सिंधिया से सामने गुना MLA बोले-कोई ये न सोचे की हमें जेब में रख लेंगे
Vikram Jain | Published:
गुना विधायक पन्नालाल शाक्य। Photograph: (the sootr)
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना में कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान एक कार्यक्रम में सिंधिया के सामने गुना विधायक पन्नालाल शाक्य का एक बयान चर्चा का विषय बन गया।
एसआर रघुवंशी@GUNA केंद्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को गुना के प्रधान डाकघर में पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने डाक विभाग को केंद्र सरकार का सबसे बेहतरीन विभाग बताते हुए कहा कि डाक विभाग ने हमेशा अपनी जिम्मेदारी निभाई है। साथ ही सिंधिया ने आने वाले पांच सालों में इसे फायदे वाला संस्थान बनाने का दावा किया। सिंधिया ने गुना में तीन विद्युत सब स्टेशनों का भी लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया की तुलना श्रीकृष्ण से करते हुए कहा कि मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है। साथ ही कार्यक्रम में गुना विधायक का एक बयान चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं को लेकर कई मांगें रखी, लेकिन सरपंच समर्थक शिवकुमार रघुवंशी ने मंच पर मौजूद सभी नेताओं का नाम लिया, परंतु विधायक पन्नालाल शाक्य का नाम नहीं लिया। इस पर विधायक शाक्य नाराज हो गए और उन्होंने अपना असंतोष व्यक्त करते हुए 'अतापी और वतापी' नामक दो राक्षसों की कहानी सुनाई। CM ने किया नर्मदा चौराहे का लोकार्पण, बोले- मां नर्मदा की कृपा से इंदौर विकास में आगे सब स्टेशन के उद्घाटन समारोह में विधायक शाक्य ने अतापी और वतापी राक्षसों की कहानी सुनाते हुए कहा कि ये राक्षस हर दिन किसी साधु को बुलाकर उसे निमंत्रण देते थे और फिर कहते थे, 'भाई फलाने आ जाओ।' इसके बाद साधु उनके पेट से बाहर निकलता था। यानी राक्षस उसे पेट में कैद कर लेते थे।" उन्होंने यह बयान इस संदर्भ में दिया कि किसी को यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। विधायक शाक्य ने आगे कहा कि हम ढाई लाख जनता और महाराज साहब (सिंधिया) के प्रतिनिधि हैं। इसलिए कोई यह गलती न करें, कोई ये न सोचे की हमें जेब या मुंह में रख लेंगे। अगर रखने की हिम्मत है तो उसका परिणाम भी देख लेना। CM मोहन बोले-बहन बेटियों से बदतमीजी केस में जरूर आता एक कांग्रेसी का नाम कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित थे, लेकिन उन्होंने इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी और यह चर्चा का विषय बन गया है। इधर, कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक पन्नालाल ने विकास कार्यों का श्रेय सिंधिया को देते हुए करते हो तुम कन्हैया... गाना भी गाया। विधायक ने सिंधिया के योगदान और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व की भूमिका को अहम बताया।
इस दौरान सिंधिया ने कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण किया और विभिन्न परियोजनाओं का भूमि पूजन भी किया। हालांकि, विधायक के इस विवादास्पद बयान ने आयोजन के राजनीतिक माहौल को बदल दिया और लोगों के बीच अलग-अलग चर्चाएं शुरू कर दी हैं। BJP ने शुरू किया संविधान गौरव अभियान, प्रदेश भर में होंगे कार्यक्रम CM मोहन बोले- विकास को गति देंगे डेढ़ करोड़ युवा,कल आएगी बहनों की किस्त
क्यों नाराज हुए विधायक पन्नालाल शाक्य
नाराज विधायक ने सुनाई राक्षसों की कहानी
बयान पर सिंधिया ने नहीं दी प्रतिक्रिया
विकास कार्यों का लोकार्पण
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद
By Ramanand Tiwari
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
By Ramanand Tiwari
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
By Neel Tiwari
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
By Sanjay Gupta
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर
By Jageshwar Prasad
जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप
By Sandeep Kumar