यूरो प्रतीक कंपनी के डायरेक्टर्स की जमानत खारिज, खनन माफिया महेंद्र गोयनका ने रची थी गोलमाल की कहानी!

Sourabh Bhatnagar | Sept 28, 2024, 11:13 IST
Share
नटवर लाल....
नटवर लाल....

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी हस्ताक्षर कर यूरो प्रतीक कंपनी के डायरेक्टर्स को हटाने के मामले में आरोपियों को अग्रिम जमानत देने से मना कर दिया है। मामले में चार लोगों पर गंभीर धोखाधड़ी का आरोप है।

सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में फर्जी हस्ताक्षर कर यूरो प्रतीक कंपनी के डायरेक्टर्स को हटाने के मामले में आरोपियों को अग्रिम जमानत देने से साफ इनकार कर दिया है। इससे पहले भी जबलपुर हाईकोर्ट ने आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।

मामला मेसर्स यूरो प्रतीक नामक लौह अयस्क कंपनी से जुड़ा है, जहां फर्जी दस्तावेज बनाकर दो डायरेक्टर्स को कंपनी से बाहर कर दिया गया और भारी आर्थिक गड़बड़ी की गई। इस गड़बड़ी के खिलाफ फर्जी तरीके से हटाए गए डायरेक्टर्स ने कंपनी के चार अन्य लोगों पर धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इन चार लोगों में तीन डायरेक्टर्स और एक कंपनी सेक्रेटरी शामिल हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की खंडपीठ ने धोखाधड़ी के इन आरोपियों को अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए मामले को गंभीर बताया।

ये भी पढ़ें...हाईकोर्ट ने फर्जी हस्ताक्षर करने वाले आरोपी को अग्रिम जमानत देने से किया इनकार

जबलपुर जिले से जुड़ा है मामला

यह मामला जबलपुर के सिहोरा में स्थित मेसर्स यूरो प्रतीक इंडस्ट्री का है, जहां सुरेंद्र सलूजा (Surendra Saluja) और हरनीत सिंह लांबा ( Harnit Singh Lamba ) डायरेक्टर्स के रूप में काम कर रहे थे। कंपनी के चार लोगों ने साजिश रचकर उन्हें बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से बाहर कर दिया। इसके बाद दोनों डायरेक्टर्स ने कटनी और माधवनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

फर्जी हस्ताक्षर से लिया गया इस्तीफा

फर्जी तरीके से हटाए गए डायरेक्टर्स सुरेंद्र सलूजा और हरनीत सिंह लांबा ने कटनी और माधवनगर थाने में कूटरचना करने वाले चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इन आरोपियों में हिमांशु श्रीवास्तव ( Himanshu Srivastava ), सन्मति जैन, सुनील अग्रवाल और कंपनी सेक्रेटरी लाची मित्तल शामिल हैं। डायरेक्टर्स ने आरोप लगाया कि ये सभी महेंद्र गोयनका ( Mahendra Goenka ) के इशारे पर काम कर रहे थे और फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर उन्हें कंपनी से बाहर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें...फर्जी दस्तावेज तैयार कर कंपनी के दो डायरेक्टर्स को कर दिया बाहर, चार पर FIR

धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

सुरेंद्र सिंह सलूजा का कहना है कि वे 2018 में इस कंपनी में डायरेक्टर बने थे और उन्होंने कंपनी में निवेश भी किया था। हाल ही में उन्हें पता चला कि बिना उनकी जानकारी के कंपनी के लौह अयस्क बेचे जा रहे हैं। जब उन्होंने इस बारे में जबलपुर कलेक्टर से शिकायत की, तो उन्हें बताया गया कि वे अब कंपनी में डायरेक्टर नहीं हैं। यह सुनकर सलूजा चौंक गए।

सलूजा ने हिमांशु श्रीवास्तव, सन्मति जैन, सुनील अग्रवाल और लाची मित्तल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। चारों आरोपियों पर फर्जी इस्तीफा और हस्ताक्षर बनाकर करोड़ों रुपए की आर्थिक गड़बड़ी करने का आरोप है। इसी तरह हरनीत सिंह लांबा ने भी माधवनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर सलूजा और लांबा ने आरोप लगाया है कि एफआईआर में मुख्य सरगना रायपुर निवासी महेंद्र गोयनका का नाम गायब कर दिया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • hindi news
  • डायरेक्टर सुरेंद्र सलूजा
  • हरनीत सिंह लांबा
  • यूरो प्रतीक कंपनी
  • महेंद्र गोयनका
  • हिमांशु श्रीवास्तव
  • सन्मति जैन
  • Euro Prateek company
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड