MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sanjay Dhiman | Mar 05, 2026, 21:52 IST
Share
mp top news  (23)
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, मुख्य सचिव अनुराग जैन छुट्टी पर, आईएएस राजेश राजौरा को CS का प्रभार, कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त ? पैसों को लेकर आया बड़ा अपडेट। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी टॉप न्यूज

एमपी के मुख्य सचिव अनुराग जैन छुट्टी पर: वरिष्ठ आईएएस राजेश राजौरा को मिला मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार

मध्यप्रदेश प्रशासन में इन दिनों एक अहम प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। एमपी मुख्य सचिव (MP Chief Secretary) अनुराग जैन अपने पारिवारिक कारणों से अवकाश पर चले गए हैं। उनके ससुर के निधन के कारण उन्होंने पांच दिनों की छुट्टी ली है। इस दौरान राज्य सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को सुचारु बनाए रखने के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेश राजौरा (Rajesh Rajoura IAS) को..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त ? पैसों को लेकर आया बड़ा अपडेट

मध्य प्रदेश की 1.28 करोड़ महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव जल्द ही लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी करेंगे। कुछ महिलाओं का कहना..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में साजिश, पोटेशियम क्लोराइड मिलाने के आरोप, जांच की मांग के लिए हाईकोर्ट में लगी IA

भागीरथपुरा में दूषित पानी से गई 35 जान के पीछे क्या साजिश थी। द सूत्र ने इस संबंध में पहले ही सवाल उठाया था। अब इसे लेकर हाईकोर्ट में औपचारिक इंटरविनर एप्लीकेशन लग गई है..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में क्या फर्जी जाति प्रमाण पत्र से बन रहे अधिकारी, SDM, SDOP, जेल अधीक्षक तक पर उठे सवाल

एमपी में आदिवासी यानी एससी और एसटी के फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी लेने का मामला फिर गरमा गया है। मध्यप्रदेश विधानसभा में इसे लेकर मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने सवाल उठाया था। इसमें नामजद अधिकारियों के नाम लेकर इनकी जानकारी भी मांगी गई है। विधायक..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

उज्जैन के बीजेपी दफ्तर में घुसीं महिलाएं, विधायक को घेरा, फूट-फूट कर रोईं, ये है मामला

धर्मनगरी उज्जैन के पिपलीनाका क्षेत्र में इन दिनों विकास की लकीर लोगों के आशियानों पर भारी पड़ती दिख रही है।

सड़क चौड़ीकरण के लिए लगाए गए निशानों ने स्थानीय रहवासियों की रातों की नींद उड़ा दी है। इसी आक्रोश और डर के बीच गुरुवार, 05 मार्च को करीब 400 से ज्यादा लोग...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी के 12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स को झटका, 64 फीसदी महंगाई भत्ते के लिए करना होगा इंतजार

मध्य प्रदेश के 12 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक मायूस करने वाली खबर है। राज्य सरकार का वित्त विभाग अपने पुराने वादे के मुताबिक इस वित्त वर्ष में 64% महंगाई भत्ता (DA) देने के लक्ष्य से पिछड़ गया है।

हकीकत यह है कि हाल ही में जो DA बढ़ाया गया है, वह केंद्र..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

युद्ध की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी, तेल कंपनियों ने कहा घबराने की जरूरत नहीं

देश में पेट्रोल-डीजल को लेकर चल रही अफवाहों पर HPCL ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। जनता अफवाहों पर ध्यान न दे और बेवजह पेट्रोल पंपों पर भीड़..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल में होली की मस्ती पड़ी भारी, भांग पीने के बाद प्रोफेसर की मौत

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से दुखद खबर सामने आई है। होली के दौरान भांग पीने के बाद एक प्रोफेसर की मौत हो गई। परिवार के अनुसार प्रोफेसर ने एक लीटर दूध में छह गोलियां मिलाईं। इसके बाद वह लोगों के साथ होली खेल रहे थे। डांस के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। कुछ ही देर..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मैहर में 10 दिन बंद रहेगा रोपवे, मां शारदा के दर्शन के लिए चढ़नी होंगी सीढ़ियां

मैहर में मां शारदा के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए बड़ी खबर है। अगले महीने चैत्र नवरात्रि से पहले रोपवे सेवा 10 दिनों के लिए बंद रहेगी। ऐसे में भक्तों को माता के दर्शन के लिए सीढ़ियों..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत पर एमपी हाईकोर्ट सख्त, पूरे प्रदेश के हर जिले के स्कूलों की रिपोर्ट तलब

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य पीठ जबलपुर में गुरुवार 5 मार्च को प्रदेश के सरकारी स्कूलों की स्थिति से जुड़े मामले की सुनवाई हुई। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिविजन बेंच ने की। अदालत ने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लिया है।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • एमपी हाईकोर्ट
  • लाड़ली बहना योजना
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश विधानसभा
  • पेट्रोल-डीजल
  • राजधानी भोपाल
  • मैहर
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मुख्य सचिव अनुराग जैन
  • भागीरथपुरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा