/sootr/media/media_files/2026/02/09/mp-top-news-8-2026-02-09-20-37-10.jpg)
Photograph: (the sootr)
सुप्रीम कोर्ट में मंत्री विजय शाह केस की सुनवाई टली
एमपी टॉप न्यूज। मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। बताया जा रहा है कि कोर्ट का समय पूरा हो जाने के कारण सोमवार की सुनवाई को आगे बढ़ा दिया गया है। इस मामले में कोर्ट ने मध्यप्रदेश सरकार को अपना पक्ष रखने का समय दिया था। इसकी मियाद 2 फरवरी को पूरी हो चुकी थी। सोमवार 9 फरवरी को सरकार..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
EWS अभ्यर्थियों को आयु सीमा में राहत, अब MPPSC में 40 पार भी कर सकेंगे आवेदन, इंदौर हाईकोर्ट ने दी राहत
मध्यप्रदेश में राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के युवाओं के लिए हाईकोर्ट से बड़ी राहत सामने आई है। इंदौर हाईकोर्ट ने एमपीपीएससी की राज्य सेवा परीक्षा–2026 में EWS अभ्यर्थियों को आयु सीमा के कारण बाहर करने की प्रक्रिया पर हस्तक्षेप किया है। कोर्ट ने अंतरिम आदेश देकर 40 वर्ष से अधिक आयु वाले EWS याचिकाकर्ताओं को प्रोविजनल रूप से आवेदन और..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
रिटायर्ड आईएएस मनोज श्रीवास्तव की पोस्ट से मचा बवाल, एपस्टीन कांड से जोड़कर पश्चिमी नैतिकता पर तीखा हमला
ईसाई समाज के सबसे चर्चित कैरेक्टर या कहें संत सांता क्लॉज के बहाने रिटायर्ड आईएएस मनोज श्रीवास्तव ने जोरदार तंज कसा है। सांता क्लॉज को पश्चिमी संस्कृति के मेटाफर की तरह प्रस्तुत करते हुए मनोज श्रीवास्तव ने एपस्टीन फाइल्स और पश्चिमी नैतिकताओं को सीधे तौर पर कठघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने अपनी लंबी फेसबुक पोस्ट में पश्चिमी अकेडमिक संस्थाओं और समता-उपदेशकों को..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी पुलिस भर्ती में हर लेवल पर होगी KYC, पहचान में गलती तो सीधा बाहर
मध्यप्रदेशपुलिस मुख्यालय ने बताया कि 53 हजार उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए बुलाया गया है। यह प्रक्रिया 15 दिनों में पूरी की जाएगी।फिजिकल टेस्ट के दौरान पहले दो दिन 200-200 उम्मीदवारों की परीक्षा होगी। तीसरे दिन से रोज 400 उम्मीदवारों की परीक्षा ली जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवार अपना एडमिट लेटर esb.mp.gov.in से डाउनलोड करें। शारीरिक परीक्षा की तारीख..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मुरैना में चामड़ माता मंदिर की छत गिरने से 3 बच्चियों की मौत, 6 घायल
मुरैना जिले के अहरौली गांव में चामड़ माता मंदिर की छत गिर गई। मलबे में दबकर 3 बच्चियों की मौत हो गई। 4 अन्य बच्चियां और एक दंपती घायल हुए हैं। हादसा सोमवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। मंदिर में गुंबद निर्माण के लिए छत तोड़ी जा रही थी। सतीश गौड और पत्नी पृथ्वी प्रसाद चढ़ाने आए थे। उन्होंने बच्चियों को मंदिर बुलाया था। इसी दौरान छत की पटिया गिर गई। नीचे बैठीं बच्चियां मलबे में..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
10 फरवरी से शुरु होंगे एमपी बोर्ड एग्जाम, 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम
मध्य प्रदेश में इस बार बोर्ड एग्जाम को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सुरक्षा और नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी और वीडियोग्राफी जैसे सख्त नियम लगाए गए हैं। साथ ही, इस बार एग्जाम सेंटर की निगरानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस से की जाएगी..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
आरक्षक की पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे को भी मुआवजा देने का इंदौर जिला कोर्ट आदेश
जिला कोर्ट ने सीहोर जिले के जावर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में मौत को लेकर एक अहम और संवेदनशील फैसला सुनाया है। इस फैसले में गर्भ में पल रहे अजन्मे शिशु को भी मृतक के परिजनों की श्रेणी में शामिल करते हुए मुआवजा देने का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने मृतक आरक्षक की पत्नी के गर्भ में पल रहे शिशु को मुआवजा देने का आदेश दिया। मृतक के परिवार को 60 लाख रुपए का मुआवजा मिला..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भोपाल के विवादित स्लॉटर हाउस पर हाईकोर्ट सख्त, कहा, अगर ताले खुले तो कोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल में गौमांस विवाद के बाद लाईवस्टॉक फूड प्रोसेसर प्रा.लि. स्लॉटर हाउस को जिला प्रशासन ने सील कर दिया। इस मामले में जनहित याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया गया कि स्लॉटर हाउस पूरी तरह बंद है और ताले लगे हैं। कोर्ट ने कहा कि यदि सील खुली, तो..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पूर्व विधायक किशोर समरीते की चाल पर कानून भारी, विधायक राजकुमार कर्राहे का निर्वाचन सुरक्षित
पूर्व विधायक किशोर समरीते को हाईकोर्ट से भाजपा विधायक राजकुमार कर्राहे का निर्वाचन रद्द कराने की उम्मीद थी। वहीं, उनके समर्थन में कानून के अभाव में याचिका ढह गई। समरीते अपने नामांकन रद्द किए जाने को गलत बताने के लिए कोई वैधानिक आधार ही पेश नहीं कर सके..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
शहडोल में CM को काले झंडे दिखाने पर भड़के कलेक्टर केदार सिंह, कांग्रेसियों पर भांज दी लाठी!
रविवार 8 फरवरी को शहडोल के धनपुरी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान हंगामा हुआ। जैसे ही उनका काफिला कॉलेज तिराहा से आगे बढ़ा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध शुरू कर दिया। जैसे-जैसे कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ी, प्रशासन घबराया और उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने एक आरक्षक से डंडा लिया और खुद प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाई..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us