'अब जीना नहीं चाहतीं', राष्ट्रपति को पत्र लिख रो पड़ीं लाड़ली बहनें

Sandeep Kumar | Published:
Share
khandwa-chakka-jam
khandwa-chakka-jam

खंडवा में पानी की समस्या को लेकर दर्ज हुई FIR के बाद तीन महिलाओं ने इच्छा मृत्यु मांगी है। महिलाओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर ये मांग की है...

MP NEWS: मध्य प्रदेश के खंडवा में पानी की किल्लत के कारण शुक्रवार को एक नया मोड़ सामने आया। तीन महिलाओं ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित एक चिट्ठी भेजकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। इन महिलाओं का कहना है कि पानी जीवन का बुनियादी अधिकार है, और अगर उन्हें यह नहीं मिल सकता तो वे इच्छा मृत्यु की मांग कर रही हैं।

6d32d829-50a
6d32d829-50a


क्या है पूरा मामला

दरअसल, खंडवा शहर में स्टेट हाइवे पर पानी की मांग को लेकर चक्का जाम किया गया था। इसके बाद अधिकारियों ने पानी की मांग करने वालों पर FIR दर्ज की। महिलाओं का कहना है कि पानी एक संवैधानिक अधिकार है, और यह उनके जीवन का आधार है। वे यह भी कह रही हैं कि यदि प्रशासन उन्हें पानी नहीं दे सकता, तो उन्हें संविधान के तहत इच्छा मृत्यु दी जाए।

ये खबर भी पढ़िए... सुप्रीम कोर्ट पर BJP सांसद का बड़ा बयान, ‘अगर अदालत कानून बनाए, तो संसद बंद कर दें’

महिलाओं की चिट्ठी और उनके आरोप

एक महिला ने राष्ट्रपति को भेजी गई चिट्ठी में आरोप लगाया है कि कई सालों से खंडवा में पेय जल की आपूर्ति का निजीकरण किया है। इस कार्य को एक कंपनी द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 200 बार पाइपलाइन फूट चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अनीता का कहना है कि पानी की मांग करने वालों पर तो नगर निगम और जिला प्रशासन ने तुरंत एफआइआर दर्ज की, लेकिन पानी की लूट करने वालों पर छह साल से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

ये खबर भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ में 41 IAS अफसरों का तबादला, बदले गए 11 कलेक्टर

ये खबर भी पढ़िए... दिग्विजय सिंह बोले दंगा रोकने के लिए कट्टरपंथी को दूर रखो, जैसे बजरंग दल-सिमी पर मैंने किया

क्या बोले कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता मुल्लू राठौर ने इस पूरे मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि वे घटना स्थल पर जरूर गए थे। इस वीडियो और चिट्ठी में उनका कोई रोल नहीं है। उन्होंने इस आरोप को खारिज किया कि उनका इस मुद्दे से कोई राजनीतिक संबंध है।

ये खबर भी पढ़िए... पार्टनर की पर्सनालिटी को कैसे समझें, यहां से लें आसान टिप्स



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा
  • महिला
  • पानी की किल्लत
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर