सौरभ शर्मा के बाद रिश्तेदारों की संपत्ति की बारी, आयकर विभाग तलाश रहा बेनामी रिकॉर्ड
Amresh Kushwaha | Aug 21, 2025, 13:01 IST
saurabh-sharma-relatives-property-attached
सौरभ शर्मा के बाद अब उनके रिश्तेदारों की संपत्ति भी आयकर विभाग के जांच के दायरे में आ गई है। विभाग बेनामी संपत्तियों की जांच कर रहा है, और जल्द ही उनके करीबियों की संपत्ति भी अटैच की जा सकती है।
मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में कार्यरत एक पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा की संपत्तियां पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में हैं। आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सौरभ शर्मा की प्रॉपर्टी अप्रैल में अटैच की गई थी। अब आयकर विभाग उनके करीबी सहयोगियों तथा रिश्तेदारों की संपत्तियों की भी जांच कर रहा है। विभाग ने उनके रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी गई प्रॉपर्टी की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
ये खबर भी पढ़िए...सौरभ शर्मा ने 52 किलो सोना प्रीतम से खरीदा था, लोकायुक्त छापे के समय दुबई से फोन कर कार ड्राइवर से हटवाई
दिसंबर 2024 में सौरभ शर्मा सुर्खियों में आए थे, जब लोकायुक्त, ईडी और आयकर विभाग ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापे के दौरान भोपाल के मेंडोरी इलाके में एक इनोवा कार से 11 करोड़ रुपए कैश और 52 किलो सोने की बरामदगी हुई थी, जो सीधे सौरभ से जुड़ी हुई थी। इसके बाद सौरभ और उनके सहयोगियों की अपार संपत्ति का खुलासा हुआ था।
ये खबर भी पढ़िए...MP परिवहन विभाग में फिर तैयार हो रहे सौरभ शर्मा, चौकियों पर वसूली शुरू, तंबू बनाकर वसूली कैंप बने
आयकर विभाग अब सौरभ शर्मा के रिश्तेदारों की संपत्तियों की भी जांच कर रहा है। जानकारी के अनुसार, सौरभ शर्मा के जीजा और उनके परिवार के अन्य सदस्य भी इन संपत्तियों के मालिक हो सकते हैं। वहीं इन पर आयकर विभाग जल्द ही कार्रवाई कर सकता है। इसके अलावा, विभाग बेनामी संपत्ति को लेकर सभी दस्तावेजों की छानबीन कर रहा है।
आयकर विभाग की जांच का दायरा अब सौरभ शर्मा के रिश्तेदारों की संपत्तियों तक फैल चुका है। इन संपत्तियों में जमीनों के अलावा अन्य संपत्तियों की खरीदी भी शामिल है, जो रिश्तेदारों के नाम पर की गई हैं। विभाग का उद्देश्य यह है कि ये संपत्तियां बेनामी कानून के तहत अटैच की जा सकें।
ये खबर भी पढ़िए...सौरभ शर्मा मामला: पांच महीने बाद भी जांच अधूरी, अफसरों पर कोई कार्रवाई नहीं
बेनामी प्रॉपर्टी (Benami Property) का मतलब है ऐसी संपत्ति जिसे किसी व्यक्ति के नाम पर रखा जाए, लेकिन उसका वास्तविक मालिक कोई और हो। यह प्रॉपर्टी आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय और अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा अवैध धन के मामले में अटैच की जाती है। बेनामी संपत्ति अधिनियम 1988 के तहत ऐसी संपत्तियां जब्त की जाती हैं। इनके मालिकों की पहचान छिपाई जाती है।
सौरभ शर्मा केस | परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा | सौरभ शर्मा संपत्ति जांच | MP News
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
आयकर विभाग की कार्रवाई
सौरभ शर्मा के सहयोगी चेतन सिंह गौर, शरद जायसवाल और अविरल कंस्ट्रक्शन के खिलाफ आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय की ओर से बेनामी संपत्ति प्रकरण शुरू किया गया था। ये सभी लोग सौरभ शर्मा के करीबी सहयोगी रहे हैं। अब इनकी अटैच की गई संपत्तियों के साथ-साथ उनके रिश्तेदारों की संपत्तियों का भी ब्योरा खंगाला जा रहा है। माना जा रहा है कि इन संपत्तियों को जल्द ही अटैच किया जाएगा।
52 किलो गोल्ड और 11 करोड़ कैश जब्ती
सौरभ शर्मा और उनके सहयोगियों की संपत्तियांसौरभ शर्मा की प्रॉपर्टी के मामले में कई संपत्तियां अटैच की गई हैं। इनमें से कुछ प्रमुख संपत्तियां इस प्रकार हैं-
|
रिश्तेदारों की संपत्तियों की भी जांच जारी
जानें आयकर विभाग के दायरे में कौन सी संपत्तियां हैं?
ये खबर भी पढ़िए...सौरभ शर्मा मामला: पांच महीने बाद भी जांच अधूरी, अफसरों पर कोई कार्रवाई नहीं
बेनामी प्रॉपर्टी क्या है?
सौरभ शर्मा केस | परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा | सौरभ शर्मा संपत्ति जांच | MP News
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA