पटाखा बाजार की चार दुकानों में लगी भीषण आग, कई दमकलें मौके पर पहुंची

Neel Tiwari | Jan 26, 2025, 19:12 IST
Share
massive fire broke
massive fire broke

जबलपुर के कठोंदा स्थित पटाखा बाजार में अचानक भीषण आग लग गई। आग ले लिया भीषण स्वरूप जद में आई कई अन्य पटाखा दुकानें। मौके पर दमकल ने संभाला मोर्चा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

जबलपुर के कठोंदा स्थित पटाखा बाजार में अचानक भीषण आग लग गई। आग ले लिया भीषण स्वरूप जद में आई कई अन्य पटाखा दुकानें। मौके पर दमकल ने संभाला मोर्चा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों सहित जबलपुर कलेक्टर घटना स्थल पर मौजूद।

debad47e-e01
debad47e-e01

हरदा ब्लास्ट के पीड़ित परिवारों को मिलेगा 18 करोड़ का मुआवजा

फटका बाजार में अचानक भड़की आग

जबलपुर के कठोंदा स्थित पटाखा बाजार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया उसके बाद फायर ब्रिगेड अधिकारियों सहित पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी गई मौके पर दमकल विभाग ने मोर्चा संभाल कर आग पर काबू पाने की कोशिश में लगा है लेकिन आग इतनी भीषण है कि उसने आसपास की कई दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के द्वारा पानी सहित फोम का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

d1b75f3d-cc2
d1b75f3d-cc2

हरदा ब्लास्ट : नीलामी रुकवाने हाईकोर्ट पहुंचे हरदा ब्लास्ट के आरोपी

25 नंबर दुकान से भड़की आग

पटाखा बाजार में मौजूद 25 नंबर दुकान के संचालक मनोज कुमार ने बताया है कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे। उनकी दुकान में मौजूद पीछे की शटर के पास से आग अचानक एकाएक फैल गई। जब तक वह कुछ समझ पाए आग बेकाबू हो गई और आसपास की दो दुकानों में भी फैल गई। उन्होंने आशंका जताई है कि शायद पीछे की शटर से किसी के द्वारा कुछ डाला गया है जिसकी वजह से आग लगी है।

पेंशनर्स का DA बढ़ा ... महंगाई भत्ते में 4 और 9 फीसदी की बढ़ोतरी

कलेक्टर ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना कठोंदा स्थित पटाखा बाजार मौजूद है उन्होंने बताया है कि पटाखा बाजार में आग लगने की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फायर ब्रिगेड के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं अभी तक चार दुकानों में आग लगने की पुष्टि हुई है साथ ही किसी के हताहत होने या आग में किसी के फंसे होने की कोई भी सूचना नहीं है। साथ ही उन्होंने बताया कि यह थोक पटाखा बाजार है इसमें सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम है लेकिन आग पर पूर्ण रूप से काबू पाने के बाद आग लगने की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

एसीएस के निर्देशों की उड़ी धज्जियां, नहीं हुआ आदेश का पालन

सेफ्टी चेक का मिला फायदा - दुकानदार

हादसे के तुरंत बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह सहित जबलपुर के सांसद आशीष दुबे और विधायक अभिलाष पांडे भी मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को हुए नुकसान का जायजा लिया। तो वहीं दुकानदारों का कहना था कि हरदा में हुए हादसे के बाद जो प्रशासन के द्वारा लगातार सेफ्टी चेक किए गए थे उस या फायदा हुआ कि सभी दुकानों में आपात स्थिति से बचने के लिए इक्विपमेंट उपलब्ध थे। जिसके कारण आसपास की कम दुकान तक आग फैल सकी और इसका फायदा दुकानदारों को मिला।

Tags:
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • ब्लास्ट
  • पटाखा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा