खजुराहो में कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, बोला- मैं इसका खून पियूंगा

Sandeep Kumar | Published:
Share
khajuraho-son-murder
khajuraho-son-murder

खजुराहो में एक युवक ने हनुमान मंदिर में रखी गदा से अपने पिता की हत्या कर दी और चचेरे भाई पर भी हमला किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसडीओपी ने बताया कि आरोपी रामपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

मध्य प्रदेश के खजुराहो में एक बेहद चौंकाने वाला और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर एक युवक ने अपने पिता मनकू पाल (55) की हनुमान मंदिर में रखी गदा से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना भरवा गांव के गुढ़ थाना क्षेत्र के पास है। आरोपी ने अपने चचेरे भाई महेश पाल (25) पर भी हमला किया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना उस समय हुई जब पिता और बेटा पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद कर रहे थे। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

परिवारिक विवाद

घटना के पीछे मुख्य कारण पुश्तैनी जमीन का बंटवारा बताया जा रहा है, जिसको लेकर रामपाल और उसके पिता के बीच आए दिन विवाद होते रहते थे। रामपाल चाहता था कि उसके दादा के नाम की जमीन भी उसे मिल जाए। ग्रामीणों का कहना है कि रामपाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, और गर्मी के मौसम में उसकी हालत और बिगड़ जाती थी। बताया जा रहा है कि रामपाल का इलाज पिछले कुछ वर्षों से चल रहा था, और उसने दो बार ब्रेन सर्जरी भी करवाई थी। इस बीच, वह कभी-कभी गांव के लोगों पर भी हमला कर चुका था।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी के इस जिले में गहराया जलसंकट, कलेक्टर ने अब जारी किए ये ऑर्डर

आरोपी की गिरफ्तारी

एसडीओपी खजुराहो, नवीन दुबे ने बताया कि आरोपी रामपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी। धवाड़ पंचायत के सरपंच दिलीप पाठक ने बताया कि आरोपी की मानसिक हालत खराब होने के कारण उसे कुछ दिन पहले घरवालों ने बांधकर रखा था, लेकिन वह सुबह में रस्सी काटकर भाग गया और मंदिर से गदा उठाकर अपने पिता की हत्या कर दी।

ये खबर भी पढ़िए... पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान का नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन, भ्रष्टाचार में काट रहे हैं सजा

घटना का वीडियो वायरल

घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी रामपाल के दोनों हाथ बंधे हुए दिख रहे हैं और पास में उसके पिता मनकू पाल की लाश पड़ी है। वीडियो में रामपाल बड़बड़ाते हुए यह कह रहा है कि उसने अपने पिता का खून पी लिया और यह भी कि उसके बच्चे भूखे हैं। यह वीडियो घटना के बाद की गंभीरता को दर्शाता है, और उसमें डायल-100 की गाड़ी और कुछ ग्रामीण भी नजर आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए... रेलवे गर्मियों की छुट्टियों में शुरू कर रहा वीकली स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइम टेबल

ये खबर भी पढ़िए... 1 अप्रैल से सस्ती मिलेगी शराब , इस बड़ी शराब कंपनी के पव्वा पर लगा बैन

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • क्राइम न्यूज
  • पिता की हत्या
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • खजुराहो न्यूज
  • कलयुगी बेटे
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर