मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की एसीएस संजय दुबे की तरीफ, बोले- रिटायरमेंट के बाद बहुत अच्छे नेता हो सकते हैं

Sanjay Gupta | Sootr Creatives | Oct 28, 2026, 15:47 IST
Share
आईएस संजय दुबे का भाषण सुनकर गदगद हुए कैलाश विजयवर्गीय, रिटायरमेंट पर कही बड़ी बात
आईएस संजय दुबे का भाषण सुनकर गदगद हुए कैलाश विजयवर्गीय, रिटायरमेंट पर कही बड़ी बात

मध्यप्रदेश के सीनियर आईएएस अफसर संजय दुबे फिर चर्चा में हैं। बुधवार को इंदौर में अर्बन कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ। यहां नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से उनकी तारीफ की। विजयवर्गीय ने कुछ ऐसा कहा कि सभी का ध्यान खिंच गया है। अब उनकी टिप्पणी राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा बटोर रही है।

मंत्री कैलाश ने की संजय दुबे की तारीफ

बुधवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में अर्बन कॉन्क्लेव शुरू हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत एसीएस संजय दुबे के संबोधन से हुई। उन्होंने अर्बन कॉन्क्लेव के मकसद के बारे में बताया। साथ ही शहरों में निवेश से होने वाले फायदे गिनाए।

भविष्य के प्रोजेक्ट और नई नीतियों की जानकारी भी दी थी। इसके लिए उन्होंने एक लंबा प्रेजेंटेशन दिया। इसके बाद नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंच पर आए। उन्होंने संजय दुबे की तारीफ में कुछ ऐसा कहा जो चर्चा को विषय बन गया है।

नगरीय निकाय खरीदी में भ्रष्टाचार: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- जिम्मेदारों को सस्पेंड, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया | Urban Local Body Purchase Corruption: Minister Kailash Vijayvargiya says - Responsible suspended, contractors blacklisted
नगरीय निकाय खरीदी में भ्रष्टाचार पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- जिम्मेदारों को किया है सस्पेंड, ब्लैकलिस्ट
24 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
नगरीय प्रशासन विभाग के एसीएस संजय दुबे का पुराना वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है। एमपी के नगरीय निकायों में सरकारी खरीदी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी है। उन्होंने शुक्रवार रात इंदौर में बताया कि इस मामले में क्या कार्रवाई की जा रही है।

रिटायरमेंट के बाद अच्छे नेता हो सकते हैं- मंत्री कैलाश

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एससीएस संजय दुबे की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, संजय दुबे ने बहुत अच्छा भाषण दिया है। इससे मेरा भार भी हल्का हो गया है। उन्होंने पूरे विश्वास के साथ अपनी बात रखी है। उनकी बोलने की शैली भी शानदार है। मैं उनके भाषण की सराहना करता हूं। रिटायरमेंट के बाद वे बहुत अच्छे नेता बन सकते हैं।

कब रिटायर हो रहे हैं संजय दुबे

संजय दुबे 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एमटेक किया है। संजय दुबे सितंबर 2028 में रिटायर होंगे। फिलहाल वह मध्यप्रदेश सरकार में अपर मुख्य सचिव (एसीएस) हैं। वह सरकार में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। वह पांच साल तक इंदौर के संभागायुक्त भी रहे हैं।

संजय दुबे अभी क्यों चर्चा में आए थे

नगरीय प्रशासन विभाग के एसीएस संजय दुबे एक वीडियो से चर्चा में आए थे। यह वीडियो अप्रैल में हुई एक विभागीय बैठक का था। बैठक भोपाल के भौंरी स्थित सुंदरलाल पटवा शहरी विकास प्रशिक्षण संस्थान में हुई थी।

इस वीडियो में उन्होंने बताया कि एक निकाय ने दो लाख में कचरा वाहन खरीदा। वहीं, दूसरे निकाय ने ऐसे ही वाहन पर छह लाख खर्च किए। इस वाहन के साथ चार डस्टबिन भी दिए गए थे। दुबे ने सवाल उठाया कि तीन डस्टबिन जोड़ने से कीमत तीन गुना कैसे हुई?

उन्होंने बताया कि कुछ निकायों ने डेढ़-डेढ़ करोड़ के कचरा वाहन खरीदे। जबकि इन निकायों में पर्याप्त वाहन चलाने लायक वार्ड भी नहीं हैं। उन्होंने पूछा कि सरकारी खरीदी के नाम पर आखिर क्या चल रहा है?

दुबे ने कहा कि विभाग के पास हर खरीदी का रिकॉर्ड है। किस निकाय ने क्या खरीदा और कितनी कीमत चुकाई, सब जानकारी है। खरीदी में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सरकारी खरीदी के बड़े आंकड़े भी सामने आए थे। प्रदेश के 374 नगरीय निकायों ने तीन साल में बड़ी खरीदारी की है। इन निकायों ने GeM पोर्टल से करीब एक हजार 134 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। बैठक में बताया गया कि औसत दरों पर खरीदी से बचत होती। इससे सरकार के करीब 250 करोड़ रुपए बच सकते थे।

वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने बताई कार्रवाई

वीडियो सामने आने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। इसके बाद विभाग ने आठ संभागों के 62 मामलों का ब्योरा दिया। इनमें 146 अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी दी गई।

विभाग के मुताबिक सात लोगों को सेवा से हटाया गया। वहीं 76 की वेतनवृद्धि रोकी गई और 17 की पेंशन से कटौती हुई। सरकारी नुकसान की भरपाई के लिए 38 लोगों से वसूली की गई। पांच को चेतावनी दी गई और दो के खिलाफ कार्रवाई समाप्त हुई। जांच में 22 लोग दोषमुक्त पाए गए।

अब लोकायुक्त ने भी इस मामले को जांच में ले लिया है।

MP नगरीय निकायों में खरीद घोटालों का खुलासा: पत्नी के नाम से संस्था बनाकर की खरीदी, घटिया सामान से लाखों का नुकसान | MP Urban Bodies Purchase Scams Revealed: Purchases Made Through Organizations in Wife's Name, Millions Lost Due to Substandard Goods
MP के नगरीय निकायों में किसी ने पत्नी के नाम की खरीदी, तो किसी ने लिया घटिया सामान, पुराने मामलों में क्या हुई कार्रवाई?
22 Oct 2026 ,
By Sumit Kumar
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में सरकारी खरीदी पर सवाल उठ रहे हैं। एसीएस संजय दुबे के वायरल वीडियो से मामला चर्चा में आया है। इसी बीच विभागीय जांच का पुराना रिकॉर्ड सामने आया है। आठ संभागों के 62 मामलों में 146 अधिकारी-कर्मचारी जांच के दायरे में थे। रिकॉर्ड के मुताबिक सात को बर्खास्त किया गया था।

इस पर भी यह बोले थे मंत्री

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस वीडियो को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मामले की उच्च स्तरीय जांच हो चुकी है। कुछ लोगों को सस्पेंड भी किया गया है। मामले की जांच अभी जारी है। बाकी दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित ठेकेदारों को भी ब्लैकलिस्ट किया गया है।

FAQ

  1. कैलाश विजयवर्गीय ने IAS संजय दुबे के बारे में क्या कहा?
    मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संजय दुबे के भाषण और बोलने की शैली की तारीफ की और कहा कि वे रिटायरमेंट के बाद बहुत अच्छे नेता बन सकते हैं।
  2. कैलाश विजयवर्गीय ने संजय दुबे की तारीफ कहां की?
    उन्होंने 28 अक्टूबर 2026 को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अर्बन कॉन्क्लेव में यह टिप्पणी की।
  3. IAS संजय दुबे कब रिटायर होंगे?
    संजय दुबे 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वे सितंबर 2028 में रिटायर होंगे।
Tags:
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • एसीएस संजय दुबे की तरीफ
  • एसीएस संजय दुबे
  • अर्बन कॉन्क्लेव
  • इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर
  • नगरीय प्रशासन विभाग
  • खरीदी में गड़बड़ी
  • Kailash Vijayvargiya
  • Sanjay Dubey IAS
  • MP Municipal Corporation
वाजपेयी नगर हत्याकांड में खुलासा, आरोपी बोली-जब तक सांसें नहीं थमीं, तब तक नाक और मुंह दबाए रखा

By Aman Vaishnav

वाजपेयी नगर हत्याकांड में खुलासा, आरोपी बोली-जब तक सांसें नहीं थमीं, तब तक नाक और मुंह दबाए रखा
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की रेस से भोपाल बाहर, आदमपुर छावनी का पुराना कचरा बना सबसे बड़ी रुकावट

By Aman Vaishnav

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की रेस से भोपाल बाहर, आदमपुर छावनी का पुराना कचरा बना सबसे बड़ी रुकावट
इंदौर की हवा में फेफड़ों में जाने वाले घातक कण अधिकतम स्तर पर, महापौर ने सनातन धर्म का दिया वास्ता

By Sanjay Gupta

इंदौर की हवा में फेफड़ों में जाने वाले घातक कण अधिकतम स्तर पर, महापौर ने सनातन धर्म का दिया वास्ता
इंदौर की सबसे बड़ी गौशाला पर खर्च हुए 24 करोड़, जानिए विनोद अग्रवाल, कॉलोनी सेल और स्मार्ट सिटी ने कितने दिए

By Sanjay Gupta

इंदौर की सबसे बड़ी गौशाला पर खर्च हुए 24 करोड़, जानिए विनोद अग्रवाल, कॉलोनी सेल और स्मार्ट सिटी ने कितने दिए
CG Top News : हादसे में चार की मौत, मासूम की हत्या, बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : हादसे में चार की मौत, मासूम की हत्या, बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में डिलीट हो रहे सवालों पर बवाल: छह भर्तियों में 93 प्रश्न हटे, बोर्ड अध्यक्ष बोले- तय होगी जवाबदेही

By Jageshwar Prasad

राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में डिलीट हो रहे सवालों पर बवाल: छह भर्तियों में 93 प्रश्न हटे, बोर्ड अध्यक्ष बोले- तय होगी जवाबदेही
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: देवास शराब सिंडिकेट का मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल गिरफ्तार

By Amresh Kushwaha

टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: देवास शराब सिंडिकेट का मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल गिरफ्तार