कोलकाता पुलिस की अनूपपुर में छापेमारी, खनन कारोबारी महेंद्र गोयनका समेत 4 पर धोखाधड़ी का आरोप

Manish Kumar | Published:
Share
kolkata-police-raids-anuppur-fraud-mahendra-goenka
Photograph: (The Sootr)

कोलकाता पुलिस ने मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में महेंद्र गोयनका, उनके भाई मनीष गोयनका और अन्य सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी की छापेमारी की। आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एक कंपनी पर अवैध कब्ज़ा करने की साजिश रची थी।

ANUPPUR. कोलकाता पुलिस ने मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा में धोखाधड़ी के एक मामले को लेकर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, यह छापेमारी महेंद्र गोयनका, उनके भाई मनीष गोयनका, सुनील कुमार अग्रवाल और उनके अन्य सहयोगियों के खिलाफ की गई।

इन सभी पर आरोप है कि इन सभी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक कंपनी पर अवैध कब्जा करने की साजिश रची थी। कोलकाता पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (मूल्यवान सुरक्षा का जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी) और 120B (आपराधिक साजिश) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

धोखाधड़ी के लिए बनाए फर्जी दस्तावेज

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह मामला तब सामने आया जब एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने मिलकर एक कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की योजना बनाई और कंपनी के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इन दस्तावेजों के माध्यम से आरोपियों ने कंपनी को हड़पने की कोशिश की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कोतमा स्थित हीरो शोरूम और अन्य संबंधित स्थानों पर छापेमारी की, ताकि मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें।

ये भी पढ़ें... MP News: महेंद्र गोयनका केस में कंपनी डायरेक्टर्स को हाईकोर्ट से नहीं मिली तात्कालिक राहत

कोलकाता पुलिस की कार्रवाई

हालांकि, छापेमारी के दौरान सभी मुख्य आरोपी फरार हो गए थे और पुलिस को उनका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए जल्द ही एक अभियान शुरू किया जाएगा और उनकी गिरफ्तारी के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें... खनिज करोबारी महेंद्र गोयनका मामले में HC ने आईजी को लगाई फटकार, पूछा-कैसे रोकी गिरफ्तारी

पहले भी लगे हैं फर्जी साइन कर कंपनी हड़पने के आरोप

मध्यप्रदेश के जबलपुर के सिहोरा स्थित मेसर्स यूरो प्रतीक इंडस्ट्री के डायरेक्टर्स सुरेंद्र सलूजा (Surendra Saluja) और हरनीत सिंह लांबा ( Harnit Singh Lamba ) ने महेंद्र गोयनका ( Mahendra Goenka ) के साथ ही हिमांशु श्रीवास्तव ( Himanshu Srivastava ), सन्मति जैन, सुनील अग्रवाल और कंपनी सेक्रेटरी लाची मित्तल पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे।

आरोप में कहा गया था कि कंपनी के चार लोगों ने साजिश रचकर उन्हें बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से बाहर कर दिया। फर्जी तरीके से हटाए गए डायरेक्टर्स सुरेंद्र सलूजा और हरनीत सिंह लांबा ने कटनी और माधवनगर थाने में कूटरचना करने वाले चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। यह मामला फिलहाल अदालत में लंबित है।

ये भी पढ़ें...

मध्यप्रदेश में डकैत खत्म, लेकिन कानून जिंदा... पुलिस ने 3 साल में दर्ज कर लीं 922 एफआईआर

एमपी हाउसिंग बोर्ड से जुड़ी प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट मिलेंगे ऑनलाइन, 80 लाख दस्तावेज डिजी लॉकर पर होंगे अपलोड

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • अनूपपुर
  • फर्जी दस्तावेज
  • धोखाधड़ी
  • कोलकाता पुलिस की कार्रवाई
  • महेंद्र गोयनका
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर