जबलपुर के DEO घनश्याम सोनी का तबादला : विवादो से भरे कार्यकाल के बाद अब संभालेंगे मदरसा बोर्ड

Neel Tiwari | Published:
Share
ghanshyam-soni-madrasa-board-secretary
Photograph: (THESOOTR)

मध्यप्रदेश सरकार ने घनश्याम सोनी का तबादला कर उन्हें भोपाल स्थित मदरसा बोर्ड का सचिव नियुक्त किया। सोनी का कार्यकाल विवादों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने जबलपुर में शिक्षा सुधार में कई पहल की। अब उनके स्थान पर नए DEO की नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में फेरबदल किया है। जबलपुर के जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी का तबादला भोपाल किया गया है। अब वे मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड के सचिव का पद संभालेंगे। इस बदलाव को जबलपुर के शैक्षणिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। श्री सोनी के स्थान पर अभी तक किसी नए अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है। इस कारण जिला शिक्षा अधिकारी का पद रिक्त है।

कार्यक्षमता और विवाद दोनों में रहे चर्चित

घनश्याम सोनी मूलतः सहायक संचालक स्तर के अधिकारी हैं, लेकिन उन्हें उच्च पद प्रभार में उप संचालक और फिर जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने जबलपुर में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, शासकीय विद्यालयों की निगरानी और अध्यापन गुणवत्ता को लेकर कई पहल की थीं। हालांकि, उनका कार्यकाल विवादों से भी अछूता नहीं रहा।

जबलपुर जिला कलेक्टर के आदेश के बाद शिक्षा माफिया के खिलाफ की गई बड़ी कार्यवाही में भी घनश्याम सोनी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए थे। वहीं प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए साल 2019 में उन पर 22 शिक्षकों के अनुचित तबादले करने और मॉडल स्कूल की महिला शिक्षिकाओं द्वारा प्रताड़ना के आरोप लगाए गए थे। बावजूद इसके, वे अपनी प्रशासनिक पकड़ के बल पर तबादले के बाद जल्द ही जबलपुर वापस लौट आए थे और तब से अब तक लगातार यहां पदस्थ थे।

ये खबरें भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव सरकार की कैबिनेट मीटिंग अब भगवान श्रीराम-श्रीकृष्ण से जुड़े तीर्थ स्थलों पर

रतलाम के छाजेड़ कुंदन ज्वेलर्स ने की 86.74 लाख की धोखाधड़ी, इंदौर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

लंबे समय तक जबलपुर में पदस्थ रहे हैं सोनी

2019 में घनश्याम सोनी का तबादला पन्ना जिले में सहायक संचालक के पद पर किया गया था, लेकिन कुछ ही समय बाद वे फिर से जबलपुर लौट आए और संभागीय कार्यालय से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते रहे। अब राज्य शासन ने उन्हें भोपाल स्थानांतरित कर मदरसा बोर्ड का सचिव नियुक्त किया है। यह पद एक बार फिर शिक्षा नीति और अल्पसंख्यक संस्थानों के समन्वय के लिहाज से चुनौतीपूर्ण और प्रभावी भूमिका वाला माना जा रहा है।

कई अधिकारियों का तबादला, जबलपुर को दो नए चेहरे

शिक्षा विभाग के इस फेरबदल में अन्य अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। अरुण कुमार इंगले को प्रभारी संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण जबलपुर संभाग बनाया गया है। वहीं कटनी के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी. सिंह को उप संचालक, कार्यालय संयुक्त संचालक जबलपुर संभाग में प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन नई नियुक्तियों से जबलपुर संभाग में शिक्षा विभाग के संचालन में ताजगी और नई रणनीति की उम्मीद की जा रही है।

ये खबरें भी पढ़ें...

हाईकोर्ट ने डॉक्टर के तबादला आदेश पर लगाया ब्रेक, जानें क्या है मामला

खान सर की हो गई शादी, जानें कहां हैं इनकी ससुराल, कहां तक पढ़ी हैं मिसेज खान

अब नए DEO की नियुक्ति का इंतजार

घनश्याम सोनी का तबादला ऐसे समय हुआ है जब जबलपुर में कई शैक्षणिक योजनाएं कार्यान्वयन के दौर में हैं। उनके स्थान पर नए जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले अधिकारी शिक्षा की गुणवत्ता को किस दिशा में लेकर जाते हैं, और क्या वे सोनी के कार्यकाल की छाया से बाहर आ पाएंगे।

जबलपुर कलेक्टर

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • जबलपुर कलेक्टर
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • DEO
  • तबादला
  • मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर