लोकायुक्त इंदौर में 10 हजार की रिश्वत में पकड़ाए जूनियर इंजीनियर ने लेटर लिखकर चीफ इंजीनियर कामेश श्रीवास्तव को बताया जिम्मेदार
Sanjay Gupta | Aug 17, 2025, 14:14 IST
lokayukt-indore-junior-engineer-shailendra-patkar
जूनियर इंजीनियर शैलेंद्र पाटकर ने रिश्वत मामले में इंदौर के चीफ इंजीनियर कामेश श्रीवास्तव को जिम्मेदार ठहराया और खतरे का हवाला दिया। जानें क्या पूरा मामला...
लोकायुक्त इंदौर में 7 अगस्त को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए जूनियर इंजीनियर शैलेंद्र पाटकर ने अब एमपीईबी एमडी इंदौर अनूप सिंह को पत्र लिखा है। इस तीन पन्नों के पत्र में उन्होंने इस ट्रैप कार्रवाई को चीफ इंजीनियर इंदौर सिटी कामेश श्रीवास्तव की साजिश बताया है। साथ ही अपने और अपने परिवार को खतरा भी बताया है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर के होलकर स्टेडियम में 18 जनवरी को होगा भारत-न्यूजीलैंड वनडे इंटरनेशनल मैच
पाटकर ने इस कार्रवाई के बाद एक पत्र लोकायुक्त एसपी को भी लिखा और कहा कि उन्हें झूठे केस में फंसाया जा रहा है। पाटकर ने लोकायुक्त एसपी को लिखे पत्र में कहा कि- मैं सुभाष चौक पर पदस्थ था। 7 अगस्त को करीब 12.30 बजे एक व्यक्ति मेरे केबिन में आया और मेरी जेब में रुपए डाल दिए, जिन्हें मैंने जेब से निकालकर फेंक दिया। इतने में कुछ लोग अंदर आए और मुझे पकड़ लिया। मुझे लोकायुक्त कार्यालय में ले आए और मेरे साथ बहुत ज्यादा मारपीट की और मेरी पेंट की जेब में रुपए रख दिए। मुझ पर झूठा केस बनाया गया। मैंने मना किया लेकिन बोले टारगेट पूरा करना है। महोदय, मेरा निवेदन है कि इस केस में झूठी एफआईआर निरस्त की जाए, जिससे मुझे न्याय मिले।
![c359d44d-82e]()
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर BJP नगर कार्यकारिणी के लिए बंद कमरे में रायशुमारी, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा को झटका
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: इंदौर में जीतू पटवारी की आधी चली, चिंटू को शहराध्यक्ष बनवा लिया, लेकिन विरोध पर भी विपिन जिलाध्यक्ष हुए
अब पाटकर ने इंदौर एमपीईबी एमडी अनूप सिंह को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि इंदौर सिटी चीफ इंजीनियर कामेश श्रीवास्तव ने साजिश रचते हुए मुझे अपने करीबी बाबू राजेश गुप्ता (जो 30 मई को रिटायर हो चुके हैं) के जरिए फंसवाया है। गुप्ता ने सूर्यकांत सोनोने को रुपए दिए और मुझे झूठे केस में फंसवाया। दस साल से कामेश मुझे परेशान कर रहे हैं। देवास में रहते हुए जब मैं भी वहां पदस्थ था (2016 में), तब मुझसे वह होटल का खर्चा भरवाते थे, सागौन का फर्नीचर तक मंगवाया था, नर्मदा से ताजी मछलियां मंगवाते थे। फिर उनकी डिमांड बढ़ गई। जब मैंने इससे मना किया तो उन्होंने झूठी शिकायतें करवाना शुरू कर दीं।
![bd23bf28-ae7]()
मेरे खिलाफ पहले भी वह देवास में केस करा चुके हैं, जो गलत साबित हुआ। अब जब वह इंदौर चीफ इंजीनियर बनकर आए तो मुझसे खुन्नस निकाली और राजेश गुप्ता की मदद से मुझे झूठे केस में फंसवा दिया। कामेश मेरे खिलाफ कुछ भी कर सकते हैं और मुझे तथा मेरे परिवार को खतरा है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
जानें क्या हुआ पाटकर के साथ
लोकायुक्त इंदौर ने सूर्यकांत सोनोने, राजमोहल्ला निवासी, की शिकायत पर पाटकर के ऑफिस में छापा मारकर उन्हें पकड़ा था। शिकायत थी कि गोदाम में स्टीम मशीन लगाने के लिए 10 किलोवाट का बिजली कनेक्शन लेने के लिए 40 हजार फीस के साथ दस हजार की रिश्वत मांगी जा रही है। एसपी लोकायुक्त राजेश सहाय को 6 अगस्त को शिकायत मिलने पर टीम बनाकर 7 अगस्त को ट्रैप की कार्रवाई की गई। इसमें पाटकर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया।
पहले लेटर लिख कहा कि झूठा केस बनाया
c359d44d-82e
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर BJP नगर कार्यकारिणी के लिए बंद कमरे में रायशुमारी, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा को झटका
लोकायुक्त इंदौर में 10 हजार की रिश्वत की खबर पर एक नजर👉लोकायुक्त इंदौर ने 7 अगस्त को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए जूनियर इंजीनियर शैलेंद्र पाटकर को रंगेहाथ पकड़ा था। अब पाटकर ने एमपीईबी एमडी अनूप सिंह को तीन पन्नों का पत्र लिखकर यह कार्रवाई चीफ इंजीनियर कामेश श्रीवास्तव की साजिश बताई है।👉पाटकर का आरोप है कि कामेश श्रीवास्तव ने अपने करीबी रिटायर्ड बाबू राजेश गुप्ता के जरिए उन्हें फंसवाया। पत्र में उन्होंने कामेश पर बीते 10 सालों से परेशान करने, होटल खर्चा और सामान मंगाने जैसी जबरन मांगों के आरोप भी लगाए हैं। 👉पाटकर का कहना है कि उनके खिलाफ पहले भी झूठे केस कराए गए जो गलत साबित हुए। अब उन्होंने अपने और परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बताया है। |
अब चीफ इंजीनियर कामेश को लेकर यह लिखा
bd23bf28-ae7
मेरे खिलाफ पहले भी वह देवास में केस करा चुके हैं, जो गलत साबित हुआ। अब जब वह इंदौर चीफ इंजीनियर बनकर आए तो मुझसे खुन्नस निकाली और राजेश गुप्ता की मदद से मुझे झूठे केस में फंसवा दिया। कामेश मेरे खिलाफ कुछ भी कर सकते हैं और मुझे तथा मेरे परिवार को खतरा है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स औरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari