अब आप आसानी से पहुंचेंगे गंगोत्री धाम, MP में ऐसे अपग्रेड होगा नेशनल हाइवे-34

Vikram Jain | Apr 10, 2025, 01:33 IST
Share
madhya pradesh national highway 34 upgrade
सांकेतिक फोटो

मध्य प्रदेश में सड़क और हाईवे नेटवर्क के उन्नयन के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-34 को अपग्रेड किया जाएगा। इस परियोजना से प्रदेश को उत्तराखंड के गंगोत्री धाम से जोड़ने के अलावा कश्मीर से कन्याकुमारी तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

मध्य प्रदेश में विकास को रफ्तार को देने के लिए सड़कों और हाईवे का विशाल नेटवर्क मजबूत किया रहा है। इसके लिए नेशनल हाईवे को अपग्रेड करने का कार्य जारी है। अब मध्य प्रदेश में कनेक्टिविटी सुधारने और विकास को गति देने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के उन्नयन की मंजूरी दी गई है। इस परियोजना से प्रदेश की कनेक्टिविटी में सुधार होगा और गंगोत्री धाम सहित अन्य राज्यों से सीधी संपर्क सुविधा मिलेगी। इस परियोजना को मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।

531.84 करोड़ रुपए से उन्नयन परियोजना को मंजूरी

दरअसल, मध्य प्रदेश की आधारभूत संरचनाओं को बेहतर बनाने और राज्य की विकास दर को तेज करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-34 को अपग्रेड किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत मध्य प्रदेश को उत्तराखंड के गंगोत्री धाम से जोड़ने के साथ-साथ कश्मीर से कन्याकुमारी तक सीधे कनेक्टिविटी प्राप्त होगी। केंद्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्रालय ने इस परियोजना के लिए 531.84 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।

 the sootr
the sootr


ये खबर भी पढ़ें...

MP होगा साफ-सुथरा, सरकार का बड़ा प्लान, शहरों का कचरा हटाने में खर्च करेंगे 5 हजार करोड़

राष्ट्रीय राजमार्ग-34 को मिलेगा नया रूप

राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के अपग्रेड होने से मध्य प्रदेश की कई राज्यों से कनेक्टिविटी और आसान होगी। केंद्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग-34 को अपग्रेड करने की योजना बनाई गई है। जिसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-34 को शाहगढ़, बक्सवाहा, नरसिंहगढ़, दमोह जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जोड़ते हुए अपग्रेड किया जाएगा। केंद्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 63.50 किलोमीटर के खंड को अपग्रेड किए जाने की योजना तैयार की है। इसके तहत पांच प्रमुख पुलों का निर्माण किया जाएगा और चार बायपास भी बनाए जाएंगे। इन बायपासों का निर्माण बक्सवाहा, भटेरा, नरसिंहगढ़ और पिपरिया चंपत में किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क में खाली सीटों पर जताई नाराजगी

गंगोत्री धाम की यात्रा को होगी आसान

इस परियोजना का सबसे खास पहलू यह है कि यह प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश के लोगों के लिए उत्तराखंड के गंगोत्री धाम जाने की यात्रा को आसान बना देगा। राष्ट्रीय राजमार्ग-34 गंगोत्री धाम को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर लखनादौन से जोड़ता है। अपग्रेडेशन के साथ ही, यह राष्ट्रीय राजमार्ग-44 से भी जुड़ जाएगा, जो भारत का सबसे लंबा और महत्वपूर्ण राजमार्ग है। यह राजमार्ग जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैला हुआ है और इसकी कुल लंबाई 3745 किलोमीटर है।

ये खबर भी पढ़ें...

CRPF की वर्दी में सेना के जवानों से करता था ठगी, 4 राज्यों में तलाश के बाद GRP के हत्थे चढ़ा ठग

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार

इस परियोजना की मंजूरी मिलने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी जताते हुए केंद्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना राज्य की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने और समृद्धि के नए द्वार खोलने का काम करेगी। साथ ही इसे प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

ये खबर भी पढ़ें...

जबलपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिरफिरे ने कुल्हाड़ी मारकर तोड़ा डायल 100 का कांच, जानें मामला

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ राष्ट्रीय राजमार्ग-34 का उन्नयन मध्य प्रदेश के कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को बेहतर बनाएगा।

✅ परियोजना से प्रदेश को गंगोत्री धाम और कश्मीर से कन्याकुमारी तक सीधा जोड़ने की सुविधा मिलेगी।

✅ केंद्र सरकार ने 531.84 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है, जिससे परियोजना का कार्य शुरू होगा।

✅ उन्नयन में प्रमुख पुलों और बायपासों का निर्माण किया जाएगा, जिससे यातायात में सुधार होगा।

✅ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया और इसे प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

एमपी न्यूज | सीएम मोहन यादव | मध्य प्रदेश सरकार

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
  • गंगोत्री धाम
  • राष्ट्रीय राजमार्ग-34
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान