विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य ने चुप्पी साधने वालों को कहा कायर
Sanjay Gupta | Jan 10, 2025, 13:29 IST
malini gaur and eklavya gaur
इंदौर में पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हमले के मामले में विधायक मालिनी गौड़ ने मोर्चा खोल दिया है। वहीं, उनके बेटे एकलव्य गौड़ ने चुप्पी साधने वालों को कायर कहा है। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में...
पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हुए एमआईसी मेंबर और विधायक रमेश मेंदोला के खास जीतू यादव के समर्थक गुंडों द्वारा किए हमले में विधायक मालिनी गौड़ ने खुलकर मोर्चा खोला हुआ है। वहीं इस मामले में उनके बेटे और हिंदरक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य गौड़ ने अप्रत्यक्ष तौर पर चुप्पी साधने वालों पर जमकर निशाना साधा है, उन्हें कायर तक संबोधित किया है।
एकलव्य गौड़ ने दस जनवरी को सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक ट्वीट किया और साथ ही इसमें द्रौपदी के चीरहरण की घटना का भी फोटो लगाया। इसमें कहा गया कि- पांचाली के चीरहरण पर जो चुप पाए जाते हैं, इतिहासों के पन्नों में वो सब कायर कहलाते हैं।
इसके पहले जब जीतू समर्थकों की गिरफ्तारी नहीं हो रही थी, तब उन्होंने संदेश ट्वीट किया था कि- याचना नहीं अब रण होगा, संघर्ष महाभीषण होगा।
वहीं राजनीतिक तौर पर पहले से ही विधानसभा दो और चार में पटरी नहीं बैठी है, लेकिन इस घटना ने तो दोनों को आमने-सामने ही कर दिया है। विधायक मालिनी गौड़ इस मोर्चे पर बहुत ही आक्रामक होकर आगे आई हैं, वह कालरा और उनके परिजनों को लेकर बीजेपी दफ्तर में प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के पास भी ले गईं और फिर सीएम डॉ. मोहन यादव के पास एयरपोर्ट भी गई थीं। उन्होंने साफ कर दिया है कि जीतू पर कार्रवाई होने तक वह चुप नहीं बैठेंगी। वहीं पूरे शहर में भी अब हर मोबाइल में कालरा के बेटे को पीटने, नंगा करने और गालियां देने का वीडियो पहुंच चुका है। बात दिल्ली भी पहुंच चुकी है, लेकिन अभी तक पार्टी ने जीतू को ना पार्टी से बाहर करने की जहमत उठाई और ना ही उन्हें एमआईसी पद से हटाया गया। कालरा मांग कर चुके हैं कि उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाए और गिरफ्तारी की जाए। उधर जीतू बचाव के लिए कभी यादव कार्ड खेल रहे है तो कभी एससी समाज को आगे लाकर खुद को बचाने में जुटे हुए हैं।
यह नया संदेश दिया एकलव्य ने
पांचाली के चीरहरण पर जो चुप पाए जाते हैं,
इतिहासों के पन्नों में वो सब कायर कहलाते हैं… pic.twitter.com/JbbswXjCZZ
— Aklavya Laxman Singh Gaur (@aklavyagaur) January 10, 2025
इसके पहले यह कहा था एकलव्य ने
pic.twitter.com/IazDSGS6kV
— Aklavya Laxman Singh Gaur (@aklavyagaur) January 9, 2025
बीजेपी के किन नेताओं पर है यह निशाना
दरअसल यह निशाना बीजेपी के उन बड़े नेताओं पर है जो इस बड़ी घटना पर भी चुप्पी साधे हुए हैं। द सूत्र ने पहले ही लिखा था कि इस बड़ी घटना पर भी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी के साथ ही सभी विधायकों ने चुप्पी साधी है। जो मंत्री ताई महाजन के बेटे के शोरूम पर हमला होने और पोते के साथ मारपीट में सीपी से सख्ती की बात कर रहे थे और उनके शोरूम पर भी गए थे वह इस मामले में चुप है। सांसद ने अपना दो लाइन का संदेश 9 जनवरी की रात को डाला जबकि वह खुद को सिंधी समाज का इकलौता सांसद बताते हैं। महापौर घटना के छठे दिन कालरा के घर गए। विधायक रमेश मेंदोला तो जीतू के साथ ही है। वहीं विधायक मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया से लेकर उषा ठाकुर, मनोज पटेल, गोलू शुक्ला सभी ने चुप्पी साध रखी है।
पूरी तरह से विधानसभा दो व चार की लड़ाई हो गई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari