खंडवा में दुर्गा विसर्जन के दौरान हादसाः ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में गिरी, 11 की मौत, पीएम-सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
Manish Kumar | Oct 02, 2025, 19:21 IST
Photograph: (The Sootr)
खंडवा में दुर्गा विसर्जन के दौरान दो दर्दनाक हादसे हुए। पहले हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में गिर गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। दूसरे हादसे में डीजे की गाड़ी ने पांच लोगों को कुचला, जिसमें एक की मौत हो गई और चार घायल हो गए।
मुश्ताक मंसूरी@Khandwa
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एक दुखद हादसा हुआ है, जब एक ट्रैक्टर ट्रॉली नवरात्र उत्सव के दौरान माता की प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को लेकर पुलिया पार करते हुए नदी में गिर गई। यह घटना खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र के जली गांव में हुई। इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
हादसे में नदी में डूबे सभी 11 शव निकाल लिए गए हैं। हादसे में 14 लोग डूबे थे जिसमें से 3 लोग जिन्दा बचे हैं। इन तीन में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में चार पुरुष और 7 महिलाएं हैं। महिलाओं में 5 नाबालिग लड़कियां हैं। पुरुषों में 3 नाबालिग लड़के हैं। सभी शवों का रात में ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने गांव में पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था भी की है।
घटना के समय ट्रैक्टर ट्रॉली में कुल 20 से 25 लोग सवार थे। ये सभी विसर्जन के जुलूस का हिस्सा थे। हादसे के बाद शवों को पंधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया और कलेक्टर व एसपी ने घटना स्थल का दौरा किया। फिलहाल पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। दूसरी तरफ, ग्रामीणों के सहयोग से बचाव कार्य जारी है। यह हादसा खंडवा जिले के इतिहास में एक बड़ा और दिल दहला देने वाला घटना बन चुका है।
हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। साथ ही, घायलों को उचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश भी दिए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई घटनाओं पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर को रिवर्स करते वक्त यह हादसा हुआ। ट्रॉली में देवी की प्रतिमा रखी हुई थी, और ड्राइवर नदी के पास जाकर मूर्ति विसर्जन करना चाहता था। इसी दौरान ट्रॉली बेकाबू होकर नदी में पलट गई।
सूत्रों के मुताबिक, ट्रॉली की हाइट बढ़ाने के लिए उसमें जाली लगाई गई थी। इस कारण जब ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, तो लोग उसमें फंस गए और बाहर नहीं निकल पाए। यह भी बताया जा रहा है कि ट्रॉली में सवार अधिकांश लोग आदिवासी समुदाय से थे और बच्चों को तैरना आता था।
दूसरा हादसा खंडवा में तब हुआ, जब दुर्गा विसर्जन के जुलूस में शामिल डीजे की गाड़ी ने पांच लोगों को कुचला। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पंधाना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, और दो को खंडवा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने डीजे की गाड़ी में आग लगा दी।
यह हादसा पंधाना थाना क्षेत्र के अंजनगांव गांव में हुआ, जहां लोग विसर्जन के दौरान नाच रहे थे। पीछे से आ रही डीजे गाड़ी ने इन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, और आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें... भिंड में भीषण सड़क हादसा: एमपी में तेज रफ्तार कंटेनर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, पांच की मौत
यह हादसा न केवल खंडवा जिले में एक दुखद घटना के रूप में सामने आया है, बल्कि इसे लेकर ग्रामीणों में गुस्सा भी बढ़ा है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने डीजे की गाड़ी में आग लगा दी, और पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। इन घटनाओं ने खंडवा जिले में तनाव बढ़ा दिया है, और कई लोगों ने इस दुर्घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया है।
ये भी पढ़ें... इंदौर में सीएम मोहन यादव बोले- पुलिस में चरणबद्द 20 हजार पदों की होगी भर्ती, सुरक्षा होगी मजबूत
पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने घटना के बारे में गहरी जांच शुरू कर दी है। दोनों हादसों के संदर्भ में प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में तलाशी अभियान जारी है। साथ ही, जो लोग हादसों का शिकार हुए हैं, उनका इलाज जारी है और घायलों की स्थिति पर ध्यान दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें... मध्य प्रदेश के 170 कॉलेजों में बंद होगा वाट्सएप! अब इस स्वदेशी एप का होगा उपयोग
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एक दुखद हादसा हुआ है, जब एक ट्रैक्टर ट्रॉली नवरात्र उत्सव के दौरान माता की प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को लेकर पुलिया पार करते हुए नदी में गिर गई। यह घटना खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र के जली गांव में हुई। इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
हादसे में नदी में डूबे सभी 11 शव निकाल लिए गए हैं। हादसे में 14 लोग डूबे थे जिसमें से 3 लोग जिन्दा बचे हैं। इन तीन में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में चार पुरुष और 7 महिलाएं हैं। महिलाओं में 5 नाबालिग लड़कियां हैं। पुरुषों में 3 नाबालिग लड़के हैं। सभी शवों का रात में ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने गांव में पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था भी की है।
नदी में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली
खंडवा में ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरी, 11 की मौत, इनमें 8 बच्चियां, 20-25 लोग डूबे, दुर्गा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा#Khandwa #DurgaVisarjan #TractorTrolleyAccident #RescueOperation #KhandwaTragedy #JCBRescue #Thesootr pic.twitter.com/WU22VktYZF
— TheSootr (@TheSootr) October 2, 2025
हादसे पर सीएम ने जताया शोक, 4 लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा
खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के समीप इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे अत्यंत दुखद हैं। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
मृतकों के निकटतम परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता राशि तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 2, 2025
पीएम ने भी किया मुआवजे का ऐलान
Deeply saddened by the loss of lives in an accident at Khandwa, Madhya Pradesh. My thoughts are with the affected people and their families during this difficult time. Praying for the speedy recovery of the injured.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the…
— PMO India (@PMOIndia) October 2, 2025
-----------------------------------------------------------------------------------
ट्रैक्टर को रिवर्स करते वक्त हुआ हादसा
ट्रॉली में जाली के कारण लोग नहीं निकल पाए
मृतकों की लिस्ट...
- शर्मिला पिता प्यार सिंह बारेला (16 वर्ष)
- आरती पिता प्यार सिंह 18 वर्ष
- दिनेश पिता शांतिलाल बारेला (16 वर्ष)
- उर्मिला पिता रेलसिंग बारेला (16 वर्ष)
- गणेश पिता तेर सिंह (16 वर्ष)
- किरण पिता रेलसिंग (14 वर्ष)
- पातलीबाई पिता कैलाश बारेला (22 वर्ष)
- रेव सिंह पिता मोहन सिंह बारेला (12 वर्ष)
- आयुष पिता भारत भिलाला (10 वर्ष)
- संगीता पिता ज्ञान सिंह भिलाला (16 वर्ष)
- चंदा पिता जुदा, उम्र 8 वर्ष
खंडवा में डीजे की गाड़ी से कुचलकर पांच लोग घायल, एक की मौत
यह हादसा पंधाना थाना क्षेत्र के अंजनगांव गांव में हुआ, जहां लोग विसर्जन के दौरान नाच रहे थे। पीछे से आ रही डीजे गाड़ी ने इन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, और आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें... भिंड में भीषण सड़क हादसा: एमपी में तेज रफ्तार कंटेनर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, पांच की मौत
तनाव का कारण बना यह हादसा
ये भी पढ़ें... इंदौर में सीएम मोहन यादव बोले- पुलिस में चरणबद्द 20 हजार पदों की होगी भर्ती, सुरक्षा होगी मजबूत
खंडवा हादसाः जांच शुरू
ये भी पढ़ें... मध्य प्रदेश के 170 कॉलेजों में बंद होगा वाट्सएप! अब इस स्वदेशी एप का होगा उपयोग
Rajasthan Top News: पंचायत चुनाव से पहले अशोक गहलोत-सचिन पायलट में पिघल रही बर्फ?
By
शिकार की सूचना पर पहुंचे थे जंगल, अतिक्रमणकारियों ने घेरा, मारपीट के बाद खेत के मकान में बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया
By VINAY VERMA
21 लाख के टेंडर में चहेती फर्म को फायदा पहुंचाने का आरोप, जोधपुर नगर निगम कमिश्नर ने बैठाई जांच
By The Sootr
अजमेर महिला जेल की निलंबित जेलर दिव्या चौधरी गिरफ्तार, दो महिला बंदियों को घर ले जाने का आरोप
By Raghvendra Singh Rathore
इंदौर में सफाईकर्मियों के आंदोलन पर महापौर ने कहा- कांग्रेस उकसा रही, पूर्व मंत्री वर्मा बोले- नेता, अधिकारी जिम्मेदार
By Sanjay Gupta
11 अक्टूबर को फिर कैबिनेट, डीए-कैशलेस इलाज से लेकर धान खरीदी तक कई फैसलों पर टिकी नजरें
By VINAY VERMA
मुहाना थाने में ऋतुराज की मौत: बिना FIR के पुलिस पर टॉर्चर का आरोप, जांच में कई सवाल
By Ashish Bhardwaj