सामूहिक अवकाश का कोई प्रावधान नहीं, कड़ी कार्रवाई कर सकती है सरकार

Siddhi Tamrakar | Jan 15, 2025, 13:31 IST
Share
mp tehsildaar strike
mp tehsildaar strike

मध्य प्रदेश में तहसीलदारों ने सोमवार से सामूहिक अवकाश लिया है, जिससे सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है। पिछले 4 महीनों में यह तीसरी बार है जब हड़ताल के कारण जनता के कामों में रुकावट आई।

मध्य प्रदेश में सोमवार से प्रदेश भर के तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। यह पहला मामला नहीं है, जब राजस्व कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लिया है। पिछले 4 महीनों में यह तीसरी बार है, जब अवकाश की वजह से सरकारी कामकाज ठप हो गया है। पिछले मामलों में भी करीब 7 दिनों तक जनता के जरूरी कामों में रुकावट आई थी।

सामूहिक अवकाश का असर

इस बार, मंत्री के बयान पर आपत्ति होने के बाद पटवारी भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में यह सामूहिक अवकाश लिया गया। इसका सीधा असर भोपाल राजस्व महाभियान पर पड़ा। पहले यह अभियान 32वें नंबर पर था, लेकिन अवकाश के कारण इसकी रैंकिंग गिरकर 42वें नंबर तक पहुंच गई। जनवरी में हड़ताल से पहले राजस्व अभियान 3.0 में भोपाल 34वें नंबर पर आया था।

बार-बार हड़ताल की बढ़ती संख्या

राज्य में पिछले एक साल में सामूहिक अवकाश और हड़ताल की घटनाएं बढ़ रही हैं। खासकर पटवारी और तहसीलदारों ने साल भर में पांच से ज्यादा बार सामूहिक अवकाश लिया है। इनमें से कुछ प्रमुख घटनाएं जैसे एक साल पहले भोपाल के अटल पथ पर प्रदर्शन और कोटवार से लेकर तहसीलदार तक की भागीदारी शामिल हैं।

क्या है सामूहिक अवकाश के नियम?

सामूहिक अवकाश का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है। अवकाश नियम 1977 में इस तरह की छुट्टियों को मंजूरी देने का कोई प्रावधान नहीं है। सामान्य प्रशासन विभाग के मुताबिक, इस प्रकार की छुट्टी स्वीकृत नहीं की जा सकती, जब तक सर्कुलर जारी न हो।

सरकार उठा सकती है सख्त कदम

अगर सरकार इस पर सख्ती दिखाती है, तो अधिकारियों के वेतन में कटौती से लेकर निलंबन तक की कार्रवाई हो सकती है। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी एसके माथुर के मुताबिक, विभागाध्यक्ष के पास यह अधिकार है कि वह सामूहिक अवकाश की अवधि का वेतन काट सकते हैं और कार्य में रुकावट डालने पर दंडात्मक कार्रवाई कर सकते हैं, जैसे वेतन वृद्धि रोकना या निलंबन करना।

एस्मा और दूसरी कानूनी कार्रवाई

आवश्यक सेवा अधिनियम (एस्मा) लागू करके सरकार काम पर लौटने की अपील कर सकती है। इसके अलावा, अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी जा सकती है या अनिवार्य सेवानिवृत्ति भी दी जा सकती है।

पिछली घटनाएं और कार्रवाई

  • तीन साल पहले अध्यापकों की सामूहिक छुट्टियों के दौरान उनके वेतन में कटौती की गई और तीन को सस्पेंड किया गया।
  • 4 साल पहले 30 से ज्यादा शिक्षकों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति की गई।
  • 10 साल पहले लिपिक वर्ग के कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोकी गई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • सामूहिक अवकाश पर कर्मचारी
  • latest news
  • तहसीलदार
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि