पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बीजेपी पर हमला, BJP ने की सबसे अधिक संविधान की हत्या
Sandeep Kumar | Jun 23, 2025, 18:22 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी के संविधान हत्या दिवस पर हमला किया। उन्होंने बीजेपी की संविधान विरोधी सोच पर सवाल उठाए। पटवारी ने उन्होंने कहा कि बीजेपी दलितों के खिलाफ है।
MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सबसे ज्यादा भारतीय संविधान की हत्या की है। पटवारी ने आरोप लगाया कि बीजेपी का संविधान के प्रति दृष्टिकोण नकारात्मक है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी दलितों के खिलाफ है।
जीतू ने कहा, बीजेपी संविधान बदलने की कोशिश कर रही थी और अब संविधान हत्या दिवस मना रही है। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी की दलित विरोधी सोच को उजागर करता है। पटवारी के अनुसार, 25 जून का आयोजन बीजेपी के काले इतिहास को उजागर करता है। इस मौके पर पटवारी ने ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को लेकर भी बयान दिया।
ये खबर भी पढ़िए... MP के सभी कोर्ट में लगे बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर, OBC वेलफेयर एसोसिएशन की मांग
पटवारी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति का मुद्दा राजनीतिक नहीं है। उन्होंने पूछा, "अगर ग्वालियर हाईकोर्ट में मूर्ति नहीं लगाई जा सकती, तो अन्य स्थानों पर क्यों नहीं?" पटवारी ने कहा कि उन्होंने राज्य सरकार से कई बार आग्रह किया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। उनका आरोप था कि बीजेपी की सोच दलित विरोधी है और मध्य प्रदेश में दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए... 25 जून को ग्वालियर में कांग्रेस का सामूहिक उपवास, अंबेडकर मूर्ति विवाद पर तीखी राजनीति
पटवारी ने चाचौड़ा विधायक द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही है। पटवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विधायकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी के कई जनप्रतिनिधि असंतुष्ट हैं और सरकार की नीतियों से खुश नहीं हैं।
ये खबर भी पढ़िए... विदेश यात्रा के लिए जीतू पटवारी को हाईकोर्ट से आंशिक राहत, बेटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
ये खबर भी पढ़िए... जीतू पटवारी और लखन घनघोरिया के मामलों में फैसला सुरक्षित, संजय पाठक को मिली तारीख
जीतू पटवारी ने आजीविका मिशन घोटाले को लेकर सरकार की निंदा की। उन्होंने कहा कि जब भी घोटाले सामने आते हैं, सरकार लीपा-पोती करती है। पटवारी ने आरोप लगाया कि किसी भी घोटाले के दोषी को सजा नहीं मिलती। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने अब तक किसी जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
बीजेपी की संविधान विरोधी सोच
"मोहन-राज" में लगातार बढ़ते दलित अत्याचार इस बात का पुख्ता सबूत हैं @BJP4India की नीति/नीयत ही दलित विरोधी है! pic.twitter.com/xbv1dNj86g
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) June 23, 2025
बाबा साहब की मूर्ति पर बयान
ये खबर भी पढ़िए... 25 जून को ग्वालियर में कांग्रेस का सामूहिक उपवास, अंबेडकर मूर्ति विवाद पर तीखी राजनीति
चाचौड़ा विधायक का पत्र
ये खबर भी पढ़िए... विदेश यात्रा के लिए जीतू पटवारी को हाईकोर्ट से आंशिक राहत, बेटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
ये खबर भी पढ़िए... जीतू पटवारी और लखन घनघोरिया के मामलों में फैसला सुरक्षित, संजय पाठक को मिली तारीख
आजीविका मिशन घोटाले पर प्रतिक्रिया
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava