सुप्रीम कोर्ट के फटकार के बाद जागी CBI, टीआई-एएसआई पर 2-2 लाख इनाम किया घोषित, ये है पूरा मामला

Dablu Kumar | Sept 25, 2025, 08:19 IST
Share
cbi ti asi
cbi ti asi

गुना पुलिस हिरासत में देवा पारदी की मौत मामले में सीबीआई ने आरोपी टीआई संजीत सिंह और एएसआई उत्तम सिंह पर 2-2 लाख का इनाम घोषित किया। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के फटकार के बाद आई है।

मध्यप्रदेश केगुना में पुलिस हिरासत में हुई देवा पारदी की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट में 23 सितंबर को सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने सीबीआई को फटकार लगाई है। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी टीआई और एएसआई की गिरफ्तारी न होने पर सीबीआई से सवाल पूछे।

फरार टीआई और एएसआई की तलाश जारी

इसके बाद सीबीआई ने फरार चल रहे तत्कालीन म्याना थाना के तत्कालीन टीआईसंजीत सिंह मावई और एएसआईउत्तम सिंह कुशवाह पर 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। सीबीआई ने बुधवार को जारी सूचना में बताया कि सीबीआई को फरार संजीत सिंह व उत्तम सिंह की तलाश है। दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है।

ये भी पढ़िए... एमपी के संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत, 8 घंटे से अधिक काम पर रोक, वेतन को लेकर भी फैसला


हिरासत में हुई युवक की मौत वाली खबर को एक नजर में समझें

  • गुना में पुलिस हिरासत में हुई देवा पारदी की मौत के मामले में, फरार चल रहे तत्कालीन टीआई संजीत सिंह मावई और एएसआई उत्तम सिंह कुशवाह पर सीबीआई ने 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है।
  • देवा पारदी की मौत 14 जुलाई 2024 को हुई थी, जबकि उसकी शादी 15 जुलाई को होने वाली थी।
  • पुलिस चोरी के मामले में पूछताछ के लिए उसे बीलाखेड़ी गांव से हिरासत में लेकर आई थी, जिसके बाद उसकी मौत की खबर परिवार को मिली।
  • दोनों आरोपी पुलिस अधिकारी फरार हैं और उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जा चुका है।
  • इस मामले में 23 सितंबर को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सीबीआई को कड़ी फटकार लगाई थी, और कहा था कि सीबीआई अन्य केस में मिनटों में गिरफ्तारी करती है, पर अपने मामले में आरोपी नहीं पकड़ पा रही है।
ये भी पढ़िए... MP News: सागर में सीएम मोहन यादव ऊर्जा क्षेत्र में देंगे बड़ी सौगात, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन का करेंगे शुभारंभ

गुना जिले में 25 वर्षीय देवा पारदी की पुलिस हिरासत में हुई मौत ने पूरे प्रदेश को हिला दिया था। देवा पारदी की शादी 15 जुलाई 2024 को होनी थी, लेकिन उससे एक दिन पहले यानी 14 जुलाई को पुलिस ने उसे चोरी के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उसी शाम परिवार को सूचना मिली कि देवा की मौत हो गई है।

ये भी पढ़िए... गुना न्यूज: इंदौर गैंगस्टर सलमान लाला को हीरो बताने वालों पर जल्द एक्शन, देवास-गुना में पोस्टर लगाने पर हो चुकी FIR

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

23 सितंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। अदालत ने सीबीआई को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा- लाचारी का बहाना मत बनाइए। आपकी बेबसी सिर्फ सुरक्षा का बहाना लगती है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि सीबीआई अन्य केस में मिनटों में गिरफ्तारी करती है, लेकिन अपने मामले में आरोपी नहीं पकड़ पाती।

ये भी पढ़िए... एमपी हाई कोर्ट जजों के बीच अनूठी तकरार: जब एक हाई कोर्ट जज को कहना पड़ा, 'आपका फैसला अनुचित है

आरोपी अधिकारी और सीबीआई की कार्रवाई

देवा पारदी की मौत के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई। सीबीआई ने फरार तत्कालीन टीआई संजीत सिंह मावई और एएसआई उत्तम सिंह कुशवाह पर 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित कर दिया है।

दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हो चुका है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने पर सीबीआई भी कटघरे में खड़ी हो गई है।

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • गुना न्यूज
  • एएसआई
  • टीआई
  • देवा पारदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज