मंदिर के नीचे चट्टान से टपक रहा बूंद-बूंद पानी, बुझा रहा लोगों की प्यास

Sandeep Kumar | Apr 20, 2025, 17:11 IST
Share
khusra-village-water
khusra-village-water

कटनी जिले में बसा खुसरा गांव में जल संकट गहरा गया है। इस गांव के 400 से 500 की आबादी वाले 40 परिवार कई सालों से पानी की कमी से जूझ रहे हैं। पहाड़ों पर बसा यह गांव आज भी पानी के लिए बूंद-बूंद तरसता है।

अजय खरे@ कटनी

MP NEWS: मध्य प्रदेश के कटनी जिले का खुसरा गांव पहाड़ी इलाके में बसा हुआ है। गामीणों के लिए जल संकट कई सालो से सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। करीब 400 से 500 लोगों की आबादी वाले इस गांव में कुल 40 परिवार रहते हैं। यहां बोरवेल खोदे गए लेकिन वे भी असफल हो गए। जलस्तर इतना नीचे चला गया है कि अब गांव के लोग भगवान भरोसे जी रहे हैं। यहां तक कि लोग अब सरकार और जनप्रतिनिधियों से उम्मीद लगाना भी छोड़ चुके हैं।

चट्टानों से रिसती जीवन की बूंदें

गांव के एक कोने में भगवान शिव का एक प्राचीन मंदिर है, जो पहाड़ की चट्टानों पर स्थित है। मंदिर के नीचे में स्थित चट्टान से बूंद-बूंद पानी रिसता रहता है। यही पानी इन लोगों की प्यास बुझा रहा है। ग्रामीणों के लिए यह जल स्रोत अब जीवन रेखा बन चुका है। यह पानी प्राकृतिक रूप से चट्टानों से रिसता है और महिलाएं व बच्चे तड़के सुबह 3 बजे से ही अपने डिब्बे लेकर उसे जमा करने पहुंच जाते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी के इस शहर से जुड़े तिरुपति लड्डू विवाद के तार, CBI ने दी दस्तक

चुनाव के समय आते हैं नेता

'द सूत्र' की टीम को ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव के वक्त नेता आते हैं, वादे करते हैं। पानी की समस्या उठाने पर कोई सुनवाई नहीं होती। सालों से हालात जस के तस बने हुए हैं। ग्रामीणों की यह शिकायत व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर करती है।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल के तुलसी टॉवर की कॉमन छत पर रिटायर्ड IPS समेत 3 का कब्जा, स्वीमिंग पूल-गार्डन बनाए

ये खबर भी पढ़िए...राहुल गांधी का 'संविधान लीडरशिप प्रोग्राम', कैसे मिलेगा वंचित वर्ग को इसका फायदा

जल संकट को लेकर 'द सूत्र' ने की SDM से बातचीत

जब 'द सूत्र' न्यूज की टीम ने SDM प्रदीप मिश्रा से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल खुसरा गांव तक सीमित नहीं है। इसके अलावा आसपास के 30 से अधिक गांव भी पानी की समस्या से गुजर रहे हैं। प्रशासन फिलहाल केवल पानी के टैंकर भेज रहा है, लेकिन यह समाधान स्थायी नहीं है। उन्होंने बताया कि नहर परियोजना के तहत गांव तक पानी लाने की योजना बनाई गई है।

ये खबर भी पढ़िए...जेईई मेन-2025 परिणाम : एमपी के माजिद के 99 परसेंट, 100 परसेंटाइल वाले 24 छात्रों ने मारी बाजी

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • द सूत्र
  • कटनी
  • जल संकट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा