दशहरे पर सोनम रघुवंशी समेत 11 महिलाओं के नहीं जलेंगे पुतले, HC ने लगाई रोक, मां ने लगाई थी गुहार
Amresh Kushwaha | Sept 27, 2025, 15:28 IST
dussehra-11-women-patlays-burning-sonam-raghuwanshi-mp-high-cort-stay
इंदौर में इस साल के दशहरा उत्सव में सोनम रघुवंशी और 11 अन्य महिलाओं के पुतले जलाने की योजना थी, लेकिन मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी। कोर्ट ने इसे समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाला कदम बताया।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में इस बार दशहरा के मौके पर शूर्पनखा दहन (Shurpanakha Dahan) कार्यक्रम में कुछ अनोखा होने वाला था। इस बार के कार्यक्रम में सोनम रघुवंशी (Sonam Raghvanshi) समेत 11 महिलाओं के पुतले जलाने की योजना थी, लेकिन इस पर हाई कोर्ट (High Court) ने रोक लगा दी है। इन महिलाओं पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं। इनमें से सोनम रघुवंशी का नाम प्रमुख था। राजा रघुवंशी मर्डर केस मामले में सोनम और उसके प्रेमी सहित अन्य आरोपी जेल में बंद हैं और मामले की सुनवाई जारी है।
इस दौरान सोनम की मां संगीता रघुवंशी ने इस घटना को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। साथ ही, इस पर रोक लगाने की गुहार लगाई। उन्होंने इसे अपनी बेटी और परिवार की प्रतिष्ठा पर हमला बताया। उनका कहना था कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में भेदभाव बढ़ेगा और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचेगी। संगीता रघुवंशी ने इस मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (Madhya Pradesh High Court) में याचिका दायर की। इसमें पुतला दहन पर रोक लगाने की मांग की गई थी।
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश, शिलॉन्ग में हनीमून पर पत्नी सोनम रघुवंशी द्वारा पति राजा रघुवंशी की कराई गई हत्या में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल
दशहरे पर सोनम रघुवंशी समेत 11 महिलाओं के जलेंगे पुतले, विधायक उषा ठाकुर ने किया समर्थन
इस मामले की शुरुआत इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के बीच रिश्ते से जुड़ी एक जघन्य घटना से हुई थी। सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और बाद में खुद को गायब होने का नाटक किया। पुलिस ने जांच के दौरान इस साजिश को उजागर किया और सोनम सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर के गणेश पंडाल में भी छाए रहे ऑपरेशन सिंदूर, सोनम रघुवंशी और मेरठ का नीला ड्रम, संदेश–अब बेटों को बचाओ
इंदौर में शूर्पनखा दहन कार्यक्रम का आयोजन करने वाली संस्था के प्रमुख अशोक दशोरा ने कहा कि दशहरे (Dussehra) के दिन हमेशा रावण (Ravan) का पुतला जलाकर हम उसके अहंकार को नष्ट करने का प्रतीक मानते हैं। इस बार उन्होंने महिलाओं के पुतले जलाने का निर्णय लिया था, जिन पर आपराधिक आरोप हैं। इसमें सोनम रघुवंशी (Sonam Raghvanshi) भी शामिल थीं। आयोजनकर्ताओं का कहना था कि यह कदम समाज में बुराई (Evil) के खिलाफ था, लेकिन कोर्ट के फैसले ने इस पहलू को नया मोड़ दे दिया।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज। डांसिंग ट्रैफिक कॉप रणजीत को लेकर महिला का एक और वीडियो आया सामने, लताड़ लगाते हुए सुनाई खरी–खोटी
![d4cb79c2-8b1]()
इस पुतले में 11 महिलाओं की तस्वीरें शामिल की गई थी। यह मॉडर्न कलयुगी शूर्पणखा (Modern Kali Yugi Shurpanakha) के प्रतीक मानी जा रही थी। इन महिलाओं ने अपने पतियों या मासूम बच्चों की हत्या की। इनके नाम इस प्रकार हैं-
मां ने अदालत का किया था रुख
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश, शिलॉन्ग में हनीमून पर पत्नी सोनम रघुवंशी द्वारा पति राजा रघुवंशी की कराई गई हत्या में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल
कोर्ट ने पुतला दहन पर लगाई रोक
हाई कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कार्यक्रम पर रोक लगाने का आदेश दिया। कोर्ट ने माना कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज और व्यक्तिगत स्तर पर गलत संदेश जाता है। कोर्ट के इस आदेश से आयोजनकर्ताओं के लिए एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि वे पहले से ही शूर्पनखा के पुतले की जगह सोनम रघुवंशी समेत 11 महिलाओं के पुतले जलाने की तैयारी में थे।
सोनम ने की थी पति की हत्या
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर के गणेश पंडाल में भी छाए रहे ऑपरेशन सिंदूर, सोनम रघुवंशी और मेरठ का नीला ड्रम, संदेश–अब बेटों को बचाओ
आयोजकों ने की थी पुलता जलाने की प्लानिंग
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज। डांसिंग ट्रैफिक कॉप रणजीत को लेकर महिला का एक और वीडियो आया सामने, लताड़ लगाते हुए सुनाई खरी–खोटी
इन महिलाओं के बन रहे थे पुतले
d4cb79c2-8b1
इस पुतले में 11 महिलाओं की तस्वीरें शामिल की गई थी। यह मॉडर्न कलयुगी शूर्पणखा (Modern Kali Yugi Shurpanakha) के प्रतीक मानी जा रही थी। इन महिलाओं ने अपने पतियों या मासूम बच्चों की हत्या की। इनके नाम इस प्रकार हैं-
- शशि (Shashi) - फिरोजाबाद की शशि ने अपने प्रेमी योगेन्द्र के साथ मिलकर अपने पति को जहर देकर मार डाला।
- रविता (Ravita) - मेरठ की रविता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को जहरीले सांप से डसवाकर हत्या की।
- मुस्कान (Muskan) - मेरठ की मुस्कान ने अपने पति को 35 टुकड़ों में काटकर एक ड्रम में डाल दिया।
- हर्षा (Harsha) - राजस्थान की हर्षा ने पति को आत्महत्या के लिए मजबूर किया।
- सूचना सेठ (Sushna Seth) - बैंगलोर की सूचना ने अपने मासूम बेटे की हत्या की।
- सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) - इंदौर की सोनम ने हनीमून के दौरान अपने पति की हत्या की।
- निकिता सिंघानिया (Nikita Singhania) - जौनपुर की निकिता ने अपने पति को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया।
- हंसा (Hansa) - देवास की हंसा ने एसिड से अपने पति को जलाकर मार डाला।
- सुचिता (Suchita) - दिल्ली की सुचिता ने नींद की गोली देकर अपने पति को मार डाला।
- चमन उर्फ गुडिया (Chaman aka Gudiya) - मुंबई की चमन ने अपने पति की हत्या करके उसका शव छिपा दिया।
- प्रियंका (Priyanka) - उत्तर प्रदेश की प्रियंका ने अपने चार बच्चों को नदी में डुबोकर मार डाला।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava