कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से शिव महापुराण कथा, भोपाल-इंदौर मार्ग में बदलाव
Kaushiki | Published:
PRADEEP MISHRA
कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से शिव महापुराण कथा शुरू होगी, लेकिन लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने के लिए हाईवे पर बड़ा यातायात बदलाव किया गया है। जानें...
कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से 3 मार्च तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिससे यातायात सुगम बनाए रखने के लिए मार्गों का डायवर्सन किया गया है। इस आयोजन में मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु सड़क मार्ग द्वारा यात्रा करेंगे। इसके चलते भोपाल से इंदौर और इंदौर से भोपाल के बीच यातायात व्यवस्था में 24 फरवरी प्रातः 6 बजे से परिवर्तन लागू किया जाएगा।
इस व्यवस्था को लागू करने के लिए भोपाल संभाग के कमिश्नर संजीव सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के साथ चर्चा की। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है, जिससे यात्रा सुगम और व्यवस्थित बनी रहे। पुलिस को ट्रैफिक मैनेजमेंट के पूरे इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कथा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
ये खबर भी पढ़ें...
भारी वाहनों के लिए बदला रूट
भोपाल से इंदौर जाने वाले भारी वाहन – ये वाहन भोपाल से श्यामपुर, ब्यावरा होते हुए इंदौर (तूमड़ा दोराहा जोड़ होते हुए) जा सकेंगे।
इंदौर से भोपाल आने वाले भारी वाहन – ये वाहन देवास से ब्यावरा, श्यामपुर होते हुए भोपाल पहुंच सकेंगे।
ये खबर भी पढ़ें...
यात्री बसों के लिए बदले गए रूट
- भोपाल से आष्टा, देवास, इंदौर जाने वाले छोटे वाहन और यात्री बसें – ये वाहन सीहोर स्थित क्रिसेंट चौराहा से भाऊखेड़ी जोड़ और अमलाहा होते हुए इंदौर की ओर जाएंगी।
- इंदौर से भोपाल और सीहोर आने वाले छोटे वाहन और यात्री बसें – ये वाहन अमलाहा से भाऊखेड़ी जोड़ और क्रिसेंट चौराहा होते हुए सीहोर, भोपाल की ओर जाएंगे।
- केवल कुबेरेश्वर धाम जाने वाले वाहन ही सीधे हाईवे से गुजर सकेंगे, अन्य सभी वाहनों को डायवर्सन मार्ग से ही संचालित किया जाएगा।
- सभी वाहन चालकों और श्रद्धालुओं से अनुरोध किया जाता है कि वे निर्धारित मार्ग परिवर्तन का पालन करें और यात्रा के दौरान किसी भी असुविधा से बचें।
सुरक्षा को ध्यान
ये खबर भी पढ़ें...
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari