भोपाल में सीएम मोहन यादव से मिले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, रात को राजनीतिक रिटायरमेंट पर ये कहा
Sanjay Gupta | Feb 15, 2026, 13:45 IST
kailash vijayvargiya political retirement statement cm mohan yadav meet
भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात के बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी रिटायरमेंट को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। इससे राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं।
INDORE. लंबे समय बाद नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मुलाकात हुई। यह मुलाकात शनिवार, 14 फरवरी को भोपाल में दोपहर में हुई और फिर मंत्री विजयवर्गीय पीथमपुर में एक इंडस्ट्रियल प्लांट के उद्घाटन में पहुंचे। वहां उन्होंने बुझे हुए मन से राजनीतिक रिटायरमेंट को लेकर यह बड़ी बात कह दी।
करीबी के यहां निधन की बात कहते हुए 20 जनवरी को मंत्री विजयवर्गीय ने 10 दिन तक सार्वजनिक आयोजन से दूर रहने की बात कही थी। इसके बाद वह कैबिनेट मीटिंग से दूर हो गए थे। हालांकि वह अवकाश से लौट आए थे लेकिन भोपाल कैबिनेट मीटिंग में नहीं गए।
हालांकि 10 फरवरी की मीटिंग में वह वर्चुअल रूप से शामिल हुए थे। अब शनिवार को केरल से आए बीजेपी के पार्षदों और जनप्रतिनिधियों से भोपाल में मुलाकात की और इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव भी साथ थे।
भोपाल में मुलाकात पर विजयवर्गीय ने कहा कि केरल से मध्य प्रदेश प्रवास पर आए भारतीय जनता पार्टी के पार्षद गण और जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ आज भोपाल में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. @DrMohanYadav51 से भेंट की। इस अवसर पर विकास और जनसेवा के विषयों तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर सार्थक चर्चा हुई।
इसके बाद मंत्री विजयवर्गीय पीथमपुर में जश इंजीनियरिंग के शुरू हुए नए प्लांट के उद्घाटन में पहुंचे। रात करीब आठ बजे उनके आने पर यह कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पहले तो उन्होंने प्लांट के मालिक प्रतीक पटेल और उनके परिजनों से अपने पुराने संबंधों की बात कही।
इसके बाद थोड़ा बुझे मन से कहा कि मैं अब 70 साल का हो गया हूं। सोच रहा हूं राजनीति से रिटायर हो जाऊं। प्रतीक, सोच रहा हूं, यहीं तुम्हारी कंपनी में ही कोई पद ले लूं।
मंत्री विजयवर्गीय की इस बात ने वहां बैठे उद्योगपतियों से लेकर बीजेपी के विभिन्न नेताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच हलचल मचा दी। मंत्री विजयवर्गीय से इसके पहले प्रतीक पटेल ने उनके जुड़े विभाग नगर निगम को लेकर कई शिकायतें की, लेकिन इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा, केवल छोटा सा भाषण दिया और पटेल परिवार से संबंधों की बात करते हुए रिटायरमेंट की बात कही दी।
इसके पहले पटेल ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि कैलाशजी, माफी के साथ कहना चाहता हूं कि आपके विभाग के अधीन आने वाले नगर निगम से बहुत परेशान हूं। कभी-कभी पेनल्टी बना देते हैं, फैक्टरी बंद करने की धमकी देते हैं।
मैं दुनिया भर के इतने देशों में सप्लाई करता हूं, लेकिन ऐसा नहीं होता है। कभी संपत्ति कर को लेकर तो कभी एसटीपी को लेकर धमकाते हैं। हालांकि मंत्री विजयवर्गीय ने इस समस्या पर कोई टिप्पणी नहीं की।
इस संबंध में द सूत्र ने प्रतीक पटेल से भी बात की। उन्होंने कहा कि मंत्रीजी से पुराने संबंध हैं। उद्योग में नौकरी देने और रिटायरमेंट की बात तो उन्होंने मजाक में कही थी।
ये खबर भी पढ़िए...
कैबिनेट मीटिंग के समय कहां थे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, खुद किया खुलासा
इंदौर BRTS पर एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा, अब पांच भुजाएं होंगी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की बैठक में भी सहमति
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर बयान पर खंडन, कहा- किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं की टिप्पणी
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बीच क्रिकेट के मैदान पर ऐसा हंसी-मजाक
भोपाल में इसलिए सीएम से मिले
हालांकि 10 फरवरी की मीटिंग में वह वर्चुअल रूप से शामिल हुए थे। अब शनिवार को केरल से आए बीजेपी के पार्षदों और जनप्रतिनिधियों से भोपाल में मुलाकात की और इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव भी साथ थे।
भोपाल मुलाकात पर यह बोले मंत्री
केरल से मध्य प्रदेश प्रवास पर आए भारतीय जनता पार्टी के पार्षद गण एवं जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि मंडल के साथ आज भोपाल में मा. मुख्यमंत्री डॉ. @DrMohanYadav51 जी से भेंट की।
इस अवसर पर विकास एवं जनसेवा के विषयों तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर सार्थक चर्चा हुई। pic.twitter.com/SjmWh2OL2k
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) February 14, 2026
इसके बाद रात को रिटायरमेंट पर यह कहा
इसके बाद थोड़ा बुझे मन से कहा कि मैं अब 70 साल का हो गया हूं। सोच रहा हूं राजनीति से रिटायर हो जाऊं। प्रतीक, सोच रहा हूं, यहीं तुम्हारी कंपनी में ही कोई पद ले लूं।
आज इंदौर में जश इंजीनियरिंग के नवीन प्लांट के उद्घाटन समारोह में सहभागिता की।
इस अवसर पर जश इंजीनियरिंग के संस्थापक एवं मेरे मित्र श्री प्रतीक पटेल जी को शुभकामनाएं प्रेषित की। pic.twitter.com/EVAWaNsw1Z
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) February 14, 2026
इस बात ने मचा दी हलचल
पटेल बोले निगम से बहुत परेशान हैं
मैं दुनिया भर के इतने देशों में सप्लाई करता हूं, लेकिन ऐसा नहीं होता है। कभी संपत्ति कर को लेकर तो कभी एसटीपी को लेकर धमकाते हैं। हालांकि मंत्री विजयवर्गीय ने इस समस्या पर कोई टिप्पणी नहीं की।
वो तो मजाक में कहा था
ये खबर भी पढ़िए...
कैबिनेट मीटिंग के समय कहां थे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, खुद किया खुलासा
इंदौर BRTS पर एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा, अब पांच भुजाएं होंगी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की बैठक में भी सहमति
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर बयान पर खंडन, कहा- किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं की टिप्पणी
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बीच क्रिकेट के मैदान पर ऐसा हंसी-मजाक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari