कमलनाथ नाराज, बोले-मुझसे कुछ पूछा नहीं जाता, दिग्विजय ने दिया समर्थन

Sourabh Bhatnagar | Published:
Share
thesootr
thesootr

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस संगठन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें बैठकों की सूचना नहीं दी जाती। दिग्विजय सिंह ने उनकी बात का समर्थन किया।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार शाम हुई कांग्रेस की वर्चुअल मीटिंग में प्रदेश कांग्रेस संगठन पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उन्हें बैठकों की सूचना तक नहीं दी जाती और न ही किसी निर्णय में उनकी राय ली जाती है। इस बयान का समर्थन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने भी किया है।

कांग्रेस की वर्चुअल मीटिंग

कांग्रेस 26 जनवरी को महू में जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली का आयोजन करने जा रही है। इसी संदर्भ में मध्यप्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता जुड़े।

आग से खिलवाड़ नहीं, MPPSC छात्रों के समर्थन में उतरे कमलनाथ और सिंघार

कमलनाथ की नाराजगी

कमलनाथ ने कहा कि आजकल ऐसा हो रहा है कि नियुक्तियों और निर्णयों में सीनियर नेताओं से चर्चा नहीं की जाती। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बैठकों की सूचना अखबारों से मिलती है।

दिग्विजय सिंह का समर्थन

दिग्विजय सिंह ने भी कमलनाथ के आरोपों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बिना एजेंडे के बैठकें बुला ली जाती हैं। उन्होंने वाट्सऐपपर देर से भेजे गए एजेंडे पर भी सवाल उठाए। मीनाक्षी नटराजन ने भी उनकी बात से सहमति जताई।

जीतू पटवारी की प्रतिक्रिया

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि सभी निर्णय सभी की राय से लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रवक्ताओं की नियुक्ति से संबंधित गलत पत्र को तुरंत निरस्त कर दिया गया था।

जीतू का आरोप, राजेश शर्मा के सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट में इनके भी प्लॉट

रैली की तारीख पर चर्चा

बैठक में कुछ नेताओं ने सुझाव दिया कि रैली की तारीख 26 जनवरी से आगे बढ़ाई जाए, क्योंकि इस दिन सभी नेता अपने-अपने क्षेत्रों में व्यस्त रहते हैं। हालांकि, तारीख में बदलाव का निर्णय राष्ट्रीय स्तर पर होगा।

राहुल गांधी का BJP पर हमला, एकलव्य जैसा अंगूठा काट रही एमपी सरकार

उमंग सिंघार का सुझाव

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह आयोजन वर्ष का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। इसमें बाबा साहेब की जन्मस्थली महू में देशभर से कांग्रेस के नेता शामिल होंगे। उन्होंने मालवा-निमाड़ से पब्लिक बुलाने की विशेष व्यवस्था करने की बात कही।

FAQ

  1. कमलनाथ ने किस मुद्दे पर नाराजगी जताई?
    उन्होंने बैठकों की सूचना और निर्णयों में सीनियर नेताओं से चर्चा न होने पर नाराजगी जताई।
  2. दिग्विजय सिंह ने क्या कहा?
    दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह कमलनाथ की बात से सहमत हैं और बैठकें बिना एजेंडे के बुलाई जाती हैं।
  3. कांग्रेस की रैली कब और कहां होगी?
    कांग्रेस की रैली 26 जनवरी को महू में आयोजित होगी।
  4. बैठक में कौन-कौन से नेता शामिल हुए?
    बैठक में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, और मीनाक्षी नटराजन शामिल हुए।
  5. रैली की तारीख बदलने पर क्या चर्चा हुई?
    नेताओं ने सुझाव दिया कि 26 जनवरी की तारीख आगे बढ़ाई जाए, लेकिन अंतिम निर्णय राष्ट्रीय स्तर पर होगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • कमलनाथ
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
  • Digvijay Singh
  • kamalnath
  • मध्य प्रदेश
  • State Congress Committee
  • उमंग सिंघार
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • एमपी कांग्रेस बैठक
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले सरकार और पटवारी आमने-सामने, महादेव केस में CBI की नई दबिश, शराब घोटाले का सुब्बू दुबई में गिरफ्तार

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले सरकार और पटवारी आमने-सामने, महादेव केस में CBI की नई दबिश, शराब घोटाले का सुब्बू दुबई में गिरफ्तार
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 7.17 करोड़ की टिकट बिकी, 61 लाख टैक्स जमा

By Sanjay Gupta

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 7.17 करोड़ की टिकट बिकी, 61 लाख टैक्स जमा
FMGE रिजल्ट: 31 हजार से ज्यादा विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट 150 अंक की दहलीज पार नहीं कर सके, 77% फेल

By Jageshwar Prasad

FMGE रिजल्ट: 31 हजार से ज्यादा विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट 150 अंक की दहलीज पार नहीं कर सके, 77% फेल
छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार पर बड़ा फैसला जल्द, लाउडस्पीकर से पोस्टर-बैनर तक बदलेंगे नियम? जानें पूरी तैयारी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार पर बड़ा फैसला जल्द, लाउडस्पीकर से पोस्टर-बैनर तक बदलेंगे नियम? जानें पूरी तैयारी
World Diabetes Day 2026: राजस्थान में 16.21 लाख लोग डायबिटीज से प्रभावित, समय पर जांच जरूरी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

World Diabetes Day 2026: राजस्थान में 16.21 लाख लोग डायबिटीज से प्रभावित, समय पर जांच जरूरी
50 साल बाद मध्य प्रदेश के 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, 1815 मजरों-टोलों में रोशनी की तैयारी, कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला

By Kaushiki

50 साल बाद मध्य प्रदेश के 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, 1815 मजरों-टोलों में रोशनी की तैयारी, कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला
बैतूल में फर्नीचर उद्योग लगाने की तैयारी तेज, दूसरे उद्योगों की भी संभावना, रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते

By Amresh Kushwaha

बैतूल में फर्नीचर उद्योग लगाने की तैयारी तेज, दूसरे उद्योगों की भी संभावना, रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते