Ladli Behna Yojana: 10 मार्च को नहीं इस दिन आएंगे लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए! जानें कारण

Vikram Jain | Mar 04, 2025, 23:03 IST
Share
madhya pradesh ladli behan yojana 22nd installment march 
लाड़ली बहना योजना।

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहीं बहनों के लिए खुशखबरी है। मार्च की किस्त तय तारीख से पहले आ सकती है। जानें आपके खाते में कब आएगी 22वीं किस्त की राशि...

मध्य प्रदेश की लोकप्रिय और महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के तहत हर महीने पात्र महिलाओं के खाते में 1250 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। अब, महिलाओं को मार्च में 22वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 22th installment) का बेसब्री से इंतजार है। इस राशि का ट्रांसफर आमतौर पर हर महीने की 10 तारीख को किया जाता है, लेकिन कई बार त्योहारों या खास मौकों पर इसे पहले ही जारी कर दिया जाता है। इस बार योजना की राशि महिला दिवस और होली के चलते पहले ही जारी हो सकती है।

महिलाओं को 22वीं किस्त का इंतजार

दरअसल, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मदद प्रदान करना है। इस योजना के तहत हर पात्र महिला के खाते में हर महीने 1250 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। योजना का लाभ 21 किस्तों के बाद अब 22वीं किस्त की बारी है। महिलाओं के 22वीं किस्त का इंतजार है।

मार्च में दो विशेष दिन

इस महीने दो प्रमुख दिन हैं, पहला महिला दिवस 8 मार्च को है, और दूसरा होली का पर्व है। इस वजह से सरकार लाड़ली बहना योजना की 22वीं किस्त 10 मार्च से पहले ही ट्रांसफर कर सकती है, 8 मार्च महिला दिवस पर किस्त महिलाओं के खाते में आ सकती है। लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बता दे कि 2024 में महाशिवरात्रि होने के कारण 10 मार्च की जगह 1 मार्च को किस्त ट्रांसफर की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें... Ladli Behna Yojana: इन बहनों के खाते में नहीं आएंगी 22वीं किस्त, जानें क्यों नहीं मिलेंगे पैसे

त्योहारों पर मिल चुकी है 10 तारीख से पहले किस्त

  • महाशिवरात्रि के कारण 1 मार्च 2024 को 10वीं किस्त।
  • गुड़ी पड़वा के अवसर पर 5 अप्रैल को 11वीं किस्त।
  • लोकतंत्र का महापर्व होने कारण 4 मई को मिली थी 12वीं किस्त।
  • शारदीय नवरात्रि के समय 5 अक्टूबर को 17वीं किस्त मिली।

महाराष्ट्र में 8 मार्च को बहनों के खाते में ट्रांसफर होंगे पैसे

मध्य प्रदेश में इस योजना की लोकप्रियता के अलावा, महाराष्ट्र में भी यह योजना महिलाओं के बीच अत्यधिक प्रचलित है। इस वर्ष मार्च की किस्त महिला दिवस के दिन 8 मार्च को वहां की महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। महाराष्ट्र की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अदिति तटकरे ने इसकी पुष्टि की है।

जानें योजना का उद्देश्य

लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इसे मई 2023 में शिवराज सरकार ने शुरू किया था। शुरू में महिलाओं को एक हजार रुपए मिलते थे, लेकिन अब यह राशि बढ़ाकर 1 हजार 250 रुपए कर दी गई है। इस योजना के तहत महिलाएं सालाना 15 हजार रुपए प्राप्त करती हैं। अब तक इस योजना की 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं।

ये खबर भी पढ़ें... जिंदा 'लाड़ली बहना' पोर्टल पर मृत घोषित, 7 महीने से रुकी किस्त, ऐसे खुली पोल

लाड़ली बहना योजना की पात्रता शर्तें

योजना में 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इस योजना में विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं (abandoned women) भी शामिल हैं। योजना के तहत महिलाएं खुद या उनके परिवार का कोई सदस्य टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए। इसके अलावा परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। यदि परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है, तो वह पात्र नहीं होगा। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए मिलते हैं। अगर महिला पहले से किसी दूसरी पेंशन योजना से 1250 रुपए से कम प्राप्त करती है, तो उसे भी 1250 रुपए मिलेंगे।

ये खबर भी पढ़ें... दो साल में 3.5 लाख लाड़ली बहनें हुईं कम, समग्र पोर्टल से कट रहे नाम

कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम:

  • Ladli Behna Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://cmladlibahna.mp.gov.in/
  • मुख्य पृष्ठ पर "आवेदन और भुगतान की स्थिति" पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड भरें और ओटीपी के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • ओटीपी के बाद "सर्च" पर क्लिक करें और अपनी स्थिति चेक करें।
ये खबर भी पढ़ें... लाड़ली बहना को 1250 रुपए ही मिलेंगे, वित्त मंत्री कह रहे नहीं बढ़ेंगे, CM का दावा- 3 हजार तक करेंगे

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
  • महिला दिवस
  • Ladli Behan Yojana
  • Ladli Behna Yojana 22th installmen
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती