BJP पार्षदों में चले लात-घूंसे, सड़क को लेकर हुआ विवाद

Pooja Kumari | Published:
Share
GUNA
GUNA

बीते मंगलवार को हुई गुना नगरपालिका परिषद की बैठक में भाजपा के दो पार्षद आपस में भिड़ गए, जिसमें जमकर लात-घूंसे भी चले। साथ ही गाली-गलौज भी हुई। इस दौरान एक पार्षद ने दूसरे पर बोतल और जूते से हमला किया।

Guna. बीते मंगलवार को हुई गुना नगरपालिका परिषद की बैठक में भाजपा के दो पार्षद आपस में भिड़ गए, जिसमें जमकर लात-घूंसे भी चले। साथ ही गाली-गलौज भी हुई। इस दौरान एक पार्षद ने दूसरे पर बोतल और जूते से हमला किया। ऐसे में वहां मौजूद अन्य पार्षदों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया। जानकारी के मुताबिक ये विवाद एक सड़क मुद्दे को लेकर हुआ था।

यह खबर भी पढ़ें - SAGAR के मेडिकल कॉलेज में न्यूबॉर्न बेबी किट घोटाला !

क्यों हुआ विवाद?


बता दें कि मंगलवार को परिषद की बजट बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए 285 करोड़ का बजट पास किया गया। इसके अलावा, 109 करोड़ का जल प्रकोष्ठ के बजट को भी मंजूरी मिली। बैठक के बाद वार्ड 11 के पार्षद बृजेश राठौर और वार्ड 22 के पार्षद राजू ओझा में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। ये विवाद यहां तक पहुंच गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई। यहां तक कि एक पार्षद बृजेश राठौर ने बोतल और जूता भी फेंका। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। यहीं नहीं, मामला थम जाने के बावजूद भी परिषद हॉल के बाहर एक बार फिर दोनों में झड़प हुआ और इस बार पार्षद बृजेश ने पत्थर तक उठा लिया।

यह खबर भी पढ़ें - RERA लगा सकता है GST, घर खरीदना होगा महंगा

इसलिए हुआ विवाद


बता दें कि बैठक के बाद सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क और जल प्रदाय का मुद्दा पार्षद बृजेश राठौर ने उठाया था। बृजेश राठौर ने बताया कि वार्ड 18 में दुर्गा मंदिर चौराहे से हनुमंता मंदिर तक सीवर लाइन के कारण खुदी सड़क में सीवर लाइन देख रहे पीएचई अफसर संचित ढिमरी से बात की। इस पर अधिकारी ने कहा कि वे इसके बारे में ठेकेदार से बात करें। बृजेश राठौर ने कहा कि जब आप अधिकारी हैं, तो ठेकेदार से बात क्यों करना है? ये बात जल प्रदाय प्रकोष्ठ के चेयरमैन और पार्षद राजू ओझा ने सुन ली। इसी बात पर दोनों में बहस होने लगी।

यह खबर भी पढ़ें - ध्यान दें- ट्रेन में चोरी के लिए रेलवे जिम्मेदार नहीं: उपभोक्ता आयोग

यह खबर भी पढ़ें - मध्‍य प्रदेश एमपी के परिवहन check post जल्द होंगे डिजिटल, अपनाया जाएगा गुजरात मॉडल



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • गुना
  • नगरपालिका परिषद
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर