सिंगरौली में कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा गिरफ्तार, BJP विधायक राजेंद्र मेश्राम की शिकायत पर जाना पड़ा जेल

Amresh Kushwaha | Sept 26, 2025, 12:44 IST
Share
bjp-mla-rajendra-meshram-congress-leader-bhaskar-mishra-arrest-singrauli
bjp-mla-rajendra-meshram-congress-leader-bhaskar-mishra-arrest-singrauli

कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा को भाजपा विधायक राजेंद्र मेश्राम की शिकायत पर गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा। यह मामला एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है और पुलिस जांच कर रही है।

सिंगरौली जिले के देवसर से भाजपा विधायक राजेंद्र मेश्राम की शिकायत पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव भास्कर मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी का कारण एक विवादास्पद सोशल मीडिया वीडियो है। इसमें भास्कर मिश्रा ने विधायक मेश्राम के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। यह मामला एससी-एसटी एक्ट (SC-ST Act) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

कांग्रेस नेता की सोशल मीडिया पोस्ट बनी मुसीबत

मामला लगभग एक सप्ताह पुराना है, जब कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा ने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने भाजपा विधायक राजेंद्र मेश्राम के लिए बेहद आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। मिश्रा का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद भाजपा विधायक के शिकायत के बाद कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है।
Singrauli News: कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा गिरफ्तार, भाजपा विधायक की  शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई|News | Singrauli Mirror
Singrauli News: कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा गिरफ्तार, भाजपा विधायक की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई|News | Singrauli Mirror

ये खबर भी पढ़िए...सिंगरौली क्राइम न्यूज। 14 साल की नाबालिग का धोखे से निकाह कराने वाले काजी और मां को उम्र कैद

भाजपा विधायक ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

विधायक राजेंद्र मेश्राम ने कहा, राजनीतिक विरोध (Political Opposition) एक अलग बात है, लेकिन सार्वजनिक मंच पर इस तरह की अमर्यादित भाषा का उपयोग स्वीकार्य नहीं है। मेश्राम ने भास्कर मिश्रा के बयान को न केवल अपमानजनक बताया, बल्कि यह भी कहा कि ऐसे बयानों से समाज में नफरत फैलती है।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: सिंगरौली में मिली सोने की खान, अडानी ग्रुप निकालेगा 5 साल में 1.83 लाख किलो गोल्ड

वीडियो की जांच कर रही पुलिस

नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते ने बताया कि विधायक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा, हम वीडियो की पूरी जांच कर रहे हैं। यदि आरोप सही पाए गए तो पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी। एसपी (Superintendent of Police) ने यह भी स्पष्ट किया कि कार्रवाई पूरी तरह से तथ्यों (Facts) पर आधारित होगी।

ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश के कांग्रेस जिलाध्यक्षों की लगेगी पाठशाला, राहुल गांधी देंगे ट्रेनिंग, खरगे भी होंगे शामिल

ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस का आरोप गौमांस पर GST में छूट पर बीजेपी का पलटवार, MP में गौ हत्या ही बैन

कांग्रेस ने प्रशासन पर लगाए ये आरोप

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने इस पूरे घटनाक्रम में जिला प्रशासन (District Administration) पर भेदभाव का आरोप लगाया। उनका कहना था कि जिला प्रशासन केवल भाजपा के जनप्रतिनिधियों (BJP Representatives) के पक्ष में काम करता है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि नेताओं को अपनी भाषा पर संयम (Restraint) रखना चाहिए।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली
  • SC-ST Act
  • सिंगरौली क्राइम न्यूज
  • विधायक राजेंद्र मेश्राम
  • कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज