रबंधन अब प्रकरण के आरोपी महेश कुंभानी व गौरव धाकड़ के निकट परिजनों की संपत्ति का पता लगा रहा है,ताकि इनसे 55 करोड़ की रिकवरी की जा सके।
इसी सिलसिले में निगम प्रबंधन ने इंदौर व उज्जैन कलेक्टर्स को भी पत्र लिखकर जानकारी जुटाने में सहयोग करने को कहा है।
दरअसल,तीर्थ गोपीकॉन इंदौर मेट्रो व उज्जैन में स्मार्ट सिटी के लिए भी काम कर चुकी है। निगम के प्रबंध संचालक केवीएस चौधरी ने बताया कि 55 करोड़ की रिकवरी के लिए हरसंभव जतन किए जा रहे हैं।
973 गांवों में पहुंचाना था नल से जल
इसके बाद जांच एजेंसी सीबीआई ने कंपनी के प्रमुख महेश कुंभानी,गौरव धाकड़,पंजाब नेशनल बैंक कोलकाता के वरिष्ठ प्रबंधक गोविंदचंद्र हंसदा व मो.फिरोजखान की गिरफ्तारी की। जो वर्तमान में जेल में हैं।
यह भी पढ़ें.. मध्य प्रदेश: जाति प्रमाण पत्र में उलझी एसपीएस की डीपीसी,आईपीएस बनने का सपना अधर में
वसूली के लिए संपत्ति खंगालने में जुटा निगम
अब इसी रकम की वसूली के लिए निगम प्रबंधन गोपी तीर्थकॉन की संपत्ति खंगाल रहा है,ताकि 55 करोड़ की रिकवरी की जा सके।
यह भी पढ़ें.. बिजली कंपनी के सीजीएम को भारी पड़ी लापरवाही, पद से हटाया, आदेश भी निरस्त
यह भी पढ़ें.. फटकार के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग: अब 4728 नर्सिंग और अस्पताल सहायकों की भर्ती तय
कंपनी के नाम कुछ नहीं,राजस्थान से भी लिया भुगतान
इसी कंपनी ने इंदौर मेट्रो व उज्जैन स्मार्ट सिटी के लिए भी काम किया,लेकिन वहां से यह भुगतान पहले ही हासिल कर चुका है।
इसी तरह,राजस्थान के एक सार्वजनिक उपक्रम से भी कंपनी ने सीबीआई की गिरफ्त में आने से दो माह पहले ही 46 करोड़ का भुगतान हासिल कर लिया था। इसके चलते मप्र जल निगम प्रबंधन इस भुगतान पर रोक लगवाने में भी असफल रहा।
यह भी पढ़ें.. ओंकारेश्वर में गूंजेगी बाघों की दहाड़- मध्यप्रदेश को मिली 25वीं वन सेंचुरी
सगे-संबंधियों की संपत्ति की तलाश
इसी सिलसिले में निगम प्रबंधन ने इंदौर व उज्जैन कलेक्टर्स को भी पत्र लिखकर जानकारी जुटाने में सहयोग करने को कहा है।
दरअसल,तीर्थ गोपीकॉन इंदौर मेट्रो व उज्जैन में स्मार्ट सिटी के लिए भी काम कर चुकी है। निगम के प्रबंध संचालक केवीएस चौधरी ने बताया कि 55 करोड़ की रिकवरी के लिए हरसंभव जतन किए जा रहे हैं।
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari