कूनो नेशनल पार्क से फिर बड़ी खुशखबरी... चीता 'वीरा' ने 2 शावकों को दिया जन्म

Vikram Jain | Feb 04, 2025, 17:20 IST
Share
kuno national park new cheetah cubs birth
kuno national park new cheetah cubs birth

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में एक फिर किलकारी गूंजी है। मादा चीता वीरा ने 2 नन्हें शावकों को जन्म दिया है। सीएम मोहन यादव ने खुशी जताते हुए दोनों शावकों की तस्वीर शेयर की और प्रदेशवासियों को इस खुशी के मौके पर बधाई दी।

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में मादा चीता "वीरा" ने दो शावकों को जन्म दिया है, इसे बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। कूनो में चीतों की संख्या बढ़ने से भारत में चीतों की पुनर्स्थापना की महत्वाकांक्षी योजना को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं। इसके साथ ही कूनो में चीतों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है, जिसमें 14 शावक और 12 वयस्क चीते शामिल हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने खुशी जताते हुए X पर दोनों शावकों की तस्वीर शेयर की और प्रदेशवासियों को इस खुशी के मौके पर बधाई दी।

दक्षिण अफ्रीका से लाई गई थी वीरा

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता "वीरा" ने मंगलवार को दो नन्हें चीता शावकों को जन्म दिया। वीरा दक्षिण अफ्रीका के त्वालू कालाहारी रिजर्व से लाई गई थी। 2 नन्हें चीता शावकों की किलकारी गूंजने से वन प्रबंधन में खुशी की लहर है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों के जन्म को लेकर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी जताते हुए अधिकारियों, डॉक्टर्स और विभाद को नन्हें शावकों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... कूनो में 'प्रोजेक्ट चीता' को झटका, चीता निर्वा के 2 शावकों के शव मिले

सीएम की एक्स पर शेयर की फोटो

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दोनों शावकों की फोटो शेयर की है। सीएम ने लिखा, "नन्हे चीतों की किलकारी से फिर गूंजा कूनो। मध्यप्रदेश की 'जंगल बुक' में 2 चीता शावकों की दस्तक। मुझे यह जानकारी साझा करते हुए खुशी हो रही है कि मध्य प्रदेश में चीतों की संख्या बढ़ रही है। मादा चीता वीरा ने 2 नन्हें शावकों को जन्म दिया है।"

उन्होंने यह भी कहा कि, "आज मादा चीता वीरा ने 2 नन्हे शावकों को जन्म दिया है। प्रदेशवासियों को इन नन्हें शावकों के आगमन पर हार्दिक बधाई देता हूं। चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ने से प्रदेश के पर्यटन को नई उड़ान मिल रही है, जिससे रोजगार के नये द्वार खुल रहे हैं।"

ये खबर भी पढ़ें... चीता 'अग्नि' की श्योपुर में एंट्री, रोड पर चहलकदमी करते वीडियो वायरल

केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव का संदेश

केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी कूनो में चीतों के आगमन पर खुशी जताई और कहा, "बसंत ऋतु की शुरुआत के साथ कूनो की हवा में अंतहीन खुशी और उत्साह भर जाता है। हम कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दो नए चीता शावकों के आगमन का स्वागत करते हैं। मादा चीता वीरा ने दो शावकों को जन्म दिया है, जो दक्षिण अफ्रीका के त्वालू कालाहारी रिजर्व से लाई गई थी।"

ये खबर भी पढ़ें... चीता वायु और अग्नि को मिली आजादी, दोनों पूरी तरह स्वस्थ

मध्य प्रदेश में चीता प्रोजेक्ट

मध्य प्रदेश में चीतों की पुनर्स्थापना का यह अभियान, जिसे केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने मिलकर चलाया है, अब अपनी सफलता की ओर बढ़ रहा है। 2022 में अफ्रीका से कूनो नेशनल पार्क में कुल 20 चीते लाए गए थे, जिनमें से 8 चीते नामीबिया और 12 चीते दक्षिण अफ्रीका से लाए गए थे। इस अभियान के तहत चीतों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और अब शावकों के जन्म के साथ इस परियोजना को एक नया मुकाम मिला है।

ये खबर भी पढ़ें... कूनो छोड़कर श्योपुर में घूम रहे चीतों पर सियासत, जानें किसने क्या कहा?

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • Kuno National Park
  • कूनो नेशनल पार्क
  • कूनो में चीता शावकों का जन्म
  • मध्य प्रदेश
  • चीता
  • कूनो में चीता प्रोजेक्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई