मंडे टू फ्राइडे बीजेपी दफ्तर में बैठेंगे मंत्री, पार्टी वर्कर्स की सुनेंगे समस्याएं, कांग्रेस का हमला

Sandeep Kumar | Published:
Share
ministers-bjp-office-hear-workers
Photograph: (thesootr)

मध्य प्रदेश बीजेपी ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने के लिए काउंटर शुरू किया। हेमंत खंडेलवाल ने इसे 22 साल बाद फिर से शुरू किया। हर सप्ताह दो मंत्री पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। कांग्रेस ने इस इनोवेशन पर सवाल उठाए हैं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं की जनसुनवाई का काउंटर बीजेपी मुख्यालय में खुला है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने 22 साल बाद सत्ता और संगठन को जोड़ा है। पहले यह योजना दिवंगत कैलाश जोशी और कप्तान सिंह सोलंकी ने शुरू की थी, लेकिन यह बंद हो गई थी। खंडेलवाल ने इसे फिर से शुरू किया है। सप्ताह में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार) दो मंत्री बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे।

पार्टी ऑफिस में मिनिस्टर कॉर्नर

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने 6 महीने में कई इनोवेशन किए। पार्टी ऑफिस में मिनिस्टर कॉर्नर शुरू किया गया है। बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के लिए हेल्पलाइन शुरू की गई है। सप्ताह में 5 दिन मंत्रियों के लिए समय निर्धारित किया गया है। वहीं इस मामले पर कांग्रेस ने सवाल उठाए है।

ये भी पढ़ें...सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर जैसे प्रदेश में हर जगह बनेंगे गीता भवन

कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस ने बीजेपी के इनोवेशन पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने पूछा, जनता कहां है? यह पूरी प्रक्रिया पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए है। जनता को मंत्री जी कब और कहां मिलेंगे? उन्होंने कहा, क्या सरकार संविधान से चलेगी या बीजेपी कार्यालय से? क्या यह सुविधा बीजेपी संगठन को सरकारी लाभ दिलाने के लिए है?

ये भी पढ़ें...वैष्णव संप्रदाय ने किया रामादल अखाड़ा परिषद का गठन: शैव अखाड़ों से संबंध नहीं रखने का निर्णय

पहले दिन मंत्रियों ने सुनी समस्याएं

मंत्रियों को दोपहर 1 से 3 बजे तक मुख्यालय में बैठना होगा। इसकी शुरुआत सोमवार से हो गई। पहले दिन डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और मंत्री गौतम टेटवाल ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। यथासंभव मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया।

ये भी पढ़ें...MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

हर दिन 2 मंत्री पार्टी मुख्यालय में बैठेंगे

कार्यकर्ताओं की शिकायत सुनने के बाद उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा, हर दिन 2 मंत्री मुख्यालय में बैठेंगे। एक सीनियर और एक राज्य मंत्री होंगे। यह व्यवस्था प्रदेशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए है। समय 1 बजे से 3 बजे तक निश्चित किया गया है।

ये भी पढ़ें...एमपी विधानसभा शीतकालीन सत्र का पहला दिन: सवाल, हंगामा और तीखे आरोपों की गूंज

विधायकों ने दर्ज कराई थी नाराजगी

संभागवार बैठकों में विधायकों ने अपनी नाराजगी दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा, सरकार में उनकी सुनवाई नहीं हो पाती। सालभर पहले विधायकों को भोपाल बुलाया गया था। तब निर्णय लिया गया था कि विधायक दो दिन भोपाल में रहें।

वे अपने क्षेत्र के विकास कार्य के लिए कहेंगे। इसके लिए यह सिस्टम बनाया गया था। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होती है, इसलिए सोमवार और मंगलवार तय किए गए थे। अब बीजेपी ने एक कदम आगे बढ़कर मंत्रियों के लिए दिन नियत कर दिए हैं। वीक डे में दो मंत्री बीजेपी मुख्यालय में बैठेंगे।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस
  • बीजेपी कार्यकर्ता
  • जगदीश देवड़ा
  • हेमंत खंडेलवाल
  • मिनिस्टर कॉर्नर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर