भूमाफिया चंपू अजमेरा के खिलाफ ड्राइवर ने दर्ज कराया धमकाने की केस
Sanjay Gupta | Oct 31, 2024, 12:41 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-31T123337.988
चंपू अजमेरा नवंबर 2021 से ही जमीन घोटाले में दर्ज दर्जन भर से ज्यादा केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर है। वह जेल से छूटा था कि फिनिक्स, सेटेलाइट और कालिंदी कॉलोनी के 250 से ज्यादा पीड़ितों को उनका हक देगा
NDORE. इंदौर का भूमाफिया रितेश उर्फ चंपू अजमेरा फिर चर्चा में हैं, वह भी फिर बुरी बात के लिए। चंपू की दिवाली और किसी ने नहीं बल्कि उसी के ड्राइवर ने बिगाड़ी है। ड्राइवर के आवेदन पर चंपू के खिलाफ मारपीट, धमकाने जैसी धाराओं में केस दर्ज हो गया है।
![WhatsApp Image 2024-10-31 at 11.08.11]()
भूमाफिया चंपू अजमेरा की प्लाट सूची में फिर गड़बड़ी, दो सूचियों में प्लाट नंबर ही बदल दिए, हाईकोर्ट ने दिए लिक्वीडेटर के साथ बैठक के आदेश
पलासिया थाने में विकास उर्फ विक्की पंवार पिता अजय पंवार उम्र 26 साल निवासी ईश्वर नगर ने केस दर्ज कराया है। पलासिया थाने में हुए केस में रितेश उर्फ चंपू अजमेरा निवासी मकान नंबर 29-30 पालीवाल नगर इंदौर पर बीएनएस धारा 296, 115(2),351(2) दर्ज हुआ है। अपराध क्रमांक 398/24 है। घटना चंपू के निवास पर ही 30 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे करीब हुई है।
![WhatsApp Image 2024-10-31 at 11.08.25]()
इंदौर भू-माफिया चंपू अजमेरा की बिगड़ी बात, आपत्तियों की सुनवाई के बाद लिक्वीडेटर ने 22 प्लाट रजिस्ट्री संशोधन से किया इनकार
विक्की ने एफआईआर में लिखवाया है कि- मैं रितेश उर्फ चंपू अजमेरा के यहां 3 माह से ड्राइवरी कर रहा हूं। मेरी तबीयत खराब होने पर मैं सुबह नहीं आ पाया था और जब तबीयत ठीक होने पर करीब 12.10 बजे 29-30 पालीवाल नगर स्थित चंपू के घर गया तो चंपू उर्फ रितेश अजमेरा मुझे सुबह नहीं आने की बात को लेकर गंदी गालियां देने लगा और धक्का मुक्की की है।
भूमाफिया चंपू अजमेरा ने फिर उलझाया, फिनिक्स के 22 प्लाटधारकों की सूची पर विवाद, हाईकोर्ट ने दिया यह आदेश
बीएनएस के तहत थाना पलासिया में जो केस दर्ज हुआ है, उसमें चंपू पर मारपीट और धमकाने का का केस है। इसमें एक से दो साल तक की सजाएं और अर्थदंड के प्रावधान है।
इंदौर में भूमाफिया के केस में सरकारी वकील तैयार ही नहीं , जस्टिस बोले- इतने दिनों बाद केस लग रहा तैयारी से आना था
चंपू अजमेरा नवंबर 2021 से ही जमीन घोटाले में दर्ज दर्जन भऱ् से ज्यादा केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर है। वह जेल से छूटा था कि फिनिक्स, सेटेलाइट और कालिंदी कॉलोनी के 250 से ज्यादा पीड़ितों को उनका हद देगा लेकिन इसमें उसने किसी तरह की मदद नहीं की और जमानत के मजे ले रहा है। यह केस हाईकोर्ट में चल रहा है, जहां हर दिन नए विवाद सामने आ रहे हैं। उधर जिला प्रशासन पहले ही लिखित में आवेदन दे चुका है कि चंपू व अन्य भूमाफियाओं द्वारा कोई सहयोग नहीं किया गया है और इनकी जमानत रद्द होना चाहिए, इन सभी मामले में केस हाईकोर्ट में जारी है।
WhatsApp Image 2024-10-31 at 11.08.11
भूमाफिया चंपू अजमेरा की प्लाट सूची में फिर गड़बड़ी, दो सूचियों में प्लाट नंबर ही बदल दिए, हाईकोर्ट ने दिए लिक्वीडेटर के साथ बैठक के आदेश
इन्होंने कराया केस, यह लगी धाराएं
WhatsApp Image 2024-10-31 at 11.08.25
इंदौर भू-माफिया चंपू अजमेरा की बिगड़ी बात, आपत्तियों की सुनवाई के बाद लिक्वीडेटर ने 22 प्लाट रजिस्ट्री संशोधन से किया इनकार
यह लिखा है एफआईआर में
भूमाफिया चंपू अजमेरा ने फिर उलझाया, फिनिक्स के 22 प्लाटधारकों की सूची पर विवाद, हाईकोर्ट ने दिया यह आदेश
मारपीट, धमकाने वाली धाराएं
इंदौर में भूमाफिया के केस में सरकारी वकील तैयार ही नहीं , जस्टिस बोले- इतने दिनों बाद केस लग रहा तैयारी से आना था
सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर है चंपू
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By