भोपाल में लव जिहाद के बाद एमडी ड्रग कनेक्शन का खुलासा, भाजपा नेता के परिवार के काले राज आए सामने
Amresh Kushwaha | Jul 24, 2025, 13:07 IST
md-drugs-blackmail-lov-jihad
एमडी ड्रग्स और ब्लैकमेलिंग के ताजा मामले में भाजपा नेता शफीक अहमद के बेटे और भाई को गिरफ्तार किया गया है। इनके मोबाइल में ड्रग्स की तस्करी के वीडियो मिले हैं।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मशहूर मछली कारोबारी और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शफीक अहमद के बेटे यासीन अहमद और भाई शाहवर अहमद को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ एमडी ड्रग्स (MD Drugs) की तस्करी के आरोप लगे हैं। साथ ही, उनके पास से पिस्टल समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है।
यासीन के मोबाइल में युवतियों के शारीरिक शोषण और हथियारों के दृश्य सहित कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। इस मामले में आरोप है कि यासीन ड्रग्स की तस्करी के साथ-साथ युवतियों को लत लगाकर उनका शोषण करता था।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल लव जिहाद मामला : मानवाधिकार आयोग ने सौंपी रिपोर्ट, क्लब 90 तोड़ने की पर आपत्ति
यासीन के मोबाइल में मिले वीडियो से यह भी साफ हुआ है कि उसने युवतियों को एमडी ड्रग्स की लत लगाई थी और उनका शोषण किया था। पुलिस अब उन युवतियों की तलाश कर रही है, जिन्हें यासीन ने इस अवैध धंधे में फंसाया था।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल लव जिहाद : पीड़िताओं ने बताए थे छह और नाम, सनसनीखेज मामले में पुलिस पर लीपापोती के आरोप
लव जिहाद का मामला पहले ही इस पूरे धंधे में गहरे से जुड़ा हुआ था। एक ओर आरोप यह है कि यासीन का दूसरा चाचा शारिक मछली भी इस घिनौने काम में शामिल था। शारिक के करीबी मित्र मोहित बघेल का क्लब 90 पहले क्राइम ब्रांच के जरिए तोड़ा गया था। यहाँ तक कि कुछ दिन पहले क्राइम ब्रांच ने दो अन्य तस्करों सैफुद्दीन और आशू उर्फ शाहरुख खान को भी पकड़ा था और उस पर पुलिस ने पांच हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया था। इनसे पूछताछ में यासीन अहमद और शाहवर अहमद का नाम सामने आया था।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल लव जिहाद केस : गरीब और अनाथ छात्राओं को ही जाल में फंसाता था गिरोह
जब पुलिस ने शाहवर अहमद को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पर छापा मारा, तो उसने अपनी स्कार्पियो कार से पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उसे घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। शाहवर के पास से 2.052 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई है। इससे यह स्पष्ट हो गया कि वह भी इस अवैध कारोबार में यासीन के साथ मिलकर शामिल था।
यासीन और शाहवर के मोबाइल में कुछ और चौंकाने वाले खुलासे हुए। इनमें भाजपा नेताओं और प्रमुख बिल्डरों के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हो रही थीं। यह भी सामने आया कि आरोपी नेताओं और रसूखदार व्यक्तियों को ड्रग्स की सप्लाई करते थे। इन नेताओं के बेटे भी इस तस्करी में शामिल थे।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल लव जिहाद केस में बड़ी कार्रवाई : क्लब-90 रेस्टोरेंट का तोड़ा अवैध हिस्सा
पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यासीन और शाहवर को 26 जुलाई तक रिमांड पर लिया है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और इस पूरे ड्रग्स के नेटवर्क का खुलासा करने की दिशा में काम कर रही है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
Bhopal Love Jihad Case | भारत में लव जिहाद | मध्यप्रदेश में लव जिहाद | एमडी ड्रग्स जब्ती | Bhopal MD Drugs Case | MP News
यासीन के मोबाइल में युवतियों के शारीरिक शोषण और हथियारों के दृश्य सहित कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। इस मामले में आरोप है कि यासीन ड्रग्स की तस्करी के साथ-साथ युवतियों को लत लगाकर उनका शोषण करता था।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल लव जिहाद मामला : मानवाधिकार आयोग ने सौंपी रिपोर्ट, क्लब 90 तोड़ने की पर आपत्ति
यासीन अहमद का काला कारनामा
यासीन अहमद का नाम पहले भी विवादों में रहा है। जांच के दौरान पुलिस को उसके मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक वीडियो मिले, जो उसे कई युवतियों का शारीरिक शोषण करने और उनसे ब्लैकमेलिंग करने में शामिल होने का संकेत देते हैं। इन वीडियो में यह भी देखा गया कि यासीन असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर पीड़ितों को डराता-धमकाता था।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल लव जिहाद : पीड़िताओं ने बताए थे छह और नाम, सनसनीखेज मामले में पुलिस पर लीपापोती के आरोप
लव जिहाद और ड्रग्स के कनेक्शन का खुलासा
जानें कहां से शुरू हुआ था भोपाल लव जिहाद मामला...भोपाल में लव जिहाद मामले की शुरुआत 2017 में एक निजी कॉलेज से हुई, जब फरहान नामक आरोपी ने हिंदू छात्राओं को टारगेट करना शुरू किया। वह गरीब और अकेली रहने वाली लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाता था, फिर उन्हें नशा देकर शारीरिक शोषण करता था।इसके साथ ही आरोपी और उसके साथी इन घटनाओं की वीडियो रिकॉर्ड करते थे और बाद में धमकाने के लिए उनका उपयोग करते थे। वे पीड़िताओं को धर्मांतरण के लिए दबाव डालते थे और विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। कुछ मामलों में आरोपी ने युवतियों को निर्वस्त्र कर उनके साथ शारीरिक शोषण किया और हिंदू धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां भी कीं। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल से डिजिटल सबूत जब्त किए और अदालत में पेश किए। आरोपियों का शोषण का तरीका बहुत सुनियोजित था, जिसमें शारिक के करीबी मित्र मोहित बघेल के क्लब-90 रेस्टोरेंट का भी इस्तेमाल किया गया था, जहां वे छात्राओं को ले जाते थे। इस रेस्टोरेंट का अवैध हिस्सा नगर निगम ने तोड़ा और उसकी लीज भी निरस्त कर दी। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में इस शोषण की पुष्टि की थी। |
शाहवर अहमद की गिरफ्तारी
एमडी ड्रग्स के कारोबार में रसूखदारों का हाथ
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल लव जिहाद केस में बड़ी कार्रवाई : क्लब-90 रेस्टोरेंट का तोड़ा अवैध हिस्सा
पुलिस की कार्रवाई
आरोपियों के पास से क्या-क्या मिला?
- यासीन के मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो
- शारीरिक शोषण और हथियारों के दृश्य
- एमडी ड्रग्स और पिस्टल
- मारपीट और अड़ीबाजी के वीडियो
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
Bhopal Love Jihad Case | भारत में लव जिहाद | मध्यप्रदेश में लव जिहाद | एमडी ड्रग्स जब्ती | Bhopal MD Drugs Case | MP News
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman