आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे एमपी के दो IAS नेहा मीना और डॉ. राहुल हरिदास फटिंग को
Ravi Singh | Jan 22, 2025, 20:07 IST
pm-excellence-award
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दो आईएएस अफसर, डॉ. राहुल हरिदास फटिंग और नेहा मीना को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। यह पुरस्कार उन्हें लोक प्रशासन में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया जाएगा।
MP News: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल 2025 को 17वें सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के दो प्रमुख IAS अधिकारियों को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। इन अधिकारियों में बड़वानी जिले के पूर्व आईएएस राहुल हरिदास फटिंग और झाबुआ जिले की आईएएस नेहा मीना शामिल हैं। यह पुरस्कार उन्हें लोक प्रशासन में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया जाएगा।
डॉ. राहुल हरिदास फटिंग को यह पुरस्कार ‘समग्र विकास श्रेणी’ में दिया जाएगा, जो उनके बड़वानी जिले के समग्र विकास में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देता है। नेहा मीना को ‘आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम’ (Aspirational Blocks Programme) श्रेणी में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार में विजेताओं को एक ट्रॉफी, एक स्क्रॉल और 20 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि जन कल्याण के क्षेत्र में परियोजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन या संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए इस्तेमाल की जाएगी।
झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड दिया जाएगा। यह अवार्ड 2024-25 में किए गए कार्यों के लिए दिया जाएगा। नेहा मीना को यह प्रतिष्ठित अवार्ड उनकी बेहतरीन कार्यशैली और चुनाव प्रक्रिया के प्रति प्रतिबद्धता के कारण मिला है।
25 जनवरी 2025 को दिल्ली में आयोजित 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में कलेक्टर नेहा मीना को सम्मानित किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिया जाने वाला यह पुरस्कार सामान्य श्रेणी में देशभर के केवल 9 कलेक्टरों और दो पुलिस अधीक्षकों को दिया जाएगा। इस सूची में शामिल होने वाली नेहा मीना मध्य प्रदेश की एकमात्र कलेक्टर हैं।
झाबुआ में जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में नेहा मीना ने अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए इस सम्मान की हकदार हैं। चुनाव आयोग ने चुनाव संचालन में आईटी पहल, सुरक्षा प्रबंधन, चुनाव प्रबंधन, सुलभ चुनाव, मतदाता सूची और मतदाता जागरूकता और आउटरीच के क्षेत्र में उनके योगदान और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कारों की घोषणा की है। प्रत्येक श्रेणी में सामान्य, विशेष और राज्य पुरस्कार दिए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें...
IAS नेहा मीना की अनोखी पहल... कुपोषण काबू करने 'मोटी आई' है और कचरे से बन रहीं कलाकृतियां
कलेक्टर भव्या मित्तल का सख्त कदम, भ्रष्ट बाबू को बना दिया चपरासी
मूलत: पड़ोसी राज्य राजस्थान की रहने वालीं नेहा मीना 2014 बैच की सीधी भर्ती की आईएएस अधिकारी हैं। वे झाबुआ जिले की लगातार तीसरी महिला कलेक्टर हैं। इसके पहले वे इंदौर में जिला पंचायत सीईओ थीं तो उन्हें नदियों के पुनर्जीवन एवं संरक्षण के लिए राज्य में तीसरा पुरस्कार मिला था। इसके पहले जब वे नीमच एडीएम थी तो सरकारी अभिलेखों के आधुनिकीकरण के लिए भी उन्हें भूमि प्लेटीनम अवार्ड से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया था।
ये खबर भी पढ़ें...
इकलौते RTO मैदानी पोस्टिंग से दूर, कमाई के लिए ARTO को जिलों की कमान
वोकल फॉर लोकल को गांव- गांव पहुंचाते आईएएस नीरज कुमार सिंह
नेहा मीना झाबुआ के आदिवासियों से न केवल संवाद साधती हैं, बल्कि उनकी भीली भाषा को बढ़ावा देने के लिए भी काम कर रही हैं। आजकल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 'मन की बात' का भीली भाषा में अनुवाद हो रहा है, ताकि उनकी बात दूरदराज में रहने वाले भील आदिवासियों तक भी पहुंचे। हिंदी के भीली बोली में अनुवाद के लिए हाल में एआई बेस्ड ट्रांसलेशन टूल तैयार किया गया है। नेहा ने इस टीम के 80 सदस्यों को सम्मानित किया है।
डॉ. फटिंग राहुल और नेहा मीना को मिलेगा पुरस्कार
पुरस्कार में क्या मिलेगा
बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड
दिल्ली में होंगी सम्मानित
इन कार्यों के लिए मिला सम्मान
ये खबर भी पढ़ें...
IAS नेहा मीना की अनोखी पहल... कुपोषण काबू करने 'मोटी आई' है और कचरे से बन रहीं कलाकृतियां
कलेक्टर भव्या मित्तल का सख्त कदम, भ्रष्ट बाबू को बना दिया चपरासी
राष्ट्रपति से पुरस्कार मिल चुका है
परिचय एक नजर में नाम: नेहा मीना जन्म तिथि: 13 दिसंबर 1986 निवास: राजस्थान यूपीएससी में चयन: 01 सितंबर 2014 शिक्षा: B.A. (Hons.) Economics, M.A. Economics सर्विस: Asstt. Collector Dhar, Asstt. Collector, Indore SDO (Rev.) Bagli (Dewas), CEO Zila Panchayat, Indore, ADM neemuch और Collector, Jhabua.
इकलौते RTO मैदानी पोस्टिंग से दूर, कमाई के लिए ARTO को जिलों की कमान
वोकल फॉर लोकल को गांव- गांव पहुंचाते आईएएस नीरज कुमार सिंह
नब्ज को समझने के लिए भाषाई ज्ञान
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj