कैलारस शक्कर मिल के लिए EOI जारी, 30 साल की लीज पर मिलेगी, मांगे रुचि पत्र
Ratan Kumar Mishra | Aug 21, 2026, 23:12 IST
Photograph: (THESOOTR)
MORENA. कैलारस शक्कर मिल को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। विधायक पंकज उपाध्याय 15 अगस्त से अनशन पर हैं। सरकार ने मिल के लिए रुचि पत्र मांगे हैं। जीतू पटवारी ने राहुल गांधी से विधायक की बात कराई।
समझें क्या है पूरा मामला...
- कैलारस शक्कर मिल आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा कदम।
- विधायक के अनशन को जीतू पटवारी का मिला समर्थन।
- राहुल गांधी ने कैलारस आने पर जताई सहमति।
- सरकार ने मिल के लिए मांगे रुचि पत्र।
- मुरैना बंद का कार्यक्रम अचानक हुआ निरस्त।
वहीं, अनशन के दौरान राहुल गांधी ने फोन पर विधायक पंकज उपाध्याय से बात की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है।
मुरैना जिले के कैलारस में शक्कर मिल को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय पिछले सात दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। इसी बीच राज्य सरकार ने मिल को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है।
सरकार ने 21 अगस्त को मिल के लिए EOI यानी रुचि पत्र, Expression of Interest जारी किया है। इसमें मिल को इच्छुक कंपनियों को लीज पर देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस नोटिस ने आंदोलन को नया मोड़ दे दिया है।
पटवारी ने अनशन स्थल पहुंचकर दिया समर्थन
उन्होंने सरकार से जल्द फैसला लेने की मांग की। पटवारी ने कहा कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो एक लाख किसानों के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसी मुलाकात के दौरान उन्होंने राहुल गांधी से फोन पर विधायक की बात भी कराई।
राहुल गांधी ने कैलारस आने पर जताई सहमति
आंदोलन के बीच 21 अगस्त को जारी हुआ नोटिस
मिल परिसर में भवन, मशीन और गोदाम शामिल हैं। इसके साथ करीब 12.86 हेक्टेयर जमीन भी इसमें आती है। सरकार अब इस पूरे ढांचे को लीज पर देने की तैयारी में है।
30 साल की लीज पर मिलेगी मिल
मतलब कंपनी को उपलब्ध संसाधनों के साथ ही काम शुरू करना होगा। मिल की जांच के लिए साइट विजिट की व्यवस्था भी रखी गई है।
मिल देखने के लिए तय हुए दो दिन
साइट विजिट के लिए संपर्क अधिकारी भी तय किए गए हैं। मिल के महाप्रबंधक भास्कर शर्मा और लिक्विडेटर लोकेश शर्मा से संपर्क किया जा सकता है।
आवेदन की आखिरी तारीख 15 सितंबर
क्या EOI जारी होना आंदोलन की जीत है
उस फैसले में मिल की जमीन एमएसएमई विभाग, MSME – Micro Small and Medium Enterprises को दी गई थी। सरकार ने उस समय रोजगार बढ़ाने की बात कही थी। अब उसी प्रक्रिया के तहत मिल चलाने के लिए नए विकल्प तलाशे जा रहे हैं।
संघर्ष समिति ने बताई बड़ी संख्या में मौजूदगी
समिति प्रमुख अशोक तिवारी ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने किसानों की लड़ाई में साथ रहने की बात कही। समिति ने कई विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों का समर्थन होने का भी दावा किया है।
मुरैना बंद का कार्यक्रम हुआ निरस्त
इसकी जगह अगले दिन सुबह 11 बजे आमरण अनशन स्थल पर सभी लोग एकत्रित होंगे। वहीं आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा।
अब आगे क्या होगा
विधायक पंकज उपाध्याय का अनशन अब भी जारी है। जीतू पटवारी के समर्थन से आंदोलन को राजनीतिक मजबूती मिली है। अब सबकी नजर सरकार के अगले कदम और अनशन स्थल पर होने वाली बैठक पर टिकी है।
ये खबरें भी पढ़ें...
सीएम के निर्देश पर फिर शुरू होगा कैलारस शक्कर कारखाना, बनेगा औद्योगिक क्षेत्र
कैलारस शुगर फैक्ट्री विवाद: जमीन और मशीनों पर सवाल, विधायक ने खोला मोर्चा
कैलारस शक्कर कारखाना विवाद: 438 करोड़ की संपत्ति 60 करोड़ में देने पर उठे सवाल
कैलारस शक्कर कारखाना हमेशा के लिए बंद, 23 हजार किसानों का सपना टूटा
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta