एमपी की आयुषी सिन्हा को राष्ट्रपति से मिलेगा राष्ट्रीय एनएसएस पुरस्कार, बढ़ा MP का मान

Dablu Kumar | Sept 22, 2025, 10:31 IST
Share
national-nss-award-2022-23-ayushi sinha-barkatullah-university-bhopal
national-nss-award-2022-23-ayushi sinha-barkatullah-university-bhopal

एमपी की आयुषी सिन्हा को 2022-23 के लिए राष्ट्रीय एनएसएस पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार उनके समाजिक योगदान और सेवा भावना के लिए दिया जा रहा है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। यूनिवर्सिटी के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) प्रकोष्ठ की स्वयंसेविका आयुषी सिन्हा को वर्ष 2022-23 के लिए राष्ट्रीय एनएसएस पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें उनके सामाजिक योगदान, सेवा भावना और राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए दिया जा रहा है।

आयुषी ने पिछले वर्षों में समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हुए अपने कार्यों से न सिर्फ विश्वविद्यालय, बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।

राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्थापना 1969 में युवाओं में सामाजिक जागरूकता, अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए की गई थी। इसका मूल मंत्र "मैं नहीं, आप" स्वयंसेवा और परोपकार की भावना को प्रकट करता है। एनएसएस के तहत देशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में कई प्रकार की गतिविधियां चलती हैं, जिनका उद्देश्य छात्रों को समाज से जोड़ना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना है।

ये भी पढ़िए... कक्षा 9 से 12 के छात्रों को Muskaan Scholarship करता शिक्षा में मदद, मिलेगी 12 हजार रुपए तक की स्कॉलरशिप

आयुषी को राष्ट्रीय एनएसएस पुरस्कार वाली खबर पर एक नजर

  • बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल की आयुषी सिन्हा को 2022-23 के लिए राष्ट्रीय एनएसएस पुरस्कार मिलेगा।
  • यह पुरस्कार आयुषी को उनके सामाजिक योगदान और सेवा भावना के लिए दिया जा रहा है।
  • आयुषी ने स्वच्छता अभियान, मतदाता जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण जैसे कई अभियानों में भाग लिया।
  • 29 सितंबर 2025 को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा।
  • यह पुरस्कार बरकतउल्ला विश्वविद्यालय और रासेयो की प्रतिबद्धता और दृष्टिकोण का प्रतीक है।
ये भी पढ़िए... Barkatullah University: बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी की कॉपियां इस कॉलेज के चपरासी ने जांच दी, मच गया बवाल

आयुष सिन्हा ने कोविड में जागरूकता फैलाई

3b7db4b0-211
3b7db4b0-211

आयुषी सिन्हा ने राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) के माध्यम से स्वच्छता अभियान, मतदाता जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत, नशा मुक्ति, लैंगिक समानता, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर और कोविड-19 जागरूकता जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य किया है। इन अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेने के साथ-साथ उन्होंने स्थानीय समुदायों से संवाद कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ठोस प्रयास किए हैं।

ये भी पढ़िए...MP News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गृह जिले कोटा के मंडानिया गांव का स्कूल जर्जर, मंदिर में लग रही कक्षाएं

be indian-buy indian
be indian-buy indian
ये भी पढ़िए... भोपाल न्यूज: माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में नाटक कैक्टस फ्लॉवर का मंचन 21 सितंबर को, जानें क्या होगा खास

राष्ट्रपति से मिलेगा सम्मान

यह खुशी की बात है कि आगामी 29 सितंबर 2025 को आयोजित राष्ट्रीय एनएसएस पुरस्कार समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। यह पुरस्कार केवल आयुषी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (barkatullah university bhopal) के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ और उससे जुड़े सभी संस्थानों की प्रतिबद्धता और दिशा का भी प्रतीक है।

FAQ

  1. आयुषी सिन्हा को राष्ट्रीय एनएसएस पुरस्कार कब और क्यों दिया गया है?
    आयुषी सिन्हा को 2022-23 के लिए राष्ट्रीय एनएसएस पुरस्कार दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार उनके समाज में किए गए महत्वपूर्ण योगदान, सेवा भावना और राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए दिया गया है।
  2. 2. राष्ट्रीय सेवा योजना क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?
    राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की स्थापना 1969 में की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जागरूकता, अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है। इसके तहत विभिन्न सामाजिक गतिविधियाँ की जाती हैं, जिनका उद्देश्य छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनाना है।
  3. आयुषी सिन्हा ने कौन-कौन से अभियानों में भाग लिया है?
    आयुषी सिन्हा ने रासेयो के तहत कई अभियानों में भाग लिया है, जिनमें स्वच्छता अभियान, मतदाता जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत, नशा मुक्ति, लैंगिक समानता, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, और कोविड-19 जागरूकता शामिल हैं।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल न्यूज
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • NSS
  • Barkatullah University
  • barkatullah university bhopal
  • राष्ट्रीय एनएसएस पुरस्कार
  • आयुषी सिन्हा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती