सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: मऊगंज हिंसा में शहीद हुए ASI को शहीद का दर्जा

Manish Kumar | Mar 16, 2025, 23:15 IST
Share
asi-ramcharan-gautam-shahid
Photograph: (the sootr)

मऊगंज हिंसा में शहीद हुए ASI रामचरण गौतम को शहीद का दर्जा और परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है।

मध्य प्रदेश के मऊगंज क्षेत्र में शनिवार रात हुई हिंसा में शहीद हुए ASI रामचरण गौतम को मध्य प्रदेश सरकार ने शहीद का दर्जा देने का ऐलान किया है। इस घोषणा के साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद के परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने का भी ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्विटर पर लिखा, "मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले एएसआई (25वीं बटालियन) स्व. रामचरण गौतम जी को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। उनके परिजनों को 1 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की जाएगी और पात्र उत्तराधिकारी को शासकीय सेवा में लिया जाएगा।"

प्रदेश सरकार की ओर से शहीद के परिवार को मदद

मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना के बाद शहीद के परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा जताया। सरकार ने यह भी कहा कि रामचरण गौतम के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि उनकी शहादत को सम्मान मिल सके।

यह खबर भी पढ़ें... मऊगंज में आदिवासियों का पुलिस पर हमला, ASI की मौत, भारी पुलिस बल तैनात

यह खबर भी पढ़ें... मऊगंज हिंसा के बीच मंदसौर में हुआ कुछ ऐसा, भड़क गई कांग्रेस

यह है मामला

यह घटना मऊगंज के गड़रा गांव की है, जहां पुलिस टीम को एक युवक को बंधक बनाए जाने की सूचना मिली थी। जब तक पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब तक युवक की हत्या हो चुकी थी। पुलिस जब आरोपियों को पकड़कर ला रही थी, तभी ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और अधिकारियों को बंधक बना लिया। इस हमले में ASI रामचरण गौतम की जान चली गई, और कई अन्य अधिकारी भी घायल हुए।

यह खबर भी पढ़ें... मऊगंज हिंसा पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने, सुरक्षा पर उठे सवाल, अभी क्या हैं हालात, जानें

यह खबर भी पढ़ें... मऊगंज TI ने कहा- मुझे और कॉन्स्टेबल को मूसा गैंग से खतरा, 50 लोगों ने थाने में किया घेराव

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • सरकारी नौकरी
  • मऊगंज
  • शहीद
  • एएसआई
  • एमपी न्यूज हिंदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई