दिल्ली के एक कॉल से कतरे मंत्री लखन पटेल के पर, पशुपालन विभाग से हटाकर आनंद विभाग थमाया

Sourabh Bhatnagar | Jul 15, 2026, 11:09 IST
Share
lakhan patel department changed mp
lakhan patel department changed mp

मध्य प्रदेश सरकार ने पशुपालन मंत्री लखन पटेल के पर कतर दिए हैं। दिल्ली से आए एक कॉल के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाराज होने की चर्चा है। इसके बाद रातों-रात पटेल से पशुपालन विभाग ले लिया गया।

रात के अंधेरे में सरकारी प्रेस खुली। नोटिफिकेशन छपा और राज्यमंत्री लखन पटेल के हाथ से पशुपालन विभाग निकल गया।

14-15 जुलाई की देर रात मध्यप्रदेश सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी किया और आनन- फानन पटेल को आनंद विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

दिल्ली से आया फोन और हो गया एक्शन

सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई दिल्ली की नाराजगी के बाद हुई। फोन पर कहा गया कि तत्काल पटेल को पशुपालन विभाग से हटाया जाए। फोन आने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अफसरों को तलब कर चर्चा की। लखन पटेल को मंत्री पद वापस लेने को कहा। तब अफसरों ने कहा पटेल अभी तो दो ही तरह से हटाए जा सकते हैं। पहला ये कि इनसे इस्तीफा लिया जाए और दूसरा उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए।

सूत्र बताते हैं कि सीएम ने कहा तत्काल हटाना है, इसलिए बीच का रास्ता निकाला गया कि अभी सिर्फ विभाग बदल दो। इस पर अफसरों ने सुझाव दिया कि पटेल को पशुपालन से हटाकर नाममात्र का विभाग दिया जा सकता है। इसके बाद उन्हें आनंद विभाग का मंत्री बनाने को कहा।

सीएम के आदेश के तत्काल बाद देर रात नोटिफ़िकेशन जारी किया गया। बताया जा रहा है की आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में पटेल को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। अब पशुपालन विभाग खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने पास रख लिया है।

डिमोशन की तीन थ्योरी

Thesootr को मिली जानकारी के अनुसार इस एपिसोड को पीछे तीन कारण बताए जा रहे हैं।

  • 1- गौशालाओं के लेकर संघ की नाराजगी
  • 2- नेशलन डेयरी डवलपमेंट बोर्ड के मामले को लेकर
  • 3- पटेल को लेकर बेहद गंभीर किस्म की शिकायतें जिनके कारण दिल्ली तक सरकार की किरकिरी हो सकती थी।
बता दें कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नाराजगी सिर्फ एक मुद्दे पर नहीं थी।

प्रदेश की गौशालाओं से लगातार शिकायतें आ रही थीं। इस पर CM पहले से नाखुश थे। साथ ही अमूल डेयरी से जुड़ा एक मामला भी दिल्ली में देखा जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि पटेल को लेकर कुल मिलाकर कई मुद्दों पर सवाल उठ रहे थे। हालांकि सरकार ने अभी तक इस बदलाव की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है।

मामले का बैकग्राउंड समझने के लिए ये खबरें जरूर पढ़ें

MP-नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड में हुआ करार, इंदौर दुग्ध संघ की कैविएट

अंतर्कथा: सीएम यादव ने पहले ही तय कर दी थी आईएएस गुलशन बामरा की विदाई, जानें किस बात से थे नाराज



cf986ff9-d53
cf986ff9-d53


कौन हैं लखन पटेल ?

लखन पटेल ने अपना पहला विधानसभा चुनाव साल 2013 में भाजपा के टिकट पर दमोह जिले की पथरिया सीट से लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की और पहली बार विधायक बने। हालांकि, 2018 के चुनाव में उन्हें बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार रामबाई के सामने हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद 2023 के विधानसभा चुनाव में लखन पटेल ने शानदार वापसी की और एक बार फिर पथरिया सीट से जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल में उन्हें स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री के तौर पर जगह दी गई।



लखन पटेल की गिनती मध्य प्रदेश बीजेपी के पुराने और वरिष्ठ नेताओं में होती है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।

2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें पथरिया सीट से मैदान में उतारा था। इस चुनाव में उनका मुकाबला कांग्रेस के कुंवर पुष्पेंद्र सिंह हजारी से हुआ। पटेल ने 7,315 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 60 हजार 083 वोट मिले थे, जबकि हजारी को 52 हजार 768 वोट मिले थे।

2018 के विधानसभा चुनाव में पटेल फिर बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे, लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार रामबाई गोविंद सिंह ने उन्हें 2,205 वोटों से हरा दिया। पटेल को 37,062 वोट मिले, जबकि रामबाई को 39,267 वोट मिले थे।

इसके बाद 2023 के विधानसभा चुनाव में लखन पटेल ने फिर वापसी की। बीजेपी ने उन्हें दोबारा पथरिया से टिकट दिया और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार राव ब्रजेंद्र सिंह को 18 हजार159 वोटों से हराकर जीत हासिल की। इस चुनाव में पटेल को 82 हजार 603 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 64 हजार 444 वोट मिले थे।

सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आए

मध्य प्रदेश के दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से विधायक लखन पटेल ने राजनीति में कदम रखने से पहले बैंकिंग क्षेत्र में लंबा समय काम किया। उन्होंने जबलपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय से 1978-79 में कृषि विषय में बीएससी की डिग्री हासिल की।

पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में कई वर्षों तक नौकरी की। बाद में बैंक की नौकरी छोड़कर वे राजनीति में सक्रिय हो गए। अपने राजनीतिक सफर के दौरान लखन पटेल जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

सीएम के पास 11 विभाग

मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास अब कुल 11 विभागों की जिम्मेदारी है। इनमें सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय और पशुपालन एवं डेयरी विभाग शामिल हैं।

ये सभी ऐसे विभाग हैं, जिनकी जिम्मेदारी फिलहाल किसी और मंत्री के पास नहीं है। यानी इन विभागों का सीधा जिम्मा मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद संभाल रहे हैं

ये खबरें भी करें...

मऊगंज BJP MLA प्रदीप पटेल पर FIR दर्ज, मिलने पहुंचे मंत्री लखन पटेल

टेक होम राशन में सुधार, GST में बड़ी राहत समेत मोहन कैबिनेट में लिए गए बड़े फैसले

सीएम मोहन यादव सुरक्षा में सेंध, ड्रोन ने रोकी CM के हेलीकॉप्टर की उड़ान

मध्य प्रदेश सरकार देगी दुग्ध उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि, पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने दी जानकारी

Tags:
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • 2023 के विधानसभा चुनाव
  • पशुपालन मंत्री लखन पटेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती