कटनी कलेक्ट्रेट के सामने मजदूर ने की आत्महत्या करने की कोशिश, जानें पूरा मामला

Anjali Dwivedi | Published:
Share
katni
katni

कटनी कलेक्ट्रेट में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जनसुनवाई के दौरान एक मजदूर ने आत्मदाह की कोशिश की। मजदूर ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया था। लोगों ने तुरंत उसे पकड़कर बचा लिया। मजदूर न्याय न मिलने से परेशान था।

KATNI. मध्य प्रदेशके कटनी कलेक्ट्रेट में 2 नवंबर, मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान बड़ा हादसा टल गया। स्लीमनाबाद इलाके के धुरी गांव के एक मजदूर ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल दिया। उसने आत्मदाह करने की कोशिश की। यह पूरी घटना कलेक्टर केबिन के ठीक बाहर हुई।

कलेक्टर केबिन के बाहर मचा बवाल

मजदूर का नाम भारत पटेल बताया जा रहा है।भारत पटेल ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया। वहां पर मौजूद लोगों ने युवक को तुरंत पकड़ लिया और उसे आग लगाने से रोक लिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंच गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और उसे तुरंत अस्पताल भेज दिया गया।

मजदूर ने क्यों उठाया यह खौफनाक कदम

पीड़ित भारत पटेल ने अपना दर्द बताया है। उसका आरोप है कि वह पिछले एक साल से परेशान है। वह लगातार जनसुनवाई में न्याय की गुहार लगा रहा था। मगर उसे हर बार सिर्फ झूठा आश्वासन मिला। उसने बताया कि 23 दिसंबर 2024 को गांव के कुछ दबंगों ने उसके साथ मारपीट की थी। यह मारपीट पुलिस की मौजूदगी में हुई थी। उसे गंभीर चोटें आई थीं लेकिन आज इसका कोई निराकरण नहीं हुआ।

ये खबरें भी पढ़ें...

आर्मी जॉब फ्रॉड: कर्नल बनकर आया और ज्वाइनिंग लेटर देकर रिटायर्ड फौजी से ठग लिए 15 लाख

पत्नी पर लगा रहा था बीमारी छुपाने के आरोप, लेकिन टैटू ने खोल दी पति की पोल

इलाज के लिए पैसे नहीं

भारत पटेल की आर्थिक हालत बहुत खराब है। आर्थिक तंगी के कारण वह खुद का इलाज नहीं करवा पा रहा है। उनका कहना है कि सरकारी अस्पताल में भी उचित इलाज नहीं मिला। वह इलाज के लिए दर दर की ठोकरें खाते भटक रहा था। इस कारण भारत ने आत्मदाह का प्रयास किया।

कलेक्टर की बात सुनकर आया गुस्सा

भारत के अनुसार, उसने आज कलेक्टर को सारी बातें बताई, लेकिन कलेक्टर ने फिर वही सलाह दी। कलेक्टर ने कहा कि जिला अस्पताल में जाकर इलाज करवाओ। यह सुनकर मुझे बहुत निराश हुई और बहुत गुस्सा आया। इसी बात से नाराज होकर उसने खुदकुशी की कोशिश की।

कलेक्टर ने दी सफाई

मामले को लेकर कलेक्टर आशीष तिवारी का कहना है कि फरियादी जनसुनवाई में उनसे मिला था। उसने उन्हें स्वास्थ्य की समस्या बताई तो मैंने तुरंत जिला अस्पताल की टीम को निर्देश दिए। ऑर्थोपेडिक सर्जन का अपॉइंटमेंट फिक्स कराया।

कलेक्टर ने कहा, यह सब करने के बावजूद ऐसा हुआ। आगे उन्होंने कहा कि बाहर निकलते ही उसने यह अप्रिय कदम उठाया। हालांकि उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया है। अब उसका इलाज भी जारी है साथ ही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी सरकार आज लेगी 3000 करोड़ का नया कर्ज, सिर्फ एक साल में ही मध्य प्रदेश पर कर्ज का बोझ 50 हजार करोड़

एमपी विधानसभा शीतकालीन सत्र का पहला दिन: सवाल, हंगामा और तीखे आरोपों की गूंज

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • आत्मदाह का प्रयास
  • कटनी
  • कलेक्टर
  • जनसुनवाई
  • मजदूर
  • कटनी कलेक्ट्रेट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर