महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री का बदला रास्ता, सावन में होगा नया इंतजाम
Sandeep Kumar | May 19, 2025, 21:22 IST
mahakal-darshan-through
सावन महीना में उज्जैन के महाकाल मंदिर में इस साल दर्शन मार्ग में बड़ा बदलाव प्रस्तावित है। नया सम्राट अशोक पुल, जो रूद्रसागर पर बना है, श्रद्धालुओं को सीधे मंदिर परिसर तक ले जाने के लिए उपयोग में लाया जाएगा।
MP NEWS: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था में इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। श्रद्धालुओं को अब महाकाल मंदिर में प्रवेश सम्राट अशोक पुल के जरिए दिया जाएगा। भीड़ नियंत्रण और बेहतर दर्शन प्रबंधन के मकसद से तैयार किए जा रहे नए प्लान में इस पुल को प्रमुख मार्ग के रूप में शामिल करने की तैयारी अंतिम चरण में है।
रूद्रसागर झील पर बना यह 200 मीटर लंबा और 9 मीटर चौड़ा पुल उज्जैन स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तैयार किया गया है। सीएम मोहन यादवने इस पुल का लोकार्पण किया और इसे "सम्राट अशोक पुल" नाम दिया गया। पुल पर आकर्षक लाइटिंग और वास्तुशिल्प के साथ-साथ इसकी बनावट भी भक्तों को आनंदित करती है। हालांकि फिलहाल इसे दर्शन व्यवस्था में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन सावन महीना के दौरान इसे पूरी तरह उपयोग में लाया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए... FD कराने वालों के लिए खबर, SBI ने घटाई ब्याज दरें, जानें नई रेट्स
भस्म आरती के लिए मंदिर के पट सुबह 3 बजे खुलते हैं, जबकि रविवार को यह समय 2:30 बजे का होगा। ऐसे में रात में ही हजारों श्रद्धालु चारधाम पार्किंग से महाकाल मंदिर की ओर प्रस्थान करते हैं। नया सम्राट अशोक पुल इन भक्तों के लिए एक छोटा और सीधा मार्ग बनेगा। शक्तिपथ होते हुए इस पुल से मंदिर पहुंचना मौजूदा मार्ग की तुलना में करीब डेढ़ किलोमीटर कम दूरी तय करने जैसा होगा, जिससे भीड़ जल्दी नियंत्रित होगी और दर्शन की गति भी तेज होगी।
ये खबर भी पढ़िए... एमपी के इस शहर को मिलेगी एलिवेटेड रोड की सौगात, हटेंगे 52 मकान और 22 दुकानें!
ये खबर भी पढ़िए... टॉयलेट में फंसी महिला, रेलवे के झूठ पर कोर्ट ने सुनाया 40 हजार मुआवजा देने का फरमान
अभी श्रद्धालु चारधाम पार्किंग से शक्तिपथ होकर श्री महाकाल लोक के नंदी द्वार से प्रवेश करते हैं। महाकाल लोक भ्रमण के बाद मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर और फिर टनल के माध्यम से मंदिर परिसर में पहुंचा जाता है। वहां से गणेश मंडपम् और कार्तिकेय मंडपम् से दर्शन कर भक्त बाहर निकलते हैं। नया दर्शन मार्ग सम्राट अशोक पुल के माध्यम से इस प्रक्रिया को सरल बनाएगा।
ये खबर भी पढ़िए... MP में सोलर पंप लेना होगा आसान! किसानों को देनी होगी केवल इतनी राशि, बाकी खर्च उठाएगी सरकार
पुल की रचना सिर्फ धार्मिक महत्व नहीं बल्कि दृश्यात्मक सौंदर्य को भी ध्यान में रखकर की गई है। साढ़े 22 करोड़ की लागत से बना यह पुल रात्रिकालीन रोशनी में भक्तों के लिए एक आकर्षक अनुभव बन जाएगा। यहां से रूद्रसागर का दृश्य भी श्रद्धालुओं को आनंदित करेगा।
सावन का महीना | उज्जैन महाकाल | मध्य प्रदेश
महाकाल दर्शन का नया प्रवेश मार्ग
ये खबर भी पढ़िए... FD कराने वालों के लिए खबर, SBI ने घटाई ब्याज दरें, जानें नई रेट्स
पुल से मंदिर पहुंचना होगा आसान
ये खबर भी पढ़िए... एमपी के इस शहर को मिलेगी एलिवेटेड रोड की सौगात, हटेंगे 52 मकान और 22 दुकानें!
ये खबर भी पढ़िए... टॉयलेट में फंसी महिला, रेलवे के झूठ पर कोर्ट ने सुनाया 40 हजार मुआवजा देने का फरमान
वर्तमान दर्शन मार्ग
ये खबर भी पढ़िए... MP में सोलर पंप लेना होगा आसान! किसानों को देनी होगी केवल इतनी राशि, बाकी खर्च उठाएगी सरकार
आकर्षण बनेगा पुल
सावन का महीना | उज्जैन महाकाल | मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman