मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से बंद कमरे में 18 मिनट बात, अटकलें हुईं तेज

Sanjay Gupta | Jun 26, 2025, 17:50 IST
Share
kalash-vijayvargiya-shivraj-singh-chauhan-meeting
Photograph: (The Sootr)

कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर एयरपोर्ट पर शिवराज सिंह चौहान का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद दोनों ने 18 मिनट बंद कमरे में अहम चर्चा की। इस मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज कर दी हैं।

INDORE. मेरे हाथ ठाकुर की तरह बंधे हुए हैं। शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री रहते हुए उनकी सरकार में बतौर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का यह डायलॉग आज भी राजनीतिक गलियारों में गूंजता रहता है। दोनों साथ में एबीवीपी, फिर युवा मोर्चा में रहे लेकिन राजनीतिक तौर पर दोनों के बीच में कभी पटती हुई नहीं दिखी। अब चौहान केंद्र में कृषि मंत्री और विजयवर्गीय फिर से मप्र में नगरीय प्रशासन मंत्री। गुरुवार को दोनों के बीच जो कुछ हुआ वह फिर से राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गया।

मंत्री पहुंचे एयरपोर्ट किया चौहान का स्वागत

030fedbc-941
030fedbc-941


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पत्नी साधना सिंह के साथ गुरुवार को इंदौर पहुंचे, वह यहां सोयाबीन अनुसंधान केंद्र के कार्यक्रम के लिए आए थे। मंत्री विजयवर्गीय अचानक एयरपोर्ट पर ही उनके स्वागत के लिए पहुंच गए और चौहान को गुलदस्ता भेंट किया और गले लगे। इसके बाद साधना सिंह चौहान को भी गुलदस्ता भेंट किया। बात यहीं नहीं रूकी। दोनों को घर पर भी भोजन के लिए आमंत्रित किया।

ये भी पढ़ें...

लोकायुक्त की जांच प्रभावित करने जबलपुर में जमे हुए हैं DEO घनश्याम सोनी

इंदौर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले, मैं नकली किसान नहीं

फिर x पर लिखा मेरे मित्र चौहानजी

वहीं इसके बाद सोशल मीडिया पर यह गुलदस्ता भेंट करते हुए और मिलते हुए तीन फोटो डालते हुए लिखा कि- इंदौर विमानतल पर आज केंद्रीय कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री तथा मेरे मित्र श्री शिवराज सिंह चौहानजी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उनसे महत्वपूर्ण विषय पर सार्थक चर्चा हुई।

इसके बाद 18 मिनट बंद कमरे में बात

3e1c0d05-ddb
3e1c0d05-ddb


एयरपोर्ट से सभी कार्यक्रम स्थल सोयाबीन अनुसंधान केंद्र गए। यहां पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक मनोज पटेल, विधायक मधु वर्मा सहित अन्य नेता भी थे। लेकिन चौहान और विजयवर्गीय एक कमरे में गए। यहां दोपहर 3 बजकर 13 मिनट से करीब 3.30 बजे तक बंद कमरे में मुलाकात हुई।



इस दौरान कोई भी अंदर नहीं गया। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर भी पहुंची लेकिन सिक्योरिटी गार्ड वालों ने उन्हें तक रोक लिया और अंदर जाने नहीं दिया। करीब दस मिनट तक मंत्री ठाकुर भी वहीं खड़ी रही।

ये भी पढ़ें...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले, इंदौर को कलंकित कर दिया इस बेटी ने, बिना संस्कार के बच्चे सोनम बन जाते हैं

इंदौर मोयरा ग्रुप के विमल तोड़ी, सिंघानिया ने 26 करोड़ बोगस शेयर से किए व्हाइट, हवाला कारोबारी, सीए से लेकर दलाल की पूरी चैन

फिर चली चर्चा ऐसी क्या बात हुई

इस चर्चा के बाद लोगों के मन में आशा भोंसले का गाना 'दुनियावाले पूछेंगे मुलाकात हुई, क्या बात हुई' की धुन बजने लगी है। अब फिर चर्चा चल पड़ी है कि ऐसी क्या खास राजनीतिक बात थी जो चौहान और विजयवर्गीय के बीच 18 मिनट तक बंद कमरे में चली।

इसमें किसी नेता को तो छोड़िए केंद्रीय मंत्री ठाकुर तक को भी प्रवेश नहीं मिला। इसका राज तो खैर बाद में सामने आएगा, लेकिन सत्ता और संगठन दोनों के माथे पर इस मुलाकात से बल तो आ ही गया होगा।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • शिवराज सिंह चौहान
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • शंकर लालवानी
  • साधना सिंह चौहान
  • सावित्री ठाकुर
  • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई