मेघालय मंत्री का बयान- राजा की हत्या प्री-प्लान आर्गेनाइज्ड क्राइम, इसमें सोनम रघुवंशी शामिल
Sanjay Gupta | Jun 12, 2025, 13:43 IST
राजा की सुहाग निशानी मंगलसूत्र से ही पकड़ाई सोनम
मेघालय के मंत्री अलेक्जेंडर लालू हेक ने राजा रघुवंशी की हत्या को प्री-प्लान आर्गेनाइज्ड क्राइम बताया। उन्होंने सोनम रघुवंशी की भूमिका की पुष्टि की।
शिलांग में हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की हत्या में मुख्य आरोपी सोनम रघवुंशी को लेकर अब मेघालय के मंत्री अलेक्जेंडर लालू हेक ने बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से चर्चा में इस पूर कांड को लेकर कहा कि यह एक दिन में नहीं हुआ। यह पूरी तरह से प्लानिंग के तहत हुआ। हत्यारों तक पहुंचने में सोनम द्वारा सूटकेस में मंगलसूत्र और रिंग छोड़ देना अहम कड़ी साबित हुआ।
ये खबर भी पढ़िए...सुहागरात पर सोनम रघुवंशी ने राज को किया मैसेज- मैं थक गई, इसे मार दो या मैं मर जाऊंगी
मंत्री ने कहा कि राजा रघुवंशी का मर्डर पूर तरह से प्री प्लान और आर्गेनाइज्ड क्राइम है। यह शिलांग में आकर नहीं हुआ, बल्कि यहां आकर केवल इसे अंजाम दिया गया। इस मामले में पहले मेघालय राज्य को जबरन घसीटा गया, लेकिन हमारी पुलिस ने जांच करके साबित किया कि मेघालय के लोगों का इसमें कोई लेना-देना नहीं था, यह वहीं (इंदौर और बाहर के) लोगों का काम था। हमारी पुलिस ने इसमें शानदार काम करते हुए इसे साबित किया। इस पूरे प्लान में सोनम रघुवंशी की अहम भूमिका रही है।
डीजीपी मेघायल इदाशीस नोंग्रांग ने भी इस संबंध में कहा कि हत्या के बाद जब जांच की तो होम स्टे से एक सूटकेस मिला जो वहां राजा-सोनम छोड़ गए थे। इसी सूटकेस में मंगलसूत्र और एक रिंग भी मिला। पुलिस को इसी से शंका हुई कि एक सुहागन महिला अपना मंगलसूत्र कैसे उतारकर अलग रख सकती है। इसके बाद जांच में पुलिस को कई और बिंदु सामने आए। पुलिस एसआईटी जांच में फिर 42 सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध नजर आए। सोनम के साथ दो एक्टिवा में चार लोग थे, जिनमें से दो हत्यारे एक एक्टिवा में थे और दो दूसरे एक्टिवा में थे, जिनमें से एक सोनम थी। फिर मोबाइल डिटेल और डिजिटल रिकार्ड ने अपराधियों तक पहुंचा दिया।
ये खबर भी पढ़िए...मेघालय DIG का बड़ा खुलासा- सभी ने हत्या कबूली, राज-सोनम ने एक-दूसरे को बताया मास्टरमाइंड
मेघायल डीआईजी डेविस मारक भी बता चुके हैं कि सोनम के साथ ही बाकी चारों आरोपी राज कुशवाह, आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुर्मी सभी ने हत्या कबूल कर ली है। डीआईजी ने यह भी बताया कि यह कांट्रेक्ट किलर्स विशाल, आनंद, आकाश ने बताया है कि सोनम ने इस हत्या में पूरी मदद की और राजा को खाई से नीचे फेंकने में भी मदद की थी। डीआईजी ने कहा कि अभी सभी आरोपियों ने हत्या में शामिल होना कबूल कर लिया है। इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड कौन, यह अभी कोई मानने को तैयार नहीं है। तथाकथित प्रेमी राज इस पूरे हत्याकांड का मास्टमाइंड सोनम को बता रहा है। वही दूसरी ओर सोनम इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड राज को बता रही है। सभी आरोपी एक-दूसरे पर ब्लेम गेम खेल रहे हैं और खुद को बचाने के लिए इस पूरे हत्याकांड में एक-दूसरे को मास्टरमाइंड बता रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...सोनम का दो घंटे चला मेडिकल चेकअप, प्रेग्नेंसी टेस्ट भी हुआ, रिपोर्ट में यह हुआ खुलासा
डीआईजी ने यह भी कहा कि परिजनो ने बताया है कि राजा के पास दो और सोनम के पास भी दो कुल चार मोबाइल थे। लेकिन हमे केवल एक मोबाइल मिला है और तीन मोबाइल अभी भी गायब है। यह सभी मोबाइल घटना के बाद 23 मई दोपहर दो बजे से ही बंद है।
डीआईजी ने यह भी साफ किया है कि कानूनी वाद के चलते घटनास्थल तो टूरिस्ट स्पाट के रूप में बंद है। यह लोग फिर वहां कैसे गए यह भी जांच का विषय है। क्या सोनम और किलर्स ने पहले ही वहां की रेकी कर ली थी, फिर वहां कैसे गए, क्योंकि वह स्पाट तो बंद है। इस पर भी पूछताछ होगी।
thesootr links
MP News | sonam raghuvanshi indore | sonam raghuvanshi arrested | indore sonam case | सोनम रघुवंशी केस | Indore News | raja and sonam latest news | raja raghuvanshi case
ये खबर भी पढ़िए...सुहागरात पर सोनम रघुवंशी ने राज को किया मैसेज- मैं थक गई, इसे मार दो या मैं मर जाऊंगी
यह पूरा प्लान किया हुआ आर्गेनाइज्ड क्राइम
डीजीपी बोली मंगलसूत्र ने भी खोला हत्या का राज
ये खबर भी पढ़िए...मेघालय DIG का बड़ा खुलासा- सभी ने हत्या कबूली, राज-सोनम ने एक-दूसरे को बताया मास्टरमाइंड
डीआईजी भी बता चुके सभी ने कबूली हत्या-
ये खबर भी पढ़िए...सोनम का दो घंटे चला मेडिकल चेकअप, प्रेग्नेंसी टेस्ट भी हुआ, रिपोर्ट में यह हुआ खुलासा
अभी चार में से तीन मोबाइल गायब
जहां घटना हुई वह टूरिस्ट स्पाट तो बंद है
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP News | sonam raghuvanshi indore | sonam raghuvanshi arrested | indore sonam case | सोनम रघुवंशी केस | Indore News | raja and sonam latest news | raja raghuvanshi case
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA