एमजीएम कॉलेज में मानसिक उत्पीड़न का मामला: छात्रा का 22 किलो वजन घटा, एंटी रैगिंग सेल कर रही जांच

Amresh Kushwaha | Oct 24, 2025, 15:45 IST
Share
mental-harassment-mgm-college-indore-investigation-anti-ragging-cell
mental-harassment-mgm-college-indore-investigation-anti-ragging-cell

इंदौर के एमजीएम कॉलेज की पीजी छात्रा ने मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि इससे उसका 22 किलो वजन कम हो गया है। वहीं, एंटी रैगिंग कमेटी इसकी जांच में जुटी है।

राहुल दवे @ INDORE

इंदौर के एमजीएम कॉलेज से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। प्रसूति और स्त्री रोग विभाग की पीजी छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि चार महीनों से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। छात्रा के अनुसार इस तनाव से उसका वजन 22 किलो कम हो गया है। वह अब मानसिक तनाव के कारण इलाज करवा रही है।

डराया, धमकाया और बेइज्जत किया…

पीड़िता ने अपनी शिकायत में लिखा है कि मुझे बार-बार डराया और धमकाया गया। कहा गया कि मुझे ऑपरेशन थिएटर (OT) से हटा दिया जाएगा। साथ ही, मेरी मेडिकल लीव (Medical leave) को फर्जी बताया गया। मेरी छवि खराब करने के लिए अफवाहें फैलाई गईं।

छात्रा के मुताबिक, व्हाट्सएप ग्रुप पर भी उसके खिलाफ आपत्तिजनक मैसेज डाले गए। इसमें कहा गया कि कहा कि वापसी के बाद उसे छह महीने तक OT ड्यूटी नहीं दी जाएगी, बल्कि सजा के तौर पर नाइट शिफ्ट करनी होगी।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर के पार्षद जीतू यादव वकीलों के साथ पहुंचे थाने, बोले- छवि खराब करने किया बेटे का वीडियो वायरल

पीड़िता बोली: काम का बोझ नहीं, मानसिक प्रताड़ना थी

जूनियर डॉक्टर ने अपनी शिकायत में यह भी स्पष्ट किया कि मामला काम के बोझ का नहीं, बल्कि मानसिक प्रताड़ना का है।
उसने कहा- मुझे जानबूझकर अपमानित किया गया। झूठी अफवाहें फैलाई गईं और मुझे असहज माहौल में काम करने पर मजबूर किया गया।

छात्रा पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन और एंग्जायटी से जूझ रही है और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश | डॉ. अरविंद घनघोरिया बने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन, अभी तक इस College के थे डीन

एंटी रैगिंग कमेटी ने शुरू की जांच

छात्रा की शिकायत मिलने के बाद राष्ट्रीय एंटी रैगिंग सेल ने मामले की जानकारी कॉलेज को भेजी। मेडिकल कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी की अध्यक्ष डॉ. पूनम देयसरकार ने बताया कि शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों (छात्रा और सीनियर डॉक्टरों) के बयान लिए जा रहे हैं। कमेटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय एंटी रैगिंग सेल और कॉलेज प्रशासन को सौंपेगी।

वहीं, विभागाध्यक्ष डॉ. निलेश दलाल ने कहा कि मामला एंटी रैगिंग कमेटी के पास है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: एमजीएम मेडिकल कॉलेज में नर्स भर्ती घोटाला, महिला पदों पर भर्ती कर दिए पुरुष, शिकायत के 17 साल बाद खुलासा

कॉलेज में फिर गूंजा मेंटल यू हेल्थ बनाम मेडिकल प्रेशर का सवाल

यह मामला एक बार फिर मेडिकल कॉलेजों में मानसिक स्वास्थ्य और प्रशिक्षण के दबाव पर बहस छेड़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि सख्त ड्यूटी शेड्यूल और हायरार्की के दबाव में जूनियर डॉक्टर अकसर मानसिक रूप से टूट जाते हैं। वहीं ऐसे मामलों में संवेदनशील तंत्र की कमी उन्हें और कमजोर बना देती है।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: BJP प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल की टीम में इंदौर से रणदिवे, डॉ. खरे को पद, बरूआ और चावड़ा को जिम्मेदारी

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • मेडिकल कॉलेज
  • जूनियर डॉक्टर
  • इंदौर के एमजीएम कॉलेज
  • एंटी रैगिंग कमेटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा