BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का अजीबोगरीब बयान, कहा- नसबंदी के बाद भी बच्चा पैदा करने की मिलेगी सुविधा

Dablu Kumar | Sept 20, 2025, 09:31 IST
Share
Mp janaradhan mishra
Mp janaradhan mishra

रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नसबंदी के बाद भी बच्चा पैदा करने की स्थिति हो तो यहां सुविधा उपलब्ध है।

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नसबंदी के बाद भी अगर बच्चा पैदा करने की स्थिति हो जाए, इस तरीके के डॉक्टर किसी दूसरे अस्पताल में नहीं है। लेकिन यह सुविधा रीवा के जिला अस्पताल में है। यह बयान उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल के नवीन ओपीडी विस्तार भवन और कॉरिडोर के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान दिया।

नसबंदी के बाद बच्चा पैदा करने की सुविधा

सांसद ने कहा कि मानव संसाधन तैयार करने में काफी कठिनाइयां आती हैं। रीवा जिला अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सों और वॉर्ड बॉय की पर्याप्त संख्या है। सिविल सर्जन महोदया ने बताया कि हमें डायलिसिस के लिए किसी दूसरे अस्पताल की मदद की जरूरत नहीं है। तो बच्चा वॉर्ड में बच्चा पैदा करने के लिए किसी तरह का कोई चैलेंज नहीं है। नसबंदी के बाद फिर बच्चा पैदा करने की सुविधा यहां उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें... लैपटॉप के पैसों पर बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा का बेतुका बयान, बोले-पिता चिलम में उड़ा देंगे

अस्पतालों का हो रहा आधुनिकीकरण- जनार्दन मिश्रा

सांसद मिश्रा ने शुक्रवार को जिला अस्पताल के एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने आगे बताया कि अस्पतालों का आधुनिकीकरण हो रहा है और डॉक्टरों को तैयार करना कितना कठिन कार्य है। मोदी जी की योजना के तहत 2047 तक भारत में विदेशों के डॉक्टरों के अनुपात को लेकर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आयुष्मान योजना के तहत गरीबों का इलाज सुनिश्चित कर रही है और अस्पतालों में नई-नई मशीनें लगाई जा रही हैं, लेकिन डॉक्टर तैयार करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। अब सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

ये भी पढ़ें... MP News: सांसद जनार्दन मिश्रा टॉयलेट साफ करते हैं, मंत्री विश्वास सारंग कार पर चढ़ बैठते हैं और डीएसपी संतोष पटेल के तो क्या ही कहने

चाकू चला रहे होते- जनार्दन मिश्रा

यह पहला अवसर नहीं था जब सांसद जनार्दन मिश्रा अपने बयान के कारण चर्चा में आए हैं। वे पहले भी कई बार विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहे हैं। जून 2024 में एक स्कूल के स्थापना दिवस पर उन्होंने कहा था कि यदि वह सांसद नहीं होते, तो "चाकू चला रहे होते।" उन्होंने स्वीकार किया था कि छात्र जीवन में वह बिगड़ चुके थे और अक्सर अन्य छात्रों के साथ झगड़े करते थे, जिसके कारण उन्हें स्कूल से निलंबित भी किया गया था।

ये भी पढ़ें... रीवा न्यूज: रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने फिर साफ की गंदगी, टॉयलेट में झाड़ू लगाते Video वायरल

ऑनलाइन बच्चे होंगे पैदा

नवंबर 2024 में भी उन्होंने एक अजीब बयान दिया था। इंजीनियरिंग कॉलेज के हीरक जयंती कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि अब लोग ऑनलाइन शादी कर रहे हैं और पचास या साठ साल बाद जब ऑनलाइन बच्चे पैदा होंगे, तो वे स्टील के होंगे या मांस और हड्डी के होंगे। इस चुनौती का समाधान आप इंजीनियर को करना है, क्योंकि मोबाइल आप जैसे इंजीनियरों ने ही बनाया है। मैं किसी का बिस्तर नहीं झांकता, लेकिन अब पति पत्नी साथ-साथ लेटने के बाद भी अपोजिट होते हैं। दोनों मोबाइल से मोहब्बत करके उसी में आहें भरते हैं।

ये भी पढ़ें... सांसद ना होता तो चाकूबाज होता, रीवा लोकसभा सीट से तीसरी बार सांसद बने जनार्दन मिश्रा ने क्यों कह दी ये बात

जल को लेकर दिया विवादित बयान

एक अन्य मौके पर जनार्दन मिश्रा ने कहा था कि "दारू, गांजा, कोरेक्स पियो चाहे थिनर सल्यूशन सूंघों या फिर आयोडेक्स खाओ, कुछ भी करो लेकिन जल की कीमत समझो।" यह बयान उन्होंने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर जल संरक्षण और संवर्धन पर आयोजित कार्यशाला में दिया था। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि जबकि सरकारें चुनाव के समय बिजली बिल माफ करने या मुफ्त राशन देने जैसे वादे करती हैं, लेकिन मुफ्त पानी की बात करना संभव नहीं है, क्योंकि यह व्यवहारिक नहीं है।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • आयुष्मान योजना
  • रीवा न्यूज
  • कुशाभाऊ ठाकरे
  • नसबंदी
  • हीरक जयंती
  • बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा
  • सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि