मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री, 12 जिलों में पहुंचा, 33 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

Sourabh Bhatnagar | Jun 24, 2026, 14:29 IST
Share
MP में मानसून की एंट्री
MP में मानसून की एंट्री

मध्य प्रदेश में आखिरकार 24 जून को मानसून की एंट्री हो गई है। इस बार मानसून सामान्य तारीख 15 जून से करीब 9 दिन देर से पहुंचा है। मौसम विभाग ने 33 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    समझें क्या है पूरा मामला

    1. एमपी में मानसून की दस्तक हो गई है।
    2. इस बार मानसून सामान्य तारीख 15 जून से 9 दिन देरी से आया।
    3. बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर सहित 12 जिलों के रास्ते मानसून ने प्रवेश किया।
    4. मौसम विभाग ने 33 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया।
    5. अगले 3 से 4 दिन में मानसून प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर लेगा।

    आखिरकार आया मानसून

    मध्य प्रदेश के लोगों का लंबा इंतजार खत्म हुआ। बुधवार 24 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून (South West Monsoon) ने प्रदेश में दस्तक दे दी।

    RAK कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, सीहोर के मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से लगे एमपी के जिलों में मानसून पहुंच चुका है। उनके मुताबिक,अगले एक-दो दिनों में मानसून मध्य प्रदेश के कई और हिस्सों को कवर कर लेगा।

    9 दिन देरी से पहुंचा मानसून

    इस बार मानसून ने देर की। सामान्य तौर पर मानसून 15 जून तक मध्यप्रदेश पहुंच जाता है, लेकिन इस बार यह 9 दिन पीछे रहा। मानसून बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी के रास्ते प्रदेश में दाखिल हुआ।

    33 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

    मानसून की एंट्री के साथ ही मौसम विभाग सक्रिय हो गया। विभाग ने 33 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरदा, बैतूल, खंडवा के ओंकारेश्वर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बुरहानपुर में अगले कुछ घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना (mp monsoon forecast) है।

    इसके अलावा भोपाल, रायसेन के सांची और भीमबेटका, आलीराजपुर, बड़वानी के बावनगजा, धार के मांडू, उज्जैन, इंदौर, देवास, सीहोर, शाजापुर, खरगोन, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, अशोकनगर, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, सिवनी, रीवा, मऊगंज और सिंगरौली में भी आंधी-बारिश का दौर रहने का अनुमान (mp monsoon news) लगाया गया है।

    24 घंटे में 39 जिलों में पानी गिरा

    पिछले 24 घंटों का हाल देखें तो प्रदेश के 39 जिलों में आंधी-बारिश दर्ज की गई। इनमें इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, सतना और अनूपपुर शामिल हैं। बालाघाट जिले में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई।

    4 जिलों में लू का खतरा भी बरकरार

    राहत के साथ-साथ सावधानी की भी जरूरत है। मौसम विभाग ने मंगलवार को जबलपुर, मंडला, दमोह और उमरिया में हीटवेव यानी लू (Heatwave) का अलर्ट जारी किया। वहीं नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गर्मी का असर जारी रहने की संभावना है।

    यानी एक तरफ मानसून की ठंडक है, दूसरी तरफ पूर्वी और उत्तरी जिलों में गर्मी अभी पूरी तरह राहत नहीं दे रही।

    कहां कम, कहां ज्यादा बारिश

    मौसम विभाग के अनुसार अभी तक भोपाल, अशोकनगर, आगर-मालवा, गुना, मंदसौर, नीमच और श्योपुर में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। वहीं अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया सहित कई जिले अभी सामान्य से कम बारिश की श्रेणी में हैं।

    धार में सोमवार को करीब 2 इंच पानी गिरा। भोपाल में पौन इंच बारिश दर्ज की गई। इंदौर, खंडवा, रायसेन, राजगढ़, उज्जैन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, सतना, सिवनी समेत कई जिलों में भी आंधी-बारिश का सिलसिला बना रहा।

    तापमान का हाल

    सोमवार को पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। वहां अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस (IMD Monsoon Latest Updates) दर्ज हुआ। धार में 32.9, सिवनी में 34.2 और रायसेन में 35.4 डिग्री रहा। दूसरी तरफ दतिया सबसे गर्म रहा, जहां पारा 42.2 डिग्री तक पहुंचा। सीधी, खजुराहो, टीकमगढ़ और नरसिंहपुर में भी 40 डिग्री या उससे ऊपर तापमान रहा।

    बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर में 34.7, उज्जैन में 35, भोपाल में 35.2, जबलपुर में 36 और ग्वालियर में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    पिछले 10 साल में कब-कब देर हुई

    मौसम विभाग के रिकॉर्ड बताते हैं कि पिछले 10 वर्षों में 2021 में मानसून सबसे जल्दी आया था। उस साल 9 जून को ही मध्यप्रदेश में दस्तक हो गई थी। सबसे देर 2018 में हुई थी, जब मानसून 25 जून को आया। पिछले साल यानी 2025 में मानसून 16 जून को पहुंचा था और पूरे प्रदेश में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई थी। इस बार 24 जून की एंट्री बीते कुछ वर्षों में दूसरी सबसे देर की एंट्री मानी जा सकती है।

    मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में मानसून प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर लेगा। यानी जल्द ही पूरे मध्यप्रदेश को बारिश की राहत मिलने वाली है।

    ये खबरें भी पढ़ें...

    कहीं लू का टॉर्चर तो कहीं मानसून की बौछार, जानें MP, CG और राजस्थान का मौसम

    कहीं मानसून की दस्तक, कहीं उमस का टॉर्चर: MP-CG और राजस्थान का मौसम अपडेट

    साल के सबसे लंबे दिन होने जा रहा है कुछ ऐसा, जो बदल देगा मौसम का मिजाज

    Monsoon Health Tips: सुहाना मौसम लाया है बीमारियों की फौज, ऐसे रखें खुद को सेफ

    Tags:
    • मानसून
    • एमपी में मानसून
    • बारिश
    • एमपी में मानसून की दस्तक
    • South West Monsoon
    • IMD Monsoon Latest Updates
    • mp monsoon forecast
    • mp monsoon news
    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

    By Arun Tiwari

    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

    By Jitendra Shrivastava

    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

    By Sanjay Dhiman

    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
    अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

    By VINAY VERMA

    अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
    RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

    By Ashish Bhardwaj

    RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
    वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

    By Arohi Raj

    वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
    हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

    By Umeshwari Baghel

    हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड