दशहरे पर सोनम रघुवंशी समेत 11 महिलाओं के जलेंगे पुतले, विधायक उषा ठाकुर ने किया समर्थन
Amresh Kushwaha | Sept 19, 2025, 13:44 IST
sonam-muskan-11-women-will-burned-during-dussehra
इस साल इंदौर में दशहरे के अवसर पर 11 महिलाओं के पुतले जलाए जाएंगे। इनका संबंध जघन्य अपराधों से है। इस पहल का उद्देश्य समाज में महिला अपराधों के बढ़ते मामलों पर चेतावनी देना है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में इस बार दशहरा (Dussehra) का पर्व कुछ अलग ही रूप में मनाया जाएगा। महालक्ष्मी नगर स्थित मेला मैदान पर पारंपरिक रावण दहन के बजाय 11 मुखी शूर्पणखा का पुतला जलाया जाएगा। इस पुतले पर उन महिलाओं की तस्वीरें होंगी, जिन्होंने अपने पतियों या मासूम बच्चों की हत्या जैसी जघन्य अपराधों को अंजाम दिया हैं। यह पहल समाज में महिला अपराधों (Female Crimes) के बढ़ते मामलों को लेकर एक चेतावनी के रूप में की जा रही है। वहीं इसको लेकर इंदौर विधायक उषा ठाकुर ने भी अपनी सहमति दी है।
ये खबर भी पढ़िए...शिलॉन्ग में हनीमून पर पत्नी सोनम रघुवंशी द्वारा पति राजा रघुवंशी की कराई गई हत्या में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल
आयोजकों के मुताबिक, इस पुतले को तैयार करने का उद्देश्य महिला अपराधों के बढ़ते मामलों को समाज के सामने लाना है। इसमें इंदौर की सोनम रघुवंशी का नाम भी शामिल है। सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी को हनीमून के दौरान हत्या कर दी थी। इस तरह की जघन्य घटनाओं ने समाज को झकझोर दिया है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर के गणेश पंडाल में भी छाए रहे ऑपरेशन सिंदूर, सोनम रघुवंशी और मेरठ का नीला ड्रम, संदेश–अब बेटों को बचाओ
इंदौर की पौरुष संस्था ने इस पुतले के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की है कि पुरुषों पर होने वाले अपराध और महिलाओं के जरिए किए गए अपराधों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। संस्था के आयोजकों का मानना है कि इस तरह के आयोजन समाज में जागरूकता फैलाने के लिए बहुत जरूरी हैं। दशहरे का पर्व सिर्फ बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक नहीं होना चाहिए, बल्कि यह महिला अपराधों के खिलाफ भी चेतावनी का संदेश देना चाहिए।
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश: छांगुर बाबा पर भड़कीं बीजेपी विधायक उषा ठाकुर, बोलीं- नरपिशाच है...प्राइवेट पार्ट काट देना चाहिए
इस पुतले में 11 महिलाओं की तस्वीरें शामिल की जाएंगी। यह मॉडर्न कलयुगी शूर्पणखा (Modern Kali Yugi Shurpanakha) के प्रतीक मानी जा रही हैं। इन महिलाओं ने अपने पतियों या मासूम बच्चों की हत्या की। इनके नाम इस प्रकार हैं-
यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर, विजयादशमी (Dussehra) के दिन आयोजित होगा। पुतले के पोस्टर पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं और इसने लोगों में चर्चा का विषय बना लिया है। आयोजकों का मानना है कि इस आयोजन के जरिए समाज में महिला अपराधों के बारे में सोचने की जागरूकता बढ़ेगी और इस बार का दशहरा केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि महिला अपराधों के खिलाफ चेतावनी का भी संदेश देगा।
विधायक उषा ठाकुर का समर्थन
इस पहल को लेकर मध्य प्रदेश की इंदौर विधायक उषा ठाकुर ने अपनी सहमति दी है और इसे एक सराहनीय कदम बताया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा किए गए जघन्य अपराधों को नजरअंदाज किया जाता है, लेकिन यह पहल समाज में एक महत्वपूर्ण संदेश देगी। विधायक ठाकुर के अनुसार, यह अभियान यह साबित करता है कि अपराध चाहे किसी भी रूप में हो, वह समाज के लिए घातक है और उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।
11 महिलाओं के अपराधों को उजागर करेगा पुतला
अपराध किसी भी रूप में अस्वीकार्य
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश: छांगुर बाबा पर भड़कीं बीजेपी विधायक उषा ठाकुर, बोलीं- नरपिशाच है...प्राइवेट पार्ट काट देना चाहिए
इन महिलाओं के बनेंगे पुतले
- शशि (Shashi) - फिरोजाबाद (Firozabad) की शशि ने अपने प्रेमी योगेन्द्र के साथ मिलकर अपने पति को जहर देकर मार डाला।
- रविता (Ravita) - मेरठ (Meerut) की रविता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को जहरीले सांप से डसवाकर हत्या की।
- मुस्कान (Muskan) - मेरठ की मुस्कान ने अपने पति को 35 टुकड़ों में काटकर एक ड्रम में डाल दिया।
- हर्षा (Harsha) - राजस्थान की हर्षा ने पति को आत्महत्या के लिए मजबूर किया।
- सूचना सेठ (Sushna Seth) - बैंगलोर (Bangalore) की सूचना ने अपने मासूम बेटे की हत्या की।
- सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) - इंदौर की सोनम ने हनीमून के दौरान अपने पति की हत्या की।
- निकिता सिंघानिया (Nikita Singhania) - जौनपुर (Jaunpur) की निकिता ने अपने पति को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया।
- हंसा (Hansa) - देवास (Dewas) की हंसा ने एसिड से अपने पति को जलाकर मार डाला।
- सुचिता (Suchita) - दिल्ली (Delhi) की सुचिता ने नींद की गोली देकर अपने पति को मार डाला।
- चमन उर्फ गुडिया (Chaman aka Gudiya) - मुंबई (Mumbai) की चमन ने अपने पति की हत्या करके उसका शव छिपा दिया।
- प्रियंका (Priyanka) - उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की प्रियंका ने अपने चार बच्चों को नदी में डुबोकर मार डाला।
इसको लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman