इंदौर गैंगस्टर सलमान लाला के वीडियो वायरल करने में दो गिरफ्तार, फॉलोवर बढ़ाने के लिए किया था काम
Sanjay Gupta | Published:
gangster-salman-lala
इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उसकी मौत को लेकर कई वीडियो वायरल हुए थे। इन वीडियो को फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इंदौर गैंगस्टर सलमान लाला की तालाब में डूबने से हुई मौत के बाद सोशल मीडिया पर उसे किंग बताकर और मौत को साजिश बताकर कई वीडियो वायरल किए गए। जनाजे में भी करीब तीन हजार समर्थक उमड़े और मौके के वीडियो बनाकर अपलोड किए गए। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नजर रखी। इसके बाद 61 इंस्टाग्राम अकाउंट को चिन्हित कर केस दर्ज किया था। अब इस मामले में आरोपियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया गया है।
इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा अपराध क्रमांक- 157/2025, धारा- 223, BNS और 43, 66 आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। इसी तरह फिल्म एक्टर एजाज खान पर भी इंदौर क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है। उनके द्वारा भी वीडियो जारी कर गैंगस्टर लाला (Gangster Salman Lala) की मौत को साजिश बताया गया और कहा कि वह मुसलमान था, इसलिए उसे मारा गया।
अब क्राइम ब्रांच ने इस मामले में आकाश वर्डे, निवासी नेहरू नगर इंदौर और हनी उर्फ श्री राग, निवासी नेहरू नगर इंदौर को गिरफ्तार किया है। इन्होंने पूछताछ में बताया कि इंस्टाग्राम आईडी का पासवर्ड चुराकर फॉलोवर बढ़ाने के लिए वीडियो वायरल किया था। क्राइम ब्रांच की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा उक्त गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बाकी अन्य की भी तलाश की जा रही है।
क्राइम ब्रांच द्वारा सलमान लाला के वीडियो वायरल करने के संबंध में कई इंस्टाग्राम आईडी को प्वाइंट आउट कर कार्रवाई की जा रही है। इसमें एक इंस्टाग्राम आईडी की जांच करते हुए उपरोक्त संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों को हिरासत में लेकर अन्य आईडी के बारे में जानकारी ली जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 157/2025, धारा- 223, BNS और 43, 66 आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच हो रही है।
इंदौर न्यूज। गैंगस्टर सलमान लाला की मौत पर भड़काऊ मैसेज करने वाली 61 इंस्टाग्राम चलाने वालों पर FIR
MP News। इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला के लिए रील बनाने वाले एक्टर एजाज खान ने FIR के बाद मांगी माफी
इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला के लिए रील बनाने वाले एक्टर एजाज खान पर FIR
इंदौर गैंगस्टर सलमान लाला को हीरो बताने वालों पर जल्द एक्शन, देवास-गुना में पोस्टर लगाने पर हो चुकी FIR
क्राइम ब्रांच ने यह केस दर्ज किया था
सलमान लाला की मौत के बाद वायरल वीडियो की खबर पर एक नजर
|
अब पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच द्वारा सलमान लाला के वीडियो वायरल करने के संबंध में कई इंस्टाग्राम आईडी को प्वाइंट आउट कर कार्रवाई की जा रही है। इसमें एक इंस्टाग्राम आईडी की जांच करते हुए उपरोक्त संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों को हिरासत में लेकर अन्य आईडी के बारे में जानकारी ली जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 157/2025, धारा- 223, BNS और 43, 66 आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच हो रही है।
गैंगस्टर सलमान लाला की ये खबर भी पढ़िए...
MP News। इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला के लिए रील बनाने वाले एक्टर एजाज खान ने FIR के बाद मांगी माफी
इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला के लिए रील बनाने वाले एक्टर एजाज खान पर FIR
इंदौर गैंगस्टर सलमान लाला को हीरो बताने वालों पर जल्द एक्शन, देवास-गुना में पोस्टर लगाने पर हो चुकी FIR
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari