कफ सिरप से बैतूल में भी दो बच्चों की मौत, बीएमओ ने दी जानकारी

Dablu Kumar | Oct 05, 2025, 10:46 IST
Share
cough serap
cough serap

छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ कफ सिरप से 11 बच्चों की मौत हो गई। इसमें जहरीला केमिकल डायथिलीन ग्लाइकॉल पाया गया। घटना के बाद शनिवार को बैतूल जिले के दो बच्चों की मौत की जानकारी मिली है।

Betul. मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ कफ सिरप से 11 बच्चों की मौत हो गई। इस सिरप में जहरीला केमिकल डायएथिलीन ग्लाइकॉल पाया गया। इस घटना के बाद शनिवार को बैतूल जिले के दो बच्चों की मौत की जानकारी सामने आई है। इस बात की पुष्टि जिले के आमला ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने मामले में बड़ा खुलासा किया है।

बच्चों को बुखार आने के बाद इलाज के लिए परासिया ले जाया गया था, जहां उनकी हालत और बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार, डॉक्टर सोनी ने कबीर को प्रिस्क्रिप्शन में कोल्ड्रिफ सिरप दी थी। अब जिला प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।

परासिया में इलाज के बाद उनकी स्थिति बिगड़ी थी। जानकारी के मुताबिक, जिले के आमला विकास खंड के कलमेश्वरा और जामुन बिछुवा गांव के दो बच्चे कबीर (4) (पिता कमलेश) और गर्मित (ढाई साल) (पिता निखलेश) गंभीर किडनी समस्याओं से पीड़ित हुए।

कबीर की मौत भोपाल में

8 सितंबर को कबीर नाम के बच्चे की मौत भोपाल में हो गई। परिजनों के अनुसार, 24 अगस्त को कबीर को बुखार आया था, जिसके बाद उसे परासिया के डॉक्टर प्रवीण सोनी को दिखाया गया। इलाज के बाद, उसे घर भेज दिया गया, लेकिन जब उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, तो परासिया के दो अन्य डॉक्टरों से भी परामर्श लिया गया। यहां यह बताया गया कि बच्चे की किडनी पर असर हो रहा है।

ये खबर भी पढ़िए... सवाल पूछा तो बीच में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए चिकित्सा मंत्री खींवसर, कहा-कफ सिरप से कोई मौत नहीं

इसके बाद परिजनों ने उसे नागपुर ले जाकर इलाज कराया। एक दिन अस्पताल में भर्ती रखने के बाद डॉक्टर ने उसे घर ले जाने की सलाह दी। हालांकि, परिजन संतुष्ट नहीं थे और उसे सीधे भोपाल ले जाने का निर्णय लिया। भोपाल पहुंचने के बाद, रात करीब साढ़े चार बजे कबीर की मौत हो गई।

गर्मित की भी हुई मौत

दूसरी घटना लादी ग्राम की है, जहां ढाई साल के गर्मित पिता निखिलेश की तबीयत बिगड़ने पर उसका इलाज कराया जा रहा था, लेकिन एक अक्टूबर को गांव में ही उसकी मौत हो गई। बीएमओ के अनुसार, उसे भी परिजन पहले इलाज के लिए परासिया के डॉक्टर सोनी के पास ले गए थे।

बीएमओ ने दी जानकारी

आमला बीएमओ डॉ. अशोक नरवरे ने बताया कि बच्चों को बुखार आने पर परिजन उन्हें छिंदवाड़ा के परासिया स्थित डॉक्टर प्रवीण सोनी के पास ले गए थे। इलाज के बाद बच्चों में किडनी की समस्या और पेट फूलने जैसे लक्षण दिखाई दिए। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बैतूल लाया गया और फिर आगे के इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया। डॉ. नरवरे ने यह भी बताया कि बच्चों का पोस्टमॉर्टम नहीं किया गया था, लेकिन गंभीर किडनी समस्या की रिपोर्ट सीएमएचओ को भेजी गई थी।

कबीर की मौत 8 सितंबर को हुई और गर्मित कि मौत 1 अक्टूबर को हुई थी। बीएमओ ने दोनों बच्चों के इलाज की केस हिस्ट्री जिला प्रशासन को भेजी है। दोनों गांव बैतूल छिंदवाड़ा की सीमा पर मौजूद है।

आमला एसडीएम ने क्या कहा

आमला एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया ने बच्चों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले की पूरी जानकारी एकत्र कर रहा है।

सीएमएचओ ने भी दी जानकारी

सीएमएचओ डॉ. मनोज हुरमाड़े ने बताया कि रविवार को बीएमओ को पूरी रिपोर्ट और मरीजों की मेडिकल हिस्ट्री के साथ तलब किया गया है। इसके बाद ही असली स्थिति स्पष्ट की जा सकेगी।

जानें कफ सिरप मामले को लेकर ताजा अपडेट

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 11 बच्चों की मौत के मामले में आखिरकार प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। शनिवार, 4 अक्टूबर की रात परासिया थाना में डॉक्टर प्रवीण सोनी और तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित श्रेसन फार्मास्युटिकल कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद कोतवाली थाना क्षेत्र के राजपाल चौक से डॉक्टर प्रवीण सोनी को एसपी की विशेष टीम ने देर रात गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीएमओ डॉ. अंकित सल्लाम की शिकायत पर की गई है। जिन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, उनमें दोषी पाए जाने पर 10 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।

मौत का कारण कोल्ड्रिफ सिरप

उधर, शनिवार रात ही सरकारी जांच रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि बच्चों की मौत का कारण कोल्ड्रिफ कफ सिरप (Coldrif Cough Syrup) में मौजूद 48.6% डायएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) था। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि यही रासायनिक तत्व घातक साबित हुआ। वहीं, दो अन्य सिरप नेक्स्ट्रो-डीएस (Nextro-DS) और मेफटॉल पी सिरप की जांच रिपोर्ट को ओके बताया गया है।

बता दें कि, प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने शनिवार, 4 अक्टूबर को ट्वीट कर मामले पर अपनी चिंता जाहिर की थी। साथ ही, उन्होंने दवा को बैन एमपी में बैन करते हुए कहा था कि इस मामले से जुड़े सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, उनके इस ट्वीट के कुछ ही समय बाद प्रदेश में कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया। इसके अलावा डॉक्टर को गिरफ्तार भी कर लिया गया।

October 4, 2025

इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फार्मास्युटिकल कंपनी और डॉक्टर पर सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है ताकि दोषियों को सजा मिल सके और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

ये खबर भी पढ़िए... छिंदवाड़ा न्यूज: बच्चों की सेहत से खिलवाड़, कफ सिरप पर राजनीति, तमिलनाडु सरकार की रिपोर्ट से केंद्र पर उठे सवाल

डॉक्टर और दवा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई

618fc618-de6
618fc618-de6


यह बात सामने आई है कि श्रेसन फार्मास्युटिकल कंपनी के सिरप बच्चों को उपचार के दौरान दिए गए थे। इनके बाद उनकी हालत गंभीर रूप से बिगड़ने लगी थी। अब तक इस घटना में 11 बच्चों की मौत किडनी फेल होने के कारण हो चुकी है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले की जांच शुरू की थी और प्रारंभिक जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि बच्चों को दी गई दवा मिलावटी और हानिकारक तत्वों से भरी हुई थी। इस आधार पर अब दवा लिखने वाले डॉक्टर और दवा कंपनी दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

ये खबर भी पढ़िए... बैतूल न्यूज: लेट लतीफ पतियों सावधान! बैतूल में घर देर से आने पर पत्नी ने फोड़ा पति का सिर, फिर पति ने उठाया ऐसा कदम

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

मामले में बीएनएस की धारा 276 के तहत औषधियों में मिलावट का आरोप लगाया गया है, जिसके तहत दोषी को एक साल तक की सजा हो सकती है। इसके अलावा, बीएनएस की धारा 105(3) के तहत हत्या की श्रेणी में न आने वाला आपराधिक मानव वध का मामला भी दर्ज किया गया है, जिसमें सजा 10 साल तक हो सकती है। इसके साथ ही, ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 की धारा 27(ए)(iii) और 26 के तहत अडलट्रेडेट ड्रग्स का प्रयोग करने के कारण किसी की मृत्यु हो जाने पर 10 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।

ये खबर भी पढ़िए... MP News: छिंदवाड़ा की एक और मासूम ने कफ सिरप से तोड़ा दम, अब तक 11 की गई जान

32 दिनों में 11 मासूमों ने गवाई जान

क्रमनामउम्रमृत्यु की तारीखपता
1शिवम राठौड़4 साल2 सितंबरपरासिया
2विधि3 साल5 सितंबरपरासिया
3अदनान खान5 साल7 सितंबरपरासिया
4उसेद खान4 साल13 सितंबरपरासिया
5ऋषिका पिपरे5 साल15 सितंबरपरासिया
6श्रेया यादव3 साल16 सितंबरपरासिया
7हितांश सोनी4 साल18 सितंबरपरासिया
8विकास यदुवंशी5 साल18 सितंबरपरासिया
9चंचलेश4 साल19 सितंबरपरासिया
10संध्या भोंसम1 साल1 अक्टूबरपरासिया
11योगिता ठाकरे1.5 साल4 अक्टूबरपरासिया
ये खबर भी पढ़िए... कफ सिरप से बच्चों की मौत पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने की न्यायिक जांच की मांग

रिपोर्ट के आधार पर दर्ज हुई एफआईआर

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉक्टर और कंपनी के खिलाफ जांच को तेज कर दिया है। प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर, बच्चों के उपचार में इस्तेमाल की गई दवा के नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में दवा को एडलट्रेडेड यानी मिलावटी पाया गया। इसी रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।

बीएमओ डॉ. अंकित सल्लाम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इस पूरे प्रकरण को पूरी गंभीरता से ले रहा है। बच्चों की मौत के कारणों का पर्दाफाश करने के लिए वैज्ञानिक और चिकित्सकीय दोनों दृष्टिकोण से जांच की जा रही है। अगर किसी और की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कफ सिरप विवाद पर जिला प्रशासन का आदेश

इसी बीच, जिला प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को आदेश जारी किया है कि संदिग्ध दवाओं का उपयोग तुरंत रोक दिया जाए। इसके साथ ही, दवा स्टॉक की भी जांच शुरू कर दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की मिलावटी दवाओं के उपयोग को रोका जा सके। बता दें कि, कफ सिरप से बच्चों की मौत का मामला ने प्रदेश में तूल पकड़ लिया है।

Tags:
  • बैतूल न्यूज
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • कफ सिरप से बच्चों की मौत का मामला
  • कफ सिरप
  • कफ सिरप विवाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती