लक्ष्मण सिंह के गंभीर आरोप : उमर अब्दुल्ला के आतंकियों से संबंध, राहुल को भी दी नसीहत

Sandeep Kumar | Apr 25, 2025, 22:50 IST
Share
lakshman-singh-digvijay-singh
lakshman-singh-digvijay-singh

कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर आतंकवादियों से संबंध होने का आरोप लगाए हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर में उमर से कांग्रेस का समर्थन वापस लेने की मांग की।

MP NEWS: पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला आतंकवादियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। राजगढ़ के राघौगढ़ में लक्ष्मण सिंह ने पहलगाम में आतंकी हमला के खिलाफ एक प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने ये बात कहीं। उनके बयान का वीडियो शुक्रवार को सामने आया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

कांग्रेस को समर्थन वापस लेने की सलाह

लक्ष्मण सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी को उमर अब्दुल्ला से अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए। उनका यह आरोप था कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री आतंकवादियों से मिले हुए हैं, और इस कारण पार्टी को उनसे किसी भी प्रकार के रिश्ते खत्म कर लेने चाहिए।

ये खबर भी पढ़िए... सैल्यूट जरूरी! DGP का निर्देश, माननीयों को पुलिस अफसर करें सलाम

राहुल गांधी को दी नसीहत

कांग्रेस के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी को भी नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें सोच-समझकर बोलना चाहिए। लक्ष्मण सिंह ने कहा, "मैं कैमरे के सामने कह रहा हूं, पार्टी को मुझे निकालना हो तो आज निकाल दे। हमारी पार्टी के नेता सोच-समझकर बोले, नहीं तो उन्हें चुनाव में परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उनका यह बयान राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं के लिए चेतावनी की तरह था कि अगर वे राजनीति में गलत बयानबाजी करते रहेंगे, तो इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए... कैसा पानी पी रहे भोपाल के गैस पीड़ित, देखने पहुंचे अधिकारी

राघौगढ़ में प्रदर्शन

लक्ष्मण सिंह गुरुवार को राघौगढ़ में हुए प्रदर्शन में शामिल थे, जहां उन्होंने आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने यह सवाल उठाया कि पुलिस क्यों नहीं उस स्थान पर तैनात थी, जहां टूरिस्ट इकट्ठे हो रहे थे। उनके मुताबिक, यह जिम्मेदारी चुनी हुई सरकार की थी कि वह तय करें कि फौज और पुलिस कहां तैनात की जाएगी। पुलिस के न होने का आरोप उन्होंने सीधे राज्य सरकार पर लगाया।

ये खबर भी पढ़िए... कभी 10 रुपए रोज में दिहाड़ी करते थे IAS नरेंद्र सूर्यवंशी, मेहनत से पाया मुकाम

रॉबर्ट वाड्रा पर भी साधा निशाना

लक्ष्मण ने राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, "रॉबर्ट वाड्रा कहता है कि मुसलमानों को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देते, इसलिए आतंकवादियों ने हमला किया। इन दोनों का यह बचपना हम कब तक झेलेंगे?" लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा को यह नसीहत दी कि वे अपनी नादानियों को बंद करें, क्योंकि इनकी वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

ये खबर भी पढ़िए... MP Sarkari Naukri : मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का अच्छा मौका, लास्ट डेट है 25 अप्रैल

भाजपा ने लक्ष्मण सिंह के बयान को सराहा

Laxman Singh के इन बयानों के बाद बीजेपी नेता नरेंद्र सलूजा ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट लिखकर उनके बयान का समर्थन किया। उन्होंने लिखा, "यह साहसिक बयान है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह का, जो उन्होंने राघौगढ़ में दिया है। गांधी परिवार को हमेशा की तरह इस बार भी आइना दिखाया है लक्ष्मण सिंह जी ने।



Tags:
  • राहुल गांधी
  • दिग्विजय सिंह
  • नरेंद्र सलूजा
  • उमर अब्दुल्ला
  • लक्ष्मण सिंह
  • पहलगाम में आतंकी हमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच