भोपाल लव जिहाद केस के आरोपियों का कबूलनामा- हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म कर उनका जीवन बर्बाद करना था

thesootr Desk | May 02, 2025, 15:43 IST
Share
fahaan arrested
fahaan arrested

भोपाल में फरहान खान के नेतृत्व में मुस्लिम युवकों के गिरोह ने जिहादी मानसिकता से हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण के प्रयास किए। अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

Bhopal love jihad case : भोपाल में फरहान खान के नेतृत्व में मुस्लिम युवकों के गिरोह ने जिहादी मानसिकता से हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण के प्रयास किए। अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। मामला गंभीर है और एसआईटी व राष्ट्रीय महिला आयोग जांच कर रहे हैं भोपाल में 1992 के अजमेर जैसे कांड को अंजाम देने वाले मुस्लिम युवक जिहादी मानसिकता से हिंदू लड़कियों को झांसे में लेकर उनसे दुष्कर्म करने के बाद उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। यह बात खुद मुस्लिम युवकों के इस संगठित गिरोह के अब तक सरगना माने जा रहे फरहान खान ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार कर ली।

<br>ये खबर भी पढ़ें ...भोपाल लव जिहाद केस पर गरमाई सियासत: सांसद आलोक शर्मा और विधायक आरिफ मसूद आमने सामने

फरहान बोला- मैंने 'सवाब' का काम किया है...

पुलिस के अनुसार फरहान ने पूछताछ में कहा है कि हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म करके मैंने सवाब यानी पुण्य का काम किया है। उसने स्वीकार किया कि उसके और उसके गिरोह के साथियों का लक्ष्य अधिक से अधिक हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म कर उनका जीवन बर्बाद करना था। इसे वे इस्लाम के नजरिए से सवाब का काम मानकर अंजाम दे रहे थे, इसलिए उन्हें इसका कोई पछतावा नहीं है, बल्कि गर्व है।
ये खबर भी पढ़ें ...लव जिहाद पर आज राजधानी में फूटेगा हिंदू संगठनों का गुस्सा, महिलाएं भी करेंगी जोरदार प्रदर्शन

हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाते थे आरोपी

भोपाल पुलिस ने फरहान को रिमांड पर लिया था। पूछताछ के बाद उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार फरहान ने बताया कि वह कई वर्षों से हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म के कृत्य में लगा हुआ था। इसके लिए उसने हमउम्र कई मुस्लिम युवकों का नेटवर्क तैयार किया। इस गिरोह में शामिल सभी युवक जहां मौका लगता, वहां हिंदू लड़कियों को प्रेम के झांसे में फंसाते। इसके लिए हिंदू नाम का इस्तेमाल करते और हाथ में कलावा भी बांध लिया करते थे। लव जिहाद की शुरुआत भोपाल के टीआइटी कॉलेज में पढ़ने वाली हिंदू छात्राओं से कुछ साल पहले की थी ।

<br>ये खबर भी पढ़ें ...भोपाल रेप लव जिहाद केस का पांचवा आरोपी नबील खान गिरफ्तार, इसी के कमरे में होती थी वारदात

बाहर से भोपाल पढ़ने आईं लड़कियों को बनाते थे निशाना

वे ऐसी लड़कियों को खासतौर पर निशाना बनाया करते थे, जो बाहर के शहरों या गांवों से आकर भोपाल में किराए पर रहती थीं, क्योंकि परिजन से दूर रहने की वजह से उनसे मिलना-जुलना और बात करना आसान हो जाता था। उन पर दोस्ती के बहाने विश्वास जमाता, फिर अकेले मिलने के दौरान दुष्कर्म करते और वीडियो बना लेते थे। इन वीडियो के जरिए वह उन्हें धमकाकर दूसरे मुस्लिम लड़कों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए विवश करते थे। धर्मांतरण का भी दबाव बनाते थे। जबरन मांस खिलाने और इस्लाम स्वीकारने के लिए मजबूर करते थे। बागसेवनिया पुलिस ने फरहान को इंदौर की एक पीड़िता की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि दूसरे मामलों में अशोकागार्डन पुलिस शुक्रवार को उसे दोबारा रिमांड पर लेगी।

<br>ये खबर भी पढ़ें ...भोपाल लव जिहाद केस : छात्राओं के वीडियो पॉर्न साइट को बेचने वाला था फरहान, ऐसे खुला राज

जिसे बिहार और बंगाल में ढूंढ़ रही थी पुलिस...

दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग में फरार चल रहे दो आरोपियों में से एक नबील को अशोकागार्डन पुलिस ने गुरुवार को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीमें उसे तलाशने बिहार और पश्चिम बंगाल तक पहुंच गई थीं। उसे करीब एक सप्ताह से ढूंढा जा रहा था, लेकिन वह भोपाल में ही छिपा था।
हालांकि दूसरा आरोपित अबरार अब भी फरार है। वह पश्चिम बंगाल के 24 उत्तर परगना जिले के एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा था। केस दर्ज होते ही गायब हो गया।

अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार....

भोपाल में सक्रिय मुस्लिम युवाओं के संगठित गिरोह की शिकार हुईं अब तक आठ हिंदू लड़कियां पुलिस के सामने आकर शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। इनमें दर्ज पांच एफआइआर में पुलिस मुख्य सरगना फरहान की बहन जोया और उसके पति सहित 12 लोगों को आरोपी बना चुकी है। इनमें गुरुवार तक 11 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एक आरोपी अबरार अभी फरार है। पुलिस का अनुमान है कि अभी बहुत सारी हिंदू लड़कियां इनके चंगुल में फंसी हुई थीं। इसके लिए पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का अनुमान यह भी है कि इस गिरोह में और भी बहुत सारे मुस्लिम युवक शामिल रहे हैं।

जांच में जुटी एसआइटी ...

इन गिरोह को किसका संरक्षण था और किससे फंडिंग मिला करती थी, इसकी जांच में एसआइटी जुटी हुई है। दरिंदों ने एक हिंदू लड़की से तो सामूहिक दुष्कर्म भी किया। इनके मोबाइल से कई वीडियो भी पुलिस को बरामद हुए हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस प्रकरण को गंभीरता से लेकर तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है



Tags:
  • राष्ट्रीय महिला आयोग
  • भोपाल पुलिस
  • मध्यप्रदेश में लव जिहाद
  • सामूहिक दुष्कर्म
  • Bhopal Love Jihad Case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज