भाजपा विधायक पन्नालाल ने दिया विवादित बयान, बीजेपी ले सकती है एक्शन
Amresh Kushwaha | Published:
guna-bjp-mla-pannalal-shakya-controversial-statement
मध्यप्रदेश के गुना जिले के बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने विवादित बयान दिया। इससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। उन्होंने देश में गृह युद्ध जैसी स्थिति की संभावना जताई और युवाओं को मिलिट्री ट्रेनिंग देने की मांग की।
मध्यप्रदेश के गुना बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य (MLA Pannalal Shakya) ने हाल ही में एक कार्यक्रम में बड़ा ही विवादित बयान दिया। इससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। शाक्य ने कहा कि नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे हालात अब भारत में भी हो सकते हैं। उनका कहना था कि देश में गृह युद्ध (Civil War) जैसी स्थिति खड़ी हो सकती है। इसीलिए 18 से 30 साल के युवाओं को अनिवार्य रूप से मिलिट्री ट्रेनिंग (Military Training) दी जानी चाहिए।
ये खबर भी पढ़िए...विधायक पन्नालाल शाक्य का बड़ा बयान, नहीं करुंगा किसी भी हाल में समझौता
ये खबर भी पढ़िए...BJP विधायक पन्नालाल शाक्य से नहीं छूट रहा हूटर का मोह, कहा इससे बढ़ता है वजन
विधायक के इस बयान से बीजेपी असहमत दिख रही है। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल (Ashish Agrawal) ने साफ कहा कि पार्टी ऐसे विचारों से इत्तफाक नहीं रखती। उन्होंने कहा कि यह बयान पार्टी लाइन के विपरीत है। वरिष्ठ नेतृत्व इस पर संज्ञान (Cognizance) लेगा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत एक मजबूत लोकतंत्र के रूप में दुनिया में स्थापित है।
ये खबर भी पढ़िए...विधायक पन्नालाल शाक्य बोले- मैं अपनी पंचर वाली बात वापस लेता हूं, जाओ सब कलेक्टर बन जाओ
पन्नालाल शाक्य ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि उनका यह प्रस्ताव लिखित रूप में दिल्ली भेजा जाए। गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय को बताया जाए कि युवाओं की मिलिट्री ट्रेनिंग तुरंत शुरू की जाए। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो लोग स्कूटी तक छीन सकते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: बीजेपी नेता आशीष अग्रवाल के भाई के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी, दंपती समेत 4 पर केस
विधायक ने अपने भाषण में नालंदा विश्वविद्यालय (Nalanda University) और सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय में 12 हजार विद्यार्थी और 1200 शिक्षक थे। लेकिन सिर्फ 11 लोगों ने उसे जला दिया और छह महीने तक पुस्तकालय (Library) जलता रहा। इसी तरह सोमनाथ मंदिर को भी आग के हवाले कर दिया गया।
जूडो-बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दिया बयान
बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने यह बयान गुरुवार, 12 सितंबर को गुना के उत्कृष्ट स्कूल (Utkrsht School) में एक कार्यक्रम में दिया है। यहां राज्य स्तरीय जूडो और बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि खेल, विकास और विश्वगुरु (Vishwaguru) बनने की बातें अपनी जगह हैं, लेकिन देश की सुरक्षा और भविष्य को लेकर गंभीर होना बेहद जरूरी है।
गुना विधायक पन्नालाल शाक्य की खबर पर एक नजर
|
बीजेपी ले सकती है एक्शन
ये खबर भी पढ़िए...विधायक पन्नालाल शाक्य बोले- मैं अपनी पंचर वाली बात वापस लेता हूं, जाओ सब कलेक्टर बन जाओ
कलेक्टर को प्रस्ताव भेजने को कहा
ये खबर भी पढ़िए...MP News: बीजेपी नेता आशीष अग्रवाल के भाई के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी, दंपती समेत 4 पर केस
विधायक ने इतिहास का भी किया जिक्र
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद
By Ramanand Tiwari
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
By Ramanand Tiwari
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
By Neel Tiwari
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
By Sanjay Gupta
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर
By Jageshwar Prasad
जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप
By Sandeep Kumar