सीएम मोहन यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क में खाली सीटों पर जताई नाराजगी
Sandeep Kumar | Apr 09, 2025, 23:56 IST
madhya-pradesh-global-skill
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क में खाली सीटों पर नाराजगी जताई हैं। सीएम ने युवाओं को जॉब ओरिएंटेड प्रशिक्षण देने की दिशा में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं को रिजल्ट ओरिएंटेड बनाने पर जोर दिया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क में खाली सीटों पर असंतोष जताया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की ब्रांड वैल्यू को बढ़ाया जाए, ताकि सभी सीटें भर सकें और युवाओं को ओरिएंटेड प्रशिक्षण प्रशिक्षण मिले। 9 अप्रैल 2025 को आयोजित तकनीकी शिक्षा, कौशल एवं रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने यह चिंता जताई कि इस प्रतिष्ठित परियोजना में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है।
![a2c34e53-d4e]()
ग्लोबल स्किल पार्क में 900 सीटों की व्यवस्था है, लेकिन केवल 450 सीटें ही भरी गई हैं, जबकि निजी संस्थानों में सभी सीटें भर जाती हैं। मुख्यमंत्री ने इस स्थिति को गंभीरता से लिया और अधिकारियों से इस पर सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना युवाओं को कौशल प्रदान करने और रोजगार के अवसर देने के लिए बनाई गई थी, लेकिन युवाओं का विश्वास अब तक इस दिशा में नहीं बन पाया है।
ये खबर भी पढ़िए... महाराष्ट्र के इस जिले में पाए गए 13 हजार से ज्यादा महिलाओं में कैंसर के लक्षण, ऐसे हुआ खुलासा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जोर दिया कि प्रदेश में स्थित उद्योगों की मांग के अनुसार कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को पहले प्रदेश में, फिर देश में और अंततः विदेशों में रोजगार के अवसर मिलने चाहिए। इसके लिए योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने की आवश्यकता है।
ये खबर भी पढ़िए... रोड एक्सीडेंट में कैशलेस इलाज स्कीम में देरी, SC ने अफसरों की लापरवाही पर जताई नाराजगी
मुख्यमंत्री ने विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और कहा कि युवाओं के कौशल विकास और रोजगारपरक कार्यक्रमों के लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा कि प्रशिक्षण के बाद युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हों।
ये खबर भी पढ़िए... एयर इंडिया की फ्लाइट में निजी कंपनी के अधिकारी पर किया पेशाब, पीड़ित ने नहीं दर्ज कराई शिकायत
बैठक में तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, कौशल विकास राज्य मंत्री गौतम टेटवाल, मुख्य सचिव अनुराग जैन और अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान सभी अधिकारियों से मिलकर इस दिशा में तेजी से काम करने की अपील की, ताकि ग्लोबल स्किल पार्क युवाओं के लिए एक प्रभावी कौशल विकास केंद्र बन सके।
ये खबर भी पढ़िए... बिहारः गया में जिस महिला की हुई हत्या वह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन नहीं
a2c34e53-d4e
क्या था बैठक में चर्चा का मुख्य बिंदु?
ये खबर भी पढ़िए... महाराष्ट्र के इस जिले में पाए गए 13 हजार से ज्यादा महिलाओं में कैंसर के लक्षण, ऐसे हुआ खुलासा
उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण
ये खबर भी पढ़िए... रोड एक्सीडेंट में कैशलेस इलाज स्कीम में देरी, SC ने अफसरों की लापरवाही पर जताई नाराजगी
योजनाओं की प्रगति से असंतोष
ये खबर भी पढ़िए... एयर इंडिया की फ्लाइट में निजी कंपनी के अधिकारी पर किया पेशाब, पीड़ित ने नहीं दर्ज कराई शिकायत
बैठक में शामिल अधिकारी
ये खबर भी पढ़िए... बिहारः गया में जिस महिला की हुई हत्या वह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन नहीं
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA